Doha Diamond League Highlights: नीरज पदक से चूके, चौथे स्थान पर रहे; श्रीलंका के रुमेश पथिरागे बने चैंपियन
Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates : दोहा डायमंड लीग 2026 में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा का नौ महीने बाद प्रतिस्पर्धी वापसी का सफर चौथे स्थान के साथ समाप्त हुआ।
लाइव अपडेट
Doha Diamond League Highlights: नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे, रुमेश पथिरागे बने चैंपियन
दोहा डायमंड लीग 2026 के पुरुष जsवलिन थ्रो फाइनल में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया। पथिरागे ने चौथे प्रयास में यह दूरी हासिल की और इसके बाद कोई भी खिलाड़ी उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की बात करें तो नौ महीने बाद प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स में वापसी कर रहे नीरज का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। उन्होंने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर और तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का शानदार थ्रो कर दमदार वापसी की। एक समय वह शीर्ष-3 में पहुंच गए थे, लेकिन पथिरागे के बेहतरीन प्रदर्शन और अन्य खिलाड़ियों की चुनौती के कारण नीरज चौथे स्थान पर खिसक गए। चौथे प्रयास में उन्होंने 83.45 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा। टॉप-3 से बाहर होने के कारण उन्हें छठे और अंतिम प्रयास का मौका नहीं मिला।
कुल मिलाकर नीरज पदक से सिर्फ 30 सेंटीमीटर दूर रह गए और 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर प्रतियोगिता समाप्त की। वहीं रुमेश पथिरागे ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और 88.68 मीटर के थ्रो के दम पर दोहा डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
Doha Diamond League Live: नीरज चोपड़ा का सफर समाप्त
दोहा डायमंड लीग में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा का अभियान निराशाजनक अंदाज में समाप्त हो गया है। नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में फाउल किया, जिसके बाद वह शीर्ष-3 में जगह नहीं बना सके। नियमों के अनुसार अंतिम यानी छठे राउंड में केवल शीर्ष तीन खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हैं, ऐसे में नीरज का मुकाबला यहीं खत्म हो गया।
तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का शानदार थ्रो करने के बावजूद नीरज पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सके और फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। अब उनकी अंतिम रैंकिंग इस बात पर निर्भर करेगी कि बाकी खिलाड़ी अपने बचे हुए प्रयासों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। यदि कोई खिलाड़ी 85.69 मीटर से आगे निकलता है तो नीरज की स्थिति और नीचे खिसक सकती है। करीब नौ महीने बाद प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स में वापसी कर रहे नीरज से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन दोहा में उनका पहला मुकाबला उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।
पांचवें प्रयास के बाद स्थिति
| रैंक | खिलाड़ी | देश | पांचवां प्रयास (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | रुमेश पथिरागे | श्रीलंका | 84.47 |
| 2 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 80.64 |
| 3 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | NM |
| 4 | नीरज चोपड़ा | भारत | NM |
| 5 | आर्तुर फेलनर | यूक्रेन | NM |
| 6 | जूलियस येगो | केन्या | NM |
| 7 | केशोर्न वालकॉट | त्रिनिदाद एवं टोबैगो | NM |
| 8 | याकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | — |
Doha Diamond League Live: चौथे प्रयास में रुमेश पथिरागे ने पलटा मुकाबला, नीरज चौथे स्थान पर खिसके
दोहा डायमंड लीग के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में चौथे राउंड के बाद मुकाबला पूरी तरह रोमांचक हो गया है। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर का शानदार थ्रो कर सीधे पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले तीसरे राउंड तक वह चौथे स्थान पर थे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा चौथे प्रयास में 83.45 मीटर ही फेंक सके, जिसके चलते वह 85.69 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बावजूद चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
नियम के अनुसार चार राउंड के बाद कोई खिलाड़ी बाहर नहीं होता। जैवलिन थ्रो में आमतौर पर तीसरे राउंड के बाद शीर्ष-8 खिलाड़ी आगे के तीन प्रयासों (4th, 5th और 6th) के लिए क्वालिफाई करते हैं। यहां नौ खिलाड़ियों में से केवल मिस्र के मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह बाहर हो गए हैं, जबकि बाकी आठ खिलाड़ी अंतिम दो राउंड में हिस्सा लेंगे।
चौथे प्रयास के बाद स्थिति
| रैंक | खिलाड़ी | देश | चौथा प्रयास (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | रुमेश पथिरागे | श्रीलंका | 88.68 |
| 2 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 85.73 |
| 3 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | 83.01 |
| 4 | नीरज चोपड़ा | भारत | 83.45 |
| 5 | आर्तुर फेलनर | यूक्रेन | NM |
| 6 | जूलियस येगो | केन्या | 82.22 |
| 7 | केशोर्न वालकॉट | त्रिनिदाद एवं टोबैगो | 79.02 |
| 8 | याकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | NM |
| 9 | मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह | मिस्र | बाहर |
Doha Diamond League Live: तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-3 में बनाई जगह
दोहा डायमंड लीग के पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल में तीसरे राउंड के बाद नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जोरदार वापसी की है। भारतीय स्टार ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया और सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पहले प्रयास में फाउल और दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर थ्रो के बाद नीरज लगातार लय हासिल करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नीरज अब शीर्ष दो में जगह बनाने से महज 30 सेंटीमीटर दूर हैं और अगले तीन प्रयासों में पदक की रंगत बदल सकते हैं।
तीसरे प्रयास के बाद स्थिति
| रैंक | खिलाड़ी | देश | तीसरा प्रयास (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | — |
| 2 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | 76.09 |
| 3 | नीरज चोपड़ा | भारत | 85.69 |
| 4 | रुमेश पथिरागे | श्रीलंका | 80.53 |
| 5 | आर्तुर फेलनर | यूक्रेन | 83.62 |
| 6 | जूलियस येगो | केन्या | 81.73 |
| 7 | केशोर्न वालकॉट | त्रिनिदाद एवं टोबैगो | NM |
| 8 | याकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | NM |
| 9 | मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह | मिस्र | 72.70 |
Doha Diamond League Live: दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा की शानदार वापसी, चौथे स्थान पर पहुंचे
दोहा डायमंड लीग के पुरुष जsवलिन थ्रो फाइनल में दूसरे राउंड के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया है। पहले प्रयास में फाउल करने वाले नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में दमदार वापसी करते हुए 82.77 मीटर का थ्रो किया और सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गए। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.38 मीटर का थ्रो कर बढ़त हासिल कर ली है। पहले राउंड के लीडर कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने भी दूसरे प्रयास में सुधार करते हुए 84.63 मीटर भाला फेंका और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। नीरज अब शीर्ष तीन में जगह बनाने और पदक की दौड़ में मजबूती से लौटने की कोशिश करेंगे।दूसरे प्रयास के बाद स्थिति
| रैंक | खिलाड़ी | देश | दूसरा प्रयास (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 86.38 |
| 2 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | 78.99 |
| 3 | रुमेश पथिरागे | श्रीलंका | 84.63 |
| 4 | नीरज चोपड़ा | भारत | 82.77 |
| 5 | केशोर्न वालकॉट | त्रिनिदाद एवं टोबैगो | 80.33 |
| 6 | आर्तुर फेलनर | यूक्रेन | 80.67 |
| 7 | याकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | NM |
| 8 | जूलियस येगो | केन्या | 80.02 |
| 9 | मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह | मिस्र | NM |
Doha Diamond League Live: पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा का थ्रो अमान्य, शीर्ष पर कर्टिस थॉम्पसन
दोहा डायमंड लीग के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में पहले राउंड का खेल पूरा हो गया है। भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास में कोई वैध थ्रो दर्ज नहीं कर सके और उनका प्रयास 'नो मार्क' रहा। पहले राउंड के बाद अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 82.82 मीटर के साथ दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 82.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। नीरज के प्रशंसकों की नजरें अब उनके दूसरे प्रयास पर होंगी, जहां वह दमदार वापसी कर रैंकिंग में ऊपर आने की कोशिश करेंगे।
पहले प्रयास के बाद स्थिति
| रैंक | खिलाड़ी | देश | दूरी (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | 85.99 |
| 2 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 82.82 |
| 3 | रुमेश पथिरागे | श्रीलंका | 82.62 |
| 4 | केशर्न वालकॉट | त्रिनिदाद एवं टोबैगो | 81.47 |
| 5 | याकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | 80.38 |
| 6 | मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह | मिस्र | 79.21 |
| 7 | जूलियस येगो | केन्या | 78.62 |
| 8 | नीरज चोपड़ा | भारत | NM (अमान्य प्रयास) |
| 9 | आर्तुर फेलनर | यूक्रेन | NM (अमान्य प्रयास) |
(फोटो क्रेडिट: Dohadiamondleague.com)