फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Narendra Modi extends best wishes to Indian contingent as Asian Games 2026 begin social media post

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने एशियाड में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- खिलाड़ियों पर गर्व है

Sat, 19 Sep 2026 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। एशियाड की आज ही आधिकारिक रूप से शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi extends best wishes to Indian contingent as Asian Games 2026 begin social media post
एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा है कि हमारे एथलीटों ने उल्लेखनीय समर्पण और दृढ़ संकल्प दिखाया है। एशियाड की शनिवार को आधिकारिक रूप से शुरुआत हुई है। आइची-नागोया में हुए 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में कबड्डी स्टार पवन सहरावत और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भारतीय दल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

शानदार सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ ही मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अद्भुत लगन व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें!।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागोया में हुआ उद्घाटन समारोह
पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में आयोजित इस समारोह के साथ ही 20वें एशियाई खेलों का औपचारिक उद्घाटन हो गया, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व 36 खेलों में भाग ले रहे 503 एथलीटों का दल कर रहा है। पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सदस्य रहे पवन सहरावत के साथ-साथ दोहरे ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को इस भव्य उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर चलने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

मनु और सहरवात बने ध्वजवाहक
पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली दिग्गज निशानेबाज मनु भाकर इन खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मालूम है कि पेरिस में उन्होंने एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया था। उद्घाटन समारोह से पहले मनु भाकर ने कहा था कि ध्वजवाहक के रूप में चुना जाना उनके लिए दिल छू लेने वाला अहसास है और इस खबर के बाद उनके जेहन में खेल के शुरुआती दिनों की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खेल की शुरुआत की थी, तब कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इस मुकाम तक पहुंचेंगी। भाकर ने इस अवसर को बेहद गर्व और सम्मान का क्षण बताते हुए भगवान और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इतना प्यार और समर्थन दिया है।

इस बार एशियाई खेलों में भारत का लक्ष्य 2022 संस्करण के अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन को पीछे छोड़ना होगा। पिछले खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 107 पदक हासिल किए थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed