Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA President PT Usha kept hopes of her re-election bid alive nominated by Ice Hockey Association

आईओए: पीटी उषा की दोबारा अध्यक्ष बनने की उम्मीद बरकरार, आइस हॉकी संघ ने किया नामित; दावेदारी रहेगी कायम

Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को राहत मिली है। आइस हॉकी संघ ने पीटी उषा को आम सभा के लिए अपने दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में नामित किया है। इससे दोबारा अध्यक्ष बनने की उनकी दावेदारी कायम है।

विज्ञापन
IOA President PT Usha kept hopes of her re-election bid alive nominated by Ice Hockey Association
पीटी उषा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा की दोबारा अध्यक्ष बनने की उम्मीदें बरकरार है। उत्कृष्ट योग्यता के खिलाड़ियों (एसओएम) के चुनाव में हार के कुछ ही दिनों बाद भारतीय आइस हॉकी संघ (आईएचएआई) ने गुरुवार को उन्हें आम सभा के लिए अपने दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में नामित किया। उषा को आइस हॉकी के राष्ट्रीय महासंघ की महिला प्रतिनिधि बनाया गया है, जबकि महासचिव हरजिंदर सिंह को पुरुष प्रतिनिधि नामित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

आईओए चुनाव में मतदान के अधिकार वाले 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) में से प्रत्येक को निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार दोपहर तीन बजे की समय सीमा से पहले आम सभा के लिए एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि नामित करने को कहा था। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना में एक शर्त यह भी है कि नामित सदस्य संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ का सदस्य होना चाहिए। यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक एवं फील्ड की दिग्गज खिलाड़ी उषा इस शर्त को पूरा करती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब दर्ज कराई जाएंगी आपत्तियां 
अस्थायी मतदाता सूची पर आपत्तियां शुक्रवार को दर्ज कराई जाएंगी। इन आपत्तियों की जांच, सत्यापन और निपटारा शनिवार को किया जाएगा जबकि अंतिम मतदाता सूची रविवार को प्रकाशित होगी। राष्ट्रीय खेल महासंघों के 60 सदस्य, पहले ही चुने जा चुके आठ एसओएम, एथलीट आयोग के दो प्रतिनिधि और भारत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य मिलकर 71 सदस्यीय निर्वाचक मंडल बनाएंगे। आईओए कार्यकारी परिषद का चुनाव पांच दिसंबर को होगा। एसओएम और राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा नामित सभी 60 सदस्य नयी कार्यकारी परिषद के लिए उम्मीदवार भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

नामित सदस्यों में कौन-कौन शामिल? 
राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा नामित प्रमुख प्रतिनिधियों में एथलेटिक्स से आदिल सुमारिवाला, तलवारबाजी से राजीव मेहता, रग्बी से राहुल बोस, तीरंदाजी से वीरेंद्र सचदेवा, फुटबॉल से कल्याण चौबे, भारोत्तोलन से सहदेव यादव, निशानेबाजी से अजय पटेल, कुश्ती से संजय सिंह, वुशु से भूपिंदर सिंह बाजवा और हॉकी से भोला नाथ सिंह शामिल हैं। नामित सदस्यों में निवर्तमान कार्यकारी परिषद के कम से कम सात सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें उनके संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों ने आईओए आम सभा के लिए नामित किया है। सुमारिवाला को भी आईओए के शीर्ष पद के दावेदारों में माना जा रहा है। उनके अलावा एसओएम सदस्य गगन नारंग और साइना नेहवाल भी इस पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed