Hindi News
›
Live
›
Sports
›
Commonwealth Games 2022 Day 3 Live Updates Events Results from Birmingham CWG News Updates in Hindi
Commonwealth Games 2022 Day 3: अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण, टीम इंडिया को अब तक छह पदक
{"_id":"62e620469c6af47a3f78a516","slug":"commonwealth-games-2022-day-3-live-updates-events-results-from-birmingham-cwg-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022 Day 3: अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण, टीम इंडिया को अब तक छह पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:36 AM IST
खास बातें
Commonwealth Games 2022 Day 3 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत को छठा पदक मिल गया। अचिंता शेउली ने भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीता। इससे पहले रविवार को ही जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए वेटलिफ्टिंग स्वर्ण पदक जीता था। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बने। अब तक भारत को छह पदक मिले हैं और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीता। अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। 143 किलो उनका पर्सनल बेस्ट भी है। स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद रहे। अचिंता शेउली ने हिदायत पर स्नैच राउंड के बाद पांच किलो की बढ़त बना रखी थी।
इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में अचिंता ने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी है। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलो उठाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। तीसरे प्रयास में फिर उन्होंने 170 किलो वजन उठाया और अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया।
अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन समेत कुल 313 किलो वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी है। अचिंता के नाम अब स्नैच राउंड में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड, क्लीन एंड जर्क राउंड में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और कुल वजन में भी कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड है।
अचिंता के बाद दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद रहे। हिदायत ने स्नैच राउंड में 138 किलो का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 165 किलो का वजन उठाया। अचिंता ने 170 किलो उठाकर स्नैच और क्लीन-जर्क मिलाकर कुल वजन 313 किलो कर लिया था। हिदायत को इससे आगे निकलने के लिए क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का वजन उठाना था। उन्होंने दूसरे और तीसरे प्रयास में 176 किलो अटैम्प्ट भी करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। इस तरह अचिंता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
01:14 AM, 01-Aug-2022
CWG 2022 Live: श्रीहरि फाइनल में पहुंचे
श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 21 वर्षीय ने सेमीफाइनल में 25.38 का समय निकाला और आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
01:13 AM, 01-Aug-2022
CWG 2022 Live: बॉक्सिंग: सुमित हारे, सागर क्वार्टर फाइनल में
बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सुमित का सामना ऑस्ट्रेलिया के कैलम पीटर्स से था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कैलम ने सुमित को 5-0 से हराया। वहीं, 92 किलोग्राम भारवर्ग यानी सुपर हेवीवेट कैटगरी में राउंड ऑफ 16 में भारत के सागर ने कैमरून के मैक्सिम येंगोंग को 5-0 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
12:15 AM, 01-Aug-2022
CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: अचिंता शेउली स्नैच राउंड के बाद टॉप पर
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीतने से बस कुछ कदम दूर हैं। अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। 143 किलो उनका पर्सनल बेस्ट भी है। स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद हैं। अचिंता शेउली ने हिदायत पर स्नैच राउंड के बाद पांच किलो की बढ़त बना रखी है। अभी क्लीन एंड जर्क राउंड जारी है।
11:59 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: भारतीय बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने डिएड्रे जॉर्डन और जैरेड एलियट की जोड़ी को पहले मैच में हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 355 केडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से आसानी से हरा दिया। तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप ने योहानिता शोल्ट्ज को 21-11, 21-16 से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत का सामना स्कॉटलैंड या सिंगापुर से सोमवार को होगा।
11:57 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: सौरव घोषाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
स्क्वैश में मेन्स सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 15 सौरव घोषाल ने वर्ल्ड नंबर 62 कनाडा के डेविड बैलारगियन को 3-0 से हरा दिया है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा गेम उन्होंने 11-2 से जीता। तीसरे गेम में भी कनाडा के खिलाड़ी कोई चुनौती पेश नहीं कर सके और सौरव ने यह गेम भी 11-6 से अपने नाम किया। सौरव घोषाल अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना सोमवार को स्कॉटलैंड के ग्रेग लोबान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: 73 किलोग्राम भारवर्ग में अचिंता शेउली का मैच
फिलहाल एक और भारतीय वेटलिफ्टर का मुकाबला है। अचिंता शेउली ने स्नैच में शुरुआती वजन 135 किलो रखा है। यह इस लॉट में सबसे भारी है। इसलिए हमें उनकी चुनौती देखने में कुछ समय लग सकता है।
11:18 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: सौरव घोषाल दूसरा मैच भी जीते
स्क्वैश में मेन्स सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 15 सौरव घोषाल ने वर्ल्ड नंबर 62 कनाडा के डेविड बैलारगियन के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा गेम उन्होंने 11-2 से जीता।
11:01 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: लक्ष्य सेन भी जीते
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने डिएड्रे जॉर्डन और जैरेड एलियट की जोड़ी को पहले मैच में हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 355 केडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से आसानी से हरा दिया। तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप के सामने योहानिता शोल्ट्ज की चुनौती है।
10:27 PM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में भारतीय मिक्स्ड टीम का मुकाबला शुरू
बैडमिंटन में भारतीय मिक्स्ड टीम का क्वार्टर में मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। पहले मैच में अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने जेरार्ड इलियट और डी जॉर्डन की जोड़ी को 21-9, 21-11 से हराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।