03:18 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत ने पांच अंक की बढ़त बनाई
10 मिनट का खेल बचा है और भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। भारत का स्कोर 29 है, जबकि ईरान का स्कोर 24 है।
03:14 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कबड्डी में भारत ने बनाई 23-21 की बढ़त
भारत ने दूसरे हाफ में आठ मिनट के खेल के बाद 24-21 की बढ़त बना ली है। मैच रोमांचक स्थिति में है।
03:07 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। ईरान ने 18-17 की बढ़त बनाई हुई है। भारत की नजर वापसी पर होगी।
03:06 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत ने जापान को 2-0 से हराया
भारत ने पूल ए के मुकाबले में जापान को 2-0 से हरा दिया। चौथे क्वार्टर के आखिर में जापान के पास एक गोल करने का मौका था। हालांकि, पेनल्टी कॉर्नर को सही तरीके से नहीं खेल पाने के कारण उसका हमला ज्यादा खतरनाक नहीं दिखा। जापान ने गेंद को खतरनाक क्षेत्र में, दूर वाले पोस्ट के पास पहुंचाया, लेकिन उसके दोनों खिलाड़ी गेंद को जरूरी टच नहीं दे सके। भारत ने आक्रमण में अच्छा खेल दिखाया, हालांकि रक्षा में उससे थोड़ी और मजबूती की उम्मीद होगी। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों में चार जीत दर्ज कर ली हैं और वह पूल ए में शीर्ष पर बना हुआ है।
03:06 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: उन्नति हुड्डा ने विश्व नंबर-6 को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
19 वर्षीय उन्नति हुड्डा ने इंडोनेशिया की विश्व नंबर-6 पुत्री कुसुमा वारदानी को सीधे गेम में 21-19, 21-13 से हराकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह किसी गैर-भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ बीडब्ल्यूएफ शीर्ष-10 खिलाड़ी पर उन्नति की पहली जीत है। इससे पहले उन्नति ने राउंड ऑफ-16 में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 20-22, 21-19 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अकाने यामागुची से होने की संभावना है।
03:01 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पहले हाफ में ईरान आगे
ईरान ने पहले हाफ के बाद 18-17 की बढ़त बना ली है। हालांकि, बढ़त इतनी ज्यादा नहीं है कि भारत वापसी न कर सके। भारत दूसरे हाफ में यानी अगले 20 मिनट में ईरान को पीछे छोड़ मजबूत बढ़त हासिल करना चाहेगा।
02:54 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: ईरान ने बनाई बढ़त
ईरान ने 14-13 की बढ़त बना ली है। भारत को वापसी करनी होगी। फिलहाल पहले हाफ में साढ़े चार मिनट का खेल बाकी है। भारतीय टीम के पास वापस आने की क्षमता है। भारत एक बार ऑलआउट हो चुका है।
02:48 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत 10-8 से आगे
भारत ने 12 मिनट के बाद 10-8 की बढ़त बना ली है। मैच काफी रोमांचक स्थिति में है।
02:39 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत ईरान के बीच जबरदस्त टक्कर
भारत और ईरान के बीच जबरदस्त टक्कर चल रहा है। दोनों के स्कोर 5-5 से बराबर हैं। मैच के आठवें मिनट में भारत को दो पॉइंट और दिए गए। भारत 7-5 से आगे है।
02:38 PM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: हॉकी में भारत की बढ़त बरकरार
हॉकी में भारत-जापान का मुकाबला जारी है। मुकाबला अब भी कड़ा बना हुआ है और दोनों टीमों ने गोल करने के अच्छे मौके बनाए हैं। इस क्वार्टर में जापान को कुछ बेहतर मौके मिले, लेकिन गोलकीपर मोहित ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त बरकरार रखी। क्रेग फुल्टन चाहेंगे कि भारतीय टीम अपने पास और सर्कल में प्रवेश को ज्यादा प्रभावी बनाए और अगले क्वार्टर में कुछ और गोल करे। फिलहाल भारत 1-0 से आगे है।