लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

England vs Senegal: इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराया, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Dec 2022 02:25 AM IST
जॉर्डन हेंडरसन और हैरी केन
जॉर्डन हेंडरसन और हैरी केन - फोटो : FIFA World Cup/Twitter

खास बातें

England vs Senegal FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। उसने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह विश्व कप के इतिहास में 10वीं अंतिम-8 में हुंचा है। वहीं, सेनेगल का 2002 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:22 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: इंग्लैंड की शानदार जीत

इंग्लैंड ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रविवार (चार दिसंबर) को चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान हैरी केन, उपकप्तान जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो साका ने एक-एक गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया था।
02:01 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: सेनेगल के पास वापसी के लिए सिर्फ 20 मिनट

सेनेगल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में 20 मिनट का निर्धारित समय बचा है। सेनेगेल की टीम भी 0-3 से पीछे चल रही है। उसे मैच में बने रहने के लिए कम से कम तीन गोल करने होंगे।
01:48 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: बुकायो साका ने किया गोल

इंग्लैंड के लिए मैच में तीसरा गोल बुकायो साका ने किया। उन्होंने 57वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस विश्व कप में साका का यह तीसरा गोल है। वहीं, इंग्लैंड के लिए इस विश्व कप में 12वां गोल है। उसने गोल के मामले में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने 2018 में कुल 12 गोल किए थे।
विज्ञापन
01:33 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: 20 साल पहले इंग्लैंड के लिए हुआ था ऐसा

इंग्लैंड की टीम 2002 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मैच में हाफटाइम तक 2-0 से आगे है। तब उसने डेनमार्क के खिलाफ 2-0 की लीड ली थी। तब वह 3-0 से जीता था।
01:24 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: हाफटाइम तक इंग्लैंड 2-0 से आगे

इंग्लैंड और सेनेगल के बीच मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। हाफटाइम तक इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे है। उसके लिए पहला गोल जॉर्डन हेंडरसन ने किया। उन्होंने जूड बेलिंघम के पास पर 38वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। उनके बाद हाफटाइम से ठीक पहले कप्तान हैरी केन ने स्कोर शीट पर अपना नाम दर्ज करवा लिया। केन ने फिल फोडेन के पास पर इंजरी टाइम (45+3वें मिनट) में गोल किया। उनका इस विश्व कप में यह पहला गोल है। हैरी केन की बात करें तो उन्होंने दो विश्व कप में सात शॉट टारगेट पर लगाए हैं और सातों में उन्हें गोल मिला है।
12:54 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: मैच में पहले गोल का इंतजार

सेनेगल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में 20 मिनट से ज्यादा का खेल हो चुका है। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी गोल नहीं किया। दोनों टीमों ने एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगाया है। इंग्लैंड ने गोल करने के लिए एक और सेनेगल ने दो प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
12:33 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

इंग्लैंड और सेनेगल के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया। मजबूत इंग्लैंड की टीम सेनेगल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। उसके कप्तान हैरी केन का जादू पिछले विश्व कप में तो चला था, लेकिन इस बार वह अब तक खामोश ही रहे हैं। उनसे इस मैच में गोल की उम्मीद है।
12:14 AM, 05-Dec-2022

England vs Senegal Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), यूसुफ सबली, कालिदौ कुलीबली (कप्तान), अब्दौ डायलो, इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, क्रेपिन डियाटा, पाथे सिस, इलिमान नदिये, इस्माइला सार्र, बूलाए डिया।

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, ल्यूक शॉ, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, जॉर्डन हेंडरसन, हैरी केन (कप्तान), बुकायो साका, फिल फोडेन।
11:56 PM, 04-Dec-2022

England vs Senegal: इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराया, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के सामने सेनेगल की चुनौती है। इंग्लैंड की नजर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर है। वह अब तक नौ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं, सेनेगल सिर्फ एक बार 2002 में अंतिम-8 में पहुंचा था। इस मैच को जीतने वाली टीम अगले दौर में गत चैंपियन फ्रांस के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;