लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

England vs Iran: इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में किया विश्व कप अभियान का आगाज, ईरान को 6-2 से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Nov 2022 08:55 PM IST
england vs iran football live score fifa world cup 2022 group b match at khalifa stadium news in hindi
इंग्लैंड बनाम ईरान - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

England vs Iran FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi: फीफा विश्व कप के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को इंग्लैंड ने अपने विश्व कप अभियान का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया।

लाइव अपडेट

08:46 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में पनामा को 6-1 से हराया था।

इंग्लैंड के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। आर्सेनल के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा रहीम स्टर्लिंग, ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रिलिश और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किए। ईरान के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए।

इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला गोल था। उनके बाद बुकायो साका ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में रहीम स्टर्लिंग ने टीम का तीसरा गोल किया।

हाफटाइम के बाद बुकायो साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में इंग्लैंड ने एक साथ चार बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड, एरिक डायर, जैक ग्रिलिश और फिल फोडेन को भेजा। मार्कस रैशफोर्ड ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले जैक ग्रिलिश ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को अमेरिका से होगा। वहीं, ईरान 25 नवंबर को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।
08:31 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: जैक ग्रिलिश ने भी किया गोल

मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले जैक ग्रिलिश ने मैच में इंग्लैंड का छठा गोल किया। उन्होंने कैलम विल्सन के पास पर 89वें मिनट में गोल दागा। इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। उसने 2018 विश्व कप में पनामा के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की थी।
08:14 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: रैशफोर्ड ने उतरते ही किया गोल

70वें मिनट में मैदान पर उतरे मार्कस रैशफोर्ड ने उतरते ही गोल दाग दिया। उन्होंने कप्तान हैरी केन के पास पर 71वें मिनट में शानदार गोल किया। केन को 75वें मिनट में बाहर बुलाया गया। उनके स्थान पर कैलम विल्सन को भेजा गया। इस तरह इंग्लैंड ने मैच में अपने सभी पांच सब्सीट्यूट उतार लिए हैं। हैरी केन के बाहर जाने के बाद किरन ट्रिपयर के हाथ में फिलहाल कप्तानी है।
विज्ञापन
08:12 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: इंग्लैंड ने एक साथ किए चार बदलाव

इंग्लैंड ने 70वें मिनट में चार बदलाव किए। हैरी मैग्वायर चोटिल होने के बाद बाहर चले गए। उनके स्थान पर एरिक डायर को मैदान पर भेजा गया। डायर के अलावा मार्कस रैशफोर्ड, जैक ग्रीलिश और फिल फोडेन को मैदान पर उतारा गया। इंग्लैंड ने दो गोल करने वाले बुकायो साका, एक गोल दागने वाले रहीम स्टर्लिंग और मेसन माउंट को बाहर बुला लिया।
08:05 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: ईरान ने किया पहला गोल

ईरान के लिए पहला गोल मेहदी तरेमी ने किया। उन्होंने घोलीजादेह के पास पर बेहतरीन गोल किया। ईरान ने मैच में इंग्लैंड की बढ़त को कम किया है। उसके पास अभी भी 20 मिनट से ज्यादा हैं।
08:02 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: बुकायो साका ने किया दूसरा गोल

इंग्लैंड ने 62वें मिनट में ईरान खिलाफ अपनी बढ़त को 4-0 कर ली। बुकायो साका ने उसके लिए दूसरा गोल किया। साका ने रहीम स्टर्लिंग के पास पर आसान गोल किया।
विज्ञापन
07:54 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: मैच देखने पहुंचे डेविड बेखम

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेखम मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फीफा के अध्यक्ष जियानो इंफैंटिनो से भी मुलाकात की। इंग्लैंड के गोल के समय बेखम को खुशी से उछलते हुए देखा गया।

07:47 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड मैच में अभी भी 3-0 से आगे है। 48वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को चोट लगी। उनके खिलाफ फाइल करने वाले ईरान के मोर्तेजी को यलो कार्ड दिखाया गया है।
07:29 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: हाफटाइम तक इंग्लैंड 3-0 से आगे

पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त बना रखी है। उसके लिए पहले हाफ में ज्यूड बेलिंघम, बुकायो साका और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किया। स्टार खिलाड़ी हैरी केन और हैरी मैग्वायर ने एक-एक गोल में अपना योगदान दिया है। दोनों एक-एक असिस्ट किया। अब दूसरे हाफ में इंग्लंड की बढ़त को बढ़ाने उतरेगी तो ईरान की नजर वापसी पर होगी।
07:17 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: रहीम स्टर्लिंग भी छाए

ईरानी गोलकीपर के चोटिल होने के बाद 14 मिनट का इंजरी समय दिया गया। 45 मिनट के बाद 14 मिनट का अतिरिक्त समय दोनों टीमों को मिला है। इंजरी टाइम में इंग्लैंड के लिए रहीम स्टर्लिंग ने गोल किया। उन्होंने 45+1वें मिनट में इंग्लैंड की बढ़त को 3-0 कर दिया। स्टर्लिंग ने कप्तान हैरी केन के पास पर शानदार गोल दागा। यह विश्व कप में उनका पहला गोल है।
07:14 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: बुकायो साका ने किया गोल

बुकायो साका ने इंग्लैंड की बढ़त को दोगुनी कर दी। उन्होंने 43वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। साका ने हैरी मैग्वायर के पास पर बाएं पैर का कमाल दिखाया। उन्होंने गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया।

Saka scores
गोल करते बुकायो साका (17 नंबर की जर्सी में)
07:06 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: ज्यूड बेलिंघम ने इंग्लैंड के लिए किया पहला गोल

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ज्यूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। उन्होंने ल्यूक शॉ के पास पर हवा में उछलते हुए गेंद को सिर से मारकर गोलपोस्ट में डाल दिया। उनके हेडर से आए इस गोल की बदौलत इंग्लैंड ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बेलिंघम इस बार के विश्व कप में किलियन एम्बाप्पे साबित हो सकते हैं। 2018 में एम्बाप्पे ने सनसनी मचा दी थी। इस बार बेलिंघम पर सबकी नजर है।
07:00 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: आधे घंटे का खेल समाप्त

आधे घंटे का खेल हो चुका है। अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। इंग्लैंड की टीम गोलपोस्ट के करीब तो पहुंच रही है, लेकिन अपने प्रयासों को सही अंजाम तक नहीं पा रही है। अब तक इंग्लैंड ने टारगेट पर सिर्फ एक ही शॉट लगाया है। वहीं, ईरान के लिए किसी भी खिलाड़ी ने टारगेट पर शॉट नहीं लगाया है।
06:44 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: ईरान के गोलकीपर को लगी चोट

ईरान के गोलकीपर को चोट लगने के कारण काफी देर तक मैच रुका रहा। उनके चेहरे से खून आ रहा था। मैदान पर ही उनका इलाज किया गया। अलिर्जा बैरनवंद कुछ देर तक मेडिकल टीम के साथ रहे। फिर मैच शुरू हुआ। एक या दो मिनट तक मैच आगे बढ़ा ही था कि अलिर्जा बैरनवंद फिर से मैदान पर लेट गए। वह आगे खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके स्थान पर बैकअप गोलकीपर को उतारा जाएगा। होसैनी उनके स्थान पर उतरे हैं। वह पहली बार इंटरनेशनल मैच में गोलकीपिंग करेंगे।

 Iran's Alireza Beiranvand clashes into Majid Hosseini
06:40 PM, 21-Nov-2022

England vs Iran Live Score: स्टेडियम के बाहर टिकट को लेकर हंगामा

कुछ फैंस खलीफा स्टेडियम के बाहर टिकट को लेकर हंगामा कर रहे हैं। फैंस फीफा एप से अपने टिकट को नहीं दिखा पा रहे हैं। इस पर फीफा ने बयान जारी किया है। फीफा ने कहा, "कुछ दर्शकों को फीफा टिकटिंग एप के माध्यम से टिकट मिलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फीफा इस मुद्दे को हल करने पर काम कर रहा है। इस बीच, जो प्रशंसकों अपने मोबाइल टिकटों तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपने ईमेल को देखना चाहिए। अगर वहां भी समस्या हल नहीं हो पाती है तो काउंटर पर मदद ले सकते हैं।''
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed