फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Argentina vs Saudi Arabia: विश्व कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर, मेसी की टीम अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने हराया

Tue, 22 Nov 2022 05:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 05:59 PM IST
खास बातें

Argentina vs Saudi Arabia FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi: फुटबॉल विश्व कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर हुआ। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। कप्तान लियोनल मेसी के गोल के बावजूद अर्जेंटीना की टीम इस मैच को नहीं जीत सकी। उसके 36 मैचों से नहीं हारने का क्रम कतर में टूट गया।

विज्ञापन
Argentina vs Saudi Arabia Live Score: FIFA World Cup 2022 Today Match Scores Results News Updates in Hindi
अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:38 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: अर्जेंटीना को पहले मैच में मिली हार

अर्जेंटीना को विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। 10वें मिनट में कप्तान लियोनल मेसी के गोल से बढ़त लेने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया।

इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे। 1974 के बाद पहली बार अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में 2 गोल खाए हैं। तब उसे पोलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली थी। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। 
04:47 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: सऊदी अरब ने किया दूसरा गोल

सऊदी अरब ने 53वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। उसके लिए सालेम अलडसारी ने टीम का दूसरा गोल किया। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना की टीम मैच में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है।
विज्ञापन
04:42 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: सऊदी अरब ने किया गोल

सऊदी अरब ने दूसरे हाफ के शुरुआत में जबरदस्त आक्रमण किया। उसने 48वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। सऊदी अरब के लिए सालेह अलशेहरी ने गोल दागा। उन्होंने अल बुरेकन के पास पर शानदार गोल किया।
04:38 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू

अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। अर्जेंटीना की टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। उसकी नजर दूसरे हाफ में अपने अंतर को बढ़ाने पर होगी। वहीं, सऊदी अरब की टीम वापसी करना चाहेगी।
04:23 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: पहले हाफ का खेल समाप्त

अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। लियोनल मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना 1-0 से आगे है। पहले हाफ में अर्जेंटीना ने आक्रमक खेल दिखाया। उसके तीन गोल ऑफसाइड करार दिए गए। अर्जेंटीना ने गोल के लिए पांच शॉट लगाए। इनमें दो टारगेट पर थे। वहीं, सउदी अरब टारगेट तो दूर की बात है उसने एक भी शॉट नहीं लगाया है। पजेशन के मामले में भी अर्जेंटीना आगे रहा। पहले हाफ में उसका पजेशन 64 फीसदी रहा। वहीं, सऊदी अरब का पजेशन 36 फीसदी रहा। अर्जेंटीना ने 285 और सऊदी अरब ने 159 पास किए।
04:03 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: मेसी ने रचा इतिहास

लियोनल मेसी ने इस मैच में गोल कर इतिहास रच दिया है। वह अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: मार्टिनेज का गोल खारिज

अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल लोटारो मार्टिनेज ने किया, लेकिन उसे रेफरी ने खारिज कर दिया। वीएआर चेक में इसे ऑफसाइड बताया गया। इससे पहले मेसी का गोल ऑफसाइड हो गया था।
https://digitalhub.fifa.com/transform/498a6133-5e93-49e9-997f-e5d713f6d90f/Argentina-v-Saudi-Arabia-Group-C-FIFA-World-Cup-Qatar-2022
03:41 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: मेसी का विश्व कप में सातवां गोल

लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। उन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ पेनल्टी पर गोल किया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना की टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई है। मेसी का विश्व कप इतिहास में यह सातवां गोल है। सऊदी अरब के अब्दुल्लाहमिद ने निकोलस ओटामेंडी का शर्ट पकड़ लिया। इस कारण ओटामेंडी सऊदी अरब के बॉक्स में गिर गए। रेफरी ने वीएआर चेक के जरिए अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। मेसी ने कोई गलती नहीं की और गोल दाग दिया।
03:33 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: पहले हाफ का खेल शुरू

अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। लियोनल मेसी ने दूसरे मिनट में ही गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह गोलकीपर को नहीं भेद पाए।
03:22 PM, 22-Nov-2022

Argentina vs Saudi Arabia Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप घोषित

सऊदी अरब: मोहम्मद अल-ओवैस (गोलकीपर) सऊद अब्दुलहामिद, हसन अल-तम्बाकती, अली अल-बुलायही, यासर अल-शाहरानी, मोहम्मद कन्नो, अब्दुलल्लाह अल-मल्की, सलमान अल-फराज (कप्तान), सलेम अल-दावसारी, फिरास अल-ब्रिकन, सालेह अल-शेहरी।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेजांद्रो गोमेज, लियोनेल मेसी (कप्तान), लोटारो मार्टिनेज, एंजेल डी मारिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed