फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Canada vs Morocco Highlights: मोरक्को की शानदार जीत, कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 05 Jul 2026 12:37 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:37 AM IST
खास बातें

मोरक्को ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अज्जेदीन औनाही ने दो गोल (50वें और 82वें मिनट) किए, जबकि सुफियान रहीमी ने इंजरी टाइम (90+8') में तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
Canada vs Morocco Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
कनाडा बनाम मोरक्को - फोटो : Fifa.com

लाइव अपडेट

12:36 AM, 05-Jul-2026

मोरक्को ने 3-0 से जीता मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर शानदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में मोरक्को पूरी तरह हावी रहा। टीम के स्टार मिडफील्डर अज्जेदीन औनाही ने 50वें और 82वें मिनट में दो गोल दागकर जीत की नींव रखी। इसके बाद इंजरी टाइम (90+8वें मिनट) में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर कनाडा की हार पर मुहर लगा दी। इस प्रभावशाली जीत के साथ मोरक्को ने खिताब की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया, जबकि कनाडा का विश्व कप अभियान राउंड ऑफ-16 में ही समाप्त हो गया।
12:21 AM, 05-Jul-2026

Canada vs Morocco Live: मोरक्को का दूसरा गोल

मोरक्को ने जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। 84वें मिनट तक मोरक्को ने कनाडा पर 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम के स्टार मिडफील्डर अज्जेदीन औनाही ने 50वें मिनट में पहला गोल करने के बाद 82वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर कनाडा की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। औनाही के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मोरक्को अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि कनाडा के सामने मैच बचाने की चुनौती और कठिन हो गई है।
विज्ञापन
11:45 PM, 04-Jul-2026

Canada vs Morocco Live: मोरक्को ने बनाई बढ़त

दूसरे हाफ की शुरुआत के तुरंत बाद 50वें मिनट में अज्जेदीन औनाही ने शानदार गोल दागकर मोरक्को को कनाडा के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थीं, लेकिन ब्रेक के बाद मोरक्को ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मैच का पहला गोल दाग दिया। अब कनाडा पर वापसी का दबाव बढ़ गया है, जबकि मोरक्को इस बढ़त को बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगा।
11:24 PM, 04-Jul-2026

Canada vs Morocco Live: हाफ-टाइम

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में कनाडा और मोरक्को के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले हाफ के समाप्त होने तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं और स्कोर 0-0 से बराबरी पर है। दोनों पक्षों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के चलते कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें अंतिम-आठ में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।
10:37 PM, 04-Jul-2026

Canada vs Morocco Live: कनाडा और मोरक्को के बीच मुकाबला जारी

कनाडा और मोरक्को के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त हासिल करने पर हैं।
10:30 PM, 04-Jul-2026

Canada vs Morocco Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 PM, 04-Jul-2026

Canada vs Morocco Highlights: मोरक्को की शानदार जीत, कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 Canada vs Morocco Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। राउंड-ऑफ-16 का पहला मुकाबला आज कनाडा और मोरक्को के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ दोनों की नजरें अंतिम-आठ का टिकट हासिल करने पर होंगी। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed