Asian Games 2026 Highlights: प्राची ने 400 मीटर में जीता कांस्य, तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में जीता रजत
{"_id":"6ab719ea05f6cfcc70017676","slug":"asian-games-day-8-live-updates-india-schedule-medal-tally-shooting-boxing-hockey-archery-results-news-in-hindi-2026-09-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Highlights: प्राची ने 400 मीटर में जीता कांस्य, तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में जीता रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
खास बातें
एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए यादगार रहा। आज भारत ने सात पदक जीते और अब पदकों की संख्या 30 हो गई है।
विज्ञापन
प्राची चौधरी
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
06:56 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: 1500 मीटर में भारत को पदक नहीं, पारुल चौधरी चौथे और पूजा छठे स्थान पर
एशियन गेम्स की महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल में भारत को पदक नहीं मिल सका। पारुल चौधरी चौथे जबकि पूजा छठे स्थान पर रहीं। पारुल आखिरी लैप तक अग्रणी समूह के साथ बनी हुई थीं, लेकिन अंतिम दौर में वह पीछे हो गईं। वहीं, पूजा बीच के समूह में फंस गईं और अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर सकीं। बहरीन की नेली कोरिर ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की चुनहुई ली ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
06:49 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला 1500 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी पर नजर
एशियन गेम्स में महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल दौड़ शुरू हो गई है और भारत की पारुल चौधरी पर सभी की नजरें हैं। पारुल ने रेस की शुरुआत मध्य समूह से की है, लेकिन वह शुरुआत से ही अपनी स्थिति मजबूत करने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
06:40 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: विशाल टीके 400 मीटर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे
भारत के विशाल टीके पुरुषों की 400 मीटर फाइनल में पदक हासिल नहीं कर सके। उन्होंने फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। विशाल अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके और इस वजह से पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए। थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44.90 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। संयुक्त अरब अमीरात के सुलेमान अब्दुलरहमान ने रजत, जबकि जापान के युकी जोसेफ नकाजिमा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।06:28 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य
भारत की प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया। प्राची ने 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 52.57 सेकंड के करीब रहा।
05:52 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: गुलवीर सिंह और यूनुस शाह 1500 मीटर के फाइनल में पहुंचे
भारत के गुलवीर सिंह और यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। गुलवीर ने अपनी हीट में 3:45.82 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और 12 खिलाड़ियों वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। गुलवीर ने इससे एक दिन पहले 10,000 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। 1500 मीटर की हीट में वह शुरुआत से सहज नजर आए और जरूरी क्वालीफिकेशन हासिल करने में सफल रहे। वहीं, यूनुस शाह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3:45.74 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में प्रवेश किया। दोनों भारतीय एथलीट अब फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
05:34 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तजिंदर ने जीता रजत पदक
तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुष गोला फेंक इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया है। तजिंदर ने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। उनके पास स्वर्ण जीतने का मौका था, लेकिन वह आखिरी प्रयास में फाउल कर बैठे। तजिंदर शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने हुए थे, लेकिन एक समय वह तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। हालांकि, पांचवें प्रयास में उन्होंने वापसी की और रजत पदक सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तजिंदर की शानदार वापसी
भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर शानदार वापसी करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तजिंदर ने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो किया और वह रजत पदक की दौड़ में शामिल हो गए। उनके पास अब भी स्वर्ण जीतने का मौका है क्योंकि तजिंदर का आखिरी प्रयास शेष है।05:12 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीसरे स्थान पर खिसके तूर
भारत के गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तेजिंदर ने दूसरे प्रयास में 20.26 मीटर का थ्रो किया जो उनका फिलहाल सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।04:43 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शॉटपुट का फाइनल जारी
शॉटपुट का फाइनल जारी है। भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर चुनौती पेश कर रहे हैं।04:39 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: हरिता भद्रा ने 200 मीटर के फाइनल में बनाई जगह
भारत की हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा की हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। हरिता ने 23.31 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह पक्की की।