फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   All FIFA World Cup records Lione Messi owns and chases Creates History Highest goal scorer 200th Match stats

मेसी 6 फीफा विश्वकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी: हैट्रिक के मामले में रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा; देखें 10 आंकड़े

Wed, 17 Jun 2026 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 09:15 AM IST
सार

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के बाद लियोनेल मेसी ने विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी और मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। छह विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने से लेकर सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी और दो बार गोल्डन बॉल जीतने तक, मेसी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जो उन्हें विश्व कप इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल करते हैं।

विज्ञापन
All FIFA World Cup records Lione Messi owns and chases Creates History Highest goal scorer  200th Match stats
मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया। 38 वर्षीय (24 जून को 39 साल के हो जाएंगे) स्टार खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही मेसी छह अलग-अलग विश्वकप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 200वें मैच को खास बनाया और गोल की हैट्रिक लगाई। मेसी इसी के साथ फीफा विश्वकप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल के मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। उन्होंने एक ही मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली और अभी तो पूरा विश्वकप बचा है। विश्वकप शुरू होने से पहले मेसी के नाम फीफा विश्वकप में कुल 13 गोल थे और अब 16 हो गए हैं।
विज्ञापन


मेसी ने 17वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल दागा। यह उनका 14वां विश्वकप गोल रहा। इसके बाद उन्होंने 60वें मिनट में भी गोल दागा, जो उनके विश्वकप करियर का 15वां गोल रहा। इसके बाद मैच के 76वें मिनट में उन्होंने अपना और अर्जेंटीना का तीसरा गोल दागा। 80वें मिनट में वह सब्सटीट्यूट हो गए। मेसी के फुटबॉल करियर का यह 61वीं हैट्रिक रही, जबकि अर्जेंटीना के लिए 11वीं हैट्रिक रही। वहीं, यह फीफा विश्वकप में मेसी की पहली हैट्रिक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जादुई गोल (पहले गोल) का वीडियो देखें...

 

 


 

 

मेसी के दूसरे गोल का वीडियो

 

 

 


मेसी के तीसरे गोल का वीडियो

 

 

 

मेसी ने कैसे दागे तीन गोल?

 

  • मेसी ने मैच के 17वें मिनट में जादुई गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शूट लिया और अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा। यह फीफा विश्वकप में मेसी का 14वां गोल रहा। 
  • फिर 60वें मिनट में लियोनल मेसी ने अपना दूसरा गोल दागा। गोल की शुरुआत एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दमदार दूरदराज के शॉट से हुई, जिसे अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचे मेसी ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।
  • मेसी ने 76वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले को पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। शानदार टीम मूव के बाद मेसी को बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंने अपने पसंदीदा बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।


मेसी ने की रिकॉर्ड्स की बारिश
फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर लियोनल मेसी ने सिर्फ अर्जेंटीना को जीत नहीं दिलाई, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी कई नए पन्ने जोड़ दिए।  मेसी के नाम ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं, जिन्हें तोड़ना आने वाले वर्षों में किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। आइए इस मैच में उतरते ही मेसी के बनाए 10 रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं

1. विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक गोल
अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के बाद मेसी के नाम विश्व कप में 16 गोल हो गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

2. 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे फुटबॉलर
कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेसी कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अर्जेंटीना की जर्सी में यह मेसी का 200वां मुकाबला रहा। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 विश्व कप, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका और 2022 फिनालिसिमा का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। मेसी से पहले केवल दो पुरुष फुटबॉलर ही 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा छू पाए थे। अब अर्जेंटीना के कप्तान भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने इस मैच को पूरी दुनिया के लिए खास बताया था। स्कालोनी ने मैच से पहले कहा था कि सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मेसी को खेलते हुए देखना चाहती है। उनका प्रभाव दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों पर पड़ता है। और यह बात सच साबित हुई है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर

खिलाड़ी देश मैच (कैप्स)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 228
बदेर अल-मुतावा कुवैत 202
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 200*
लुका मॉड्रिच क्रोएशिया 198
सोह चिन आन मलेशिया 195

3. छह विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी
मेसी 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 विश्व कप में हिस्सा लेने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस उपलब्धि की बराबरी करने की दहलीज पर हैं।

सर्वाधिक विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी

खिलाड़ी देश टूर्नामेंट
(स्क्वॉड का हिस्सा रहे)
खेले टूर्नामेंट
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 6 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 6* 5
गुइलेर्मो ओचोआ मैक्सिको 6* 3
एंटोनियो कार्वाजाल मैक्सिको 5 5
आंद्रेस गार्डाडो मैक्सिको 5 5
राफेल मार्केज मैक्सिको 5 5
लोथार मैथाउस जर्मनी 5 5

4. विश्व कप में सबसे उम्रदराज हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी
38 वर्ष 357 दिन की उम्र में मेसी ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 2018 में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा।

5. विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच कप्तान के रूप में
मेसी 20 विश्व कप मैचों में अर्जेंटीना की कप्तानी कर चुके हैं। इस मामले में उन्होंने राफेल मार्केज (17) और डिएगो माराडोना (16) को पीछे छोड़ रखा है।

विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश कप्तान के
रूप में मैच
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 20
राफेल मार्केज मेक्सिको 17
डिएगो माराडोना अर्जेंटीना 16


6. पहले और आखिरी विश्व कप गोल के बीच सबसे लंबा अंतर
मेसी ने अपना पहला विश्व कप गोल 2006 में किया था और 2026 में भी गोल कर रहे हैं। उनके पहले और सबसे हालिया विश्व कप गोल के बीच 20 साल का अंतर है, जो एक रिकॉर्ड है।

पहले और आखिरी विश्व कप गोल के बीच सबसे लंबा अंतर
खिलाड़ी अंतर
लियोनल मेसी 20 वर्ष
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 16 वर्ष 160 दिन


7. अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप गोल
मेसी के नाम अब 16 विश्व कप गोल हैं। उनके बाद गैब्रियल बतिस्तूता 10 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी गोल
लियोनल मेसी 16
गैब्रियल बतिस्तूता 10
डिएगो माराडोना 8
गिलेर्मो स्टाबिले 8
मारियो केम्पेस 6
गोंजालो हिगुआइन 5

8. विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा सफल ड्रिब्लिंग
मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा सफल ड्रिब्ल्स करने वाले खिलाड़ी हैं। 2014 विश्व कप में उनके 46 सफल टेक-ऑन आज भी एक संस्करण में तीसरे सबसे ज्यादा हैं।

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा सफल ड्रिब्ल्स
खिलाड़ी विश्व कप संस्करण सफल ड्रिब्ल्स
डिएगो माराडोना 1986 53
जैरजिन्हो 1970 47
लियोनल मेसी 2014 46


9. एक ही विश्व कप में हर नॉकआउट चरण में गोल
कतर 2022 में मेसी ने ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल सभी में गोल किया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

एक ही विश्व कप में हर चरण में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी
खिलाड़ी विश्व कप उपलब्धि
लियोनल मेसी कतर 2022 ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल

कतर 2022 विश्वकप में मेसी के गोल
चरण प्रतिद्वंद्वी गोल
ग्रुप स्टेज सऊदी अरब 1
ग्रुप स्टेज मेक्सिको 1
ग्रुप स्टेज पोलैंड -
राउंड ऑफ 16 ऑस्ट्रेलिया 1
क्वार्टर फाइनल नीदरलैंड 1
सेमीफाइनल क्रोएशिया 1
फाइनल फ्रांस 2

10. पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले खिलाड़ी
मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पांच अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल किए हैं।

दो बार गोल्डन बॉल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी
इसके अलावा मेसी ने 2014 और 2022 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता। यह उपलब्धि किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं है। मेसी के आंकड़े अपने आप में महान हैं। उनके नाम 200 अंतरराष्ट्रीय मैच, 117 गोल, 61 असिस्ट और चार बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दर्ज हैं। 2022 में कतर विश्व कप जीतने के अलावा मेसी ने अर्जेंटीना को 2021 और 2024 कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया, जबकि 2022 फाइनलिसिमा ट्रॉफी भी अपने नाम की। इन उपलब्धियों ने मेसी को न केवल अर्जेंटीना फुटबॉल का सबसे महान खिलाड़ी बनाया है, बल्कि उन्हें विश्व फुटबॉल इतिहास के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों की सूची में भी सबसे ऊपर ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed