CWG 2026 Day 2 Highlights: पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने खोला पदक का खाता, कांस्य पदक अपने नाम किया
{"_id":"6a6323e7a1ce718154075f91","slug":"commonwealth-games-2026-day-2-live-basketball-boxing-swimming-track-cycling-athletics-results-news-in-hindi-2026-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 2 Highlights: पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने खोला पदक का खाता, कांस्य पदक अपने नाम किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 25 Jul 2026 01:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:56 AM IST
खास बातें
Glasgow Commonwealth Games Day 2: भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा दिन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पदक का खाता खोला। झंडू ने पुरुष हेवीवेट स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य अपने नाम किया। वहीं, पैरा तैराकी में भारत दो पदक अपने नाम करने से चूक गया।
विज्ञापन
जादूमणि सिंह
- फोटो : BAI Media
लाइव अपडेट
01:52 AM, 25-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: झंडू कुमार ने जीता कांस्य
झंडू कुमार ने खोला पदक का खाता, कांस्य पदक अपने नाम किया
- फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
12:48 AM, 25-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल में नहीं पहुंचे नटराज
श्रीहरि नटराज पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में 25.29 सेकेंड का समय लेकर बाहर हो गए। भारतीय तैराक कुल मिलाकर 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जो शीर्ष आठ तैराकों के लिए आरक्षित थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएट्ज़े 24.29 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सबसे तेज क्वालिफायर रहे।
विज्ञापन
12:07 AM, 25-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: पदक से चुके बुडिगिना
पैरा तैराक आरवीवीबीके बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। बुडिगिना फाइनल में 57.57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके। वहीं, भारत के एक अन्य पैरा तैरान इमाम अली 1:03.73 समय के साथ आठ तैराकों में सातवें नंबर पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेनरिक्स ने 54.54 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग 55.16 सेकेंड के साथ रजत और इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न 56.86 सेकेंड के साथ कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे।12:05 AM, 25-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल शुरू
पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।11:58 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल में उतरेंगे बुडिगिना और इमाम
पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। यह मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।11:54 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: पदक की दौड़ से बाहर राजमणि
भारत की कस्तुरबा राजमणि महिला पैरा पावरलिफ्टिंग हेवीवेट स्पर्धा के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। राजमणि तीसरे प्रयास में भी विफल रहीं। फाइनल में राजमणि के तीनों ही प्रयास असफल रहे। पहले दो प्रयास में उन्हें 111 किलो का वजन उठाना था, जबकि तीसरे प्रयास में 112 किलो वजन उठाना था। हालांकि, राजमणि ऐसा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि का दूसरा प्रयास भी असफल
भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तुरबा राजमणि दूसरे प्रयास में भी विफल रहीं। राजमणि को 111 किलो वजन उठाना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं।11:31 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: लॉन बॉल में सोनोवाल जीते
लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।11:29 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि पहले प्रयास में विफल
भारत की कस्तुरी राजमणि महिला पैरा लिविफ्टिंग हेवीवेट ग्रुप ए के पहले प्रयास में विफल रहीं। राजमणि ने पहले प्रयास में 111 किलो वजन उठाने का फैसला लिया, लेकिन वह असफल रहीं।11:20 PM, 24-Jul-2026