फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games 2026 Highlights: निशानेबाजों के बाद भारतीय एथलीटों का कमाल, पोल वॉल्ट में मिला ऐताहिसक कांस्य

Fri, 25 Sep 2026 06:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 06:46 PM IST
खास बातें

 Asian Games Day 6: भारत के लिए एशियन गेम्स का छठा दिन शानदार रहा है। निशानेबाजी के बाद भारत को एथलेटिक्स में कई पदक मिले हैं। वहीं, टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक मिला है। पोल वॉल्ट में पहली बार पदक जीतने में सफलता मिली। 

विज्ञापन
Asian Games Day 6 Highlights: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Results News in Hindi
बरानिका इलांगोवन - फोटो : Athletics Federation of India

लाइव अपडेट

06:43 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: हैमर थ्रो में नहीं मिला पदक

भारत को एथलेटिक्स की हैमर थ्रो स्पर्धा में निराशा मिली। भारत को दोनों एथलीट पदक अपने नाम नहीं कर सके। दमनीत सिंह 67.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें और प्रवीण कुमार 65.24 मीटर के साथ 11वें स्थान पर रहे। 
06:39 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: विशाल टीके फाइनल में

विशाल टीके ने पुरुष 400 मीटर के फाइनल में जगह बना ली है। विशाल 45.27 सेकेंड का समय लेकर अपनी हीट में पहले स्थान पर रहे और सीधे क्वालिफाई करने में सफल रहे। विशाल अब इस फॉर्म में पदक मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे।
 
विज्ञापन
06:16 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बरानिका इलांगोवन का ऐतिहासिक कांस्य

बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिला दिया है। यह पहली बार है जब एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत को पदक मिला है। इस तरह बरानिका ने इतिहास रच दिया है। बरानिका की इस उपलब्धि ने नागोया में भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और यादगार अध्याय जोड़ा। बरानिका ने 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। इसके बाद इन दोनों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक देने का फैसला किया गया। एक अन्य भारतीय सिंधूश्री गणेशा एक भी सफल प्रयास नहीं ले सकीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

06:10 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: प्राची भी फाइनल में

किरण के बाद प्राची ने भी महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। प्राची अपनी हीट में 53.46 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और सीधे क्वालिफाई करने से चूक गईं। हालांकि, वह ओवरऑल प्लेस के आधार पर क्वालिफाई करके फाइनल में पहुंच गईं। सभी धावकों में वह कुल मिलाकर छठे स्थान पर रहीं। अब मेडल की दौड़ में भारत के दो प्रतिनिधि होंगे।
05:59 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: किरण फाइनल में पहुंचीं

भारतीय एथलीट किरण पहल ने महिला 400 मीटर के फाइनल में जगह बना ली है। किरण ने 53.44 सेकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की क्वार्टर-मिलर धाविका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की दौड़ में खुद को शामिल कर लिया है। अब उनकी नजरें पोडियम पर जगह बनाने की होगी। 
 
05:38 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पोल वॉल्ट में बरानिका इलांगोवन पदक की दौड़ में

महिला पोल वॉल्ट के फाइनल में बरानिका इलांगोवन पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। इलांगोवन ने सफलतापूर्वक 4.15 मीटर को पार किया और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। एक अन्य भारतीय सिंधूश्री गणेशा एक भी सफल प्रयास नहीं ले सकीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:32 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: गुलवीर सिंह को मिला रजत पदक

भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुष 10000 मीटर में रजत पदक जीत लिया है। गुलवीर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और 28:29.38 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2,000 मीटर की दूरी शेष रहने पर भी मेडल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के बाद गुलवीर ने बेहद मुश्किल आखिरी दौर में भी अपना संयम बनाए रखा और यादगार पोडियम फिनिश हासिल करते हुए भारत के लिए एक और एथलेटिक्स मेडल जीता।

05:11 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में आया पदक

मानुष शाह और दिया चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने टेबल टेनिस में भारत को पदक दिला दिया है। मानुष और दिया की जोड़ी सेमीफाइनल में चीन की चुकिन वांग और यिंगशा सुन की जोड़ी से 11-8, 11-5, 11-8, 11-2 से हार गई। इस तरह उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मालूम हो कि टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक पक्का हो जाता है। 

04:55 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: हेप्टाथलान में नहीं आया पदक

महिला हेप्टाथलान में भारत को निराशा मिली है और अनामिका केए और पूजा पदक नहीं जीत सकी हैं। पूजा ने 800 मीटर में 2:16.43 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर फिनिश किया, जबकि अनामिका 2:18.06 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, उनके ये प्रयास भी ओवरऑल स्टैंडिंग में पदक लाने के लिए काफी नहीं रहे। महिला हेप्टाथलान में पूजा छठे और अनामिका सातवें स्थान पर रहीं।

04:28 PM, 25-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मनप्रीत ने जीता कांस्य

महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीत लिया है। मनप्रीत ने 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। मनप्रीत के पास आगे बढ़ने का मौका था, लेकिन उनका आखिरी प्रयास फाउल रहा जिस कारण उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। भारत की एक अन्य एथलीट कृष्णा मेनन 16.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed