ARG vs ALG: मेसी मैजिक के आगे चारों खाने चित्त हुआ अल्जीरिया, तीन गोल दागे; अर्जेंटीना की जीत से शुरुआत
FIFA World Cup 2026 Argentina vs Algeria Football Match Highlights: फीफा विश्वकप 2026 में अभी ग्रुप-जे में अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से हुआ। यह मुकाबला कैनसस सिटी में खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियंस अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर 3-0 जीत हासिल की। तीनों गोल मेसी ने दागे।
यह खबर भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीन गोल दागे
लाइव अपडेट
अर्जेंटीना की जीत से शुरुआत
फीफा विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान लियोनल मेसी रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका जादू आज भी बरकरार है।मेसी ने मैच में पहला गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। खास बात यह रही कि यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। मेसी के तीन गोलों के साथ उनका विश्व कप गोलों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया और उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
अर्जेंटीना ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अल्जीरिया मेसी और उनकी टीम के आक्रमण के सामने बेबस नजर आया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए और लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की अपनी दावेदारी का दमदार आगाज किया।
Argentina vs Algeria Live : 80वें मिनट में मेसी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी को 80वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया गया। हैट्रिक लगाने और विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद जब मेसी सब्स्टीट्यूट हुए तो स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। मैदान छोड़ते समय मेसी ने कप्तानी की आर्मबैंड अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को सौंप दी। इसके साथ ही ओटामेंडी ने मैच के बाकी समय में अर्जेंटीना की कप्तानी संभाली। फिलहाल अर्जेंटीना 3-0 से आगे है।
यह खबर भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीन गोल दागे
Argentina vs Algeria Live : मेसी का तीसरा गोल
लियोनल मेसी ने 76वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले को पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। शानदार टीम मूव के बाद मेसी को बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंने अपने पसंदीदा बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह मेसी के विश्व कप करियर का 16वां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सबसे खास बात यह रही कि मेसी ने यह उपलब्धि अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की और विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने के ठीक 20 साल बाद इतिहास रच दिया।विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | गोल |
|---|---|---|
| मिरोस्लाव क्लोजे | जर्मनी | 16 |
| लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 16* |
| रोनाल्डो | ब्राजील | 15 |
| किलियन एमबाप्पे | फ्रांस | 14 |
| गेर्ड मुलर | पश्चिम जर्मनी | 14 |
| जस्ट फोंटेन | फ्रांस | 13 |
| पेले | ब्राजील | 12 |
Argentina vs Algeria Live : मेसी का दूसरा गोल
अल्जीरिया के खिलाफ 60वें मिनट में लियोनल मेसी ने अपना दूसरा गोल दागते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके विश्व कप करियर का 15वां गोल रहा। खास बात यह है कि मेसी का यह गोल उनके विश्व कप डेब्यू (जर्मनी 2006) के ठीक 20 साल बाद आया है। गोल की शुरुआत एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दमदार दूरदराज के शॉट से हुई, जिसे अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचे मेसी ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | गोल |
|---|---|---|
| मिरोस्लाव क्लोजे | जर्मनी | 16 |
| रोनाल्डो | ब्राजील | 15 |
| लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 15 |
| किलियन एमबाप्पे | फ्रांस | 14 |
| गर्ड मुलर | पश्चिम जर्मनी | 14 |
| जस्ट फोंटेन | फ्रांस | 13 |
| पेले | ब्राजील | 12 |
Argentina vs Algeria Live : हाफटाइम
हाफ टाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे है। लियोनेल मेसी के विश्व कप करियर के 14वें गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन टीम ने बढ़त बनाई हुई है और पहले हाफ के अधिकांश समय खेल पर उसका नियंत्रण भी रहा। हालांकि, पहले 45 मिनट में अल्जीरिया ने कुछ अच्छे हमले किए और आत्मविश्वास हासिल किया। ऐसे में मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है और नॉर्थ अफ्रीकन टीम के पास वापसी का मौका बना हुआ है।Argentina vs Algeria Live : मेसी ने दिखाई महानता
कैनसस सिटी में पहले हाफ के हाइड्रेशन ब्रेक तक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों के एक-एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए। इसके बाद अर्जेंटीना ने खेल पर पकड़ बनानी शुरू की और कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने जादुई अंदाज में मैच का पहला गोल दाग दिया। मेसी ने मिडफील्ड से गेंद संभाली, कुछ कदम आगे बढ़े और फिर अपने पसंदीदा बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान को कोई मौका नहीं दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल गया।Argentina vs Algeria Live : 17वें मिनट में मेसी मैजिक
मेसी ने मैच के 17वें मिनट में जादुई गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शूट लिया और अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा। यह फीफा विश्वकप में मेसी का 14वां गोल रहा। यह उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी है। मेसी ने इससे पहले भी गोल किया था, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफ साइड बताया था। इसके बाद अल्जीरिया का भी एक गोल ऑफसाइड होने की वजह से ही नेगलेक्ट हो चुका। फिलहाल 27 मिनट के बाद अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर 1-0 की बढ़त बना रखी है।Argentina vs Algeria Live : स्टार्टिंग लाइन अप
अर्जेंटीना और अल्जीरिया की टीमें 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी हैं। यानी चार डिफेंडर्स, तीन मिडफील्डर्स और तीन फॉरवर्ड।अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनल मेसी, थियागो अल्माडा, लाउतारो मार्टिनेज।
अल्जीरिया: लुका जिदान, ऐसा मांडी, रयान ऐट-नूरी, रफीक बेलघाली, रामी बेन्सेबैनी, फारेस शाइबी, हिचम बुदाउई, नबील बेंटालेब, इब्राहिम माज़ा, अमीन गुइरी, अनिस हदज मूसा।
Argentina vs Algeria Live : दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप
अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनल मेसी, थियागो अल्माडा, लाउतारो मार्टिनेज।
अल्जीरिया: लुका जिदान, ऐसा मांडी, रयान ऐट-नूरी, रफीक बेलघाली, रामी बेन्सेबैनी, फारेस शाइबी, हिचम बुदाउई, नबील बेंटालेब, इब्राहिम माज़ा, अमीन गुइरी, अनिस हदज मूसा।