Asian Games 2023: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य; निकहत जरीन पहले मैच में जीतीं
एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का कर चुकी है।
लाइव अपडेट
Asian Games 2023 Live: फुटबॉल टीम ने हासिल की बड़ी सफलता
एशियाई खेलों के पुरुष फुटबॉल स्पर्धा में भारतीय टीम का सामना म्यांमार से हो रहा है। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। रविवार (24 सितंबर) को ग्रुप में भारत का यह तीसरा मुकाबला है। भारत ने मैच में पहला गोल कर दिया। कप्तान सुनील छेत्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। म्यांमार ने दूसरे हाफ में वापसी की और 76वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।Asian Games 2023 Live: निकहत की शानदार शुरुआत
मुक्केबाज निकहत जरीन ने एशियाई खेलों में विजयी शुरुआत की है। उन्होंने महिलाओं के 50 किग्रा के राउंड 16 में प्रवेश कर लिया है। उन्हें राउंड 32 में वियतनाम की थी टैम गुयेन के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत मिली।Asian Games 2023 Live: महिला फुटबॉल टीम का सफर समाप्त
भारत की महिला फुटबॉल टीम थाईलैंड के खिलाफ हार गई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया। भारतीय महिला टीम कोई पदक नहीं जीत सकी। थाईलैंड ने उसे 1-0 से हराकर बाहर कर दिया।Asian Games 2023 Live: चेस में चार खिलाड़ियों ने पहला मैच जीता
भारत की शतरंज ने शानदार शुरुआत की है। कोनेरू हम्पी, डी. हरिका, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए हैं। चारों खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए हैं।Asian Games 2023 Live: रजत पदक मिलने से खुश हैं अर्जुन-अरविंद
पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग) में रजत पदक जीतने के बाद अर्जुन लाल और उनके साथी अरविंद ने अपनी खुशी जाहिर की।#WATCH हम 4 साल से एशियन गेम्स का सपना लेकर चल रहे थे। हमने पहले ही सोचा था कि हम अपना श्रेष्ठ करेंगे: पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स(रोइंग) में रजत पदक जीतने पर अर्जुन लाल, हांग्जो, चीन pic.twitter.com/13HS0dkHpr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
#WATCH हमें बहुत खुशी हो रही है। हमने बहुत अच्छा किया। हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम अपनी जीत का श्रेय भारतीय सेना और सभी कोच को देंगे: पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स(रोइंग) में रजत पदक जीतने पर अरविंद सिंह, हांग्जो, चीन pic.twitter.com/5ZiAJZN7bZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
Asian Games 2023 Live: प्रीति क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारतीय मुक्केबाज प्रीति आरएससी के माध्यम से जॉर्डन की एस अलहसनत को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अब उनका मुकाबला कजाकिस्तान की जेड शेकेरबेकोवा से होगा।Asian Games 2023 Live: बाबू लाल यादव ने जताई खुशी
नौकायन में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद बाबू लाल यादव ने अपनी खुशी जाहिर की।#WATCH हमें बहुत खुशी हो रही है। यह मेरा पहला अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। मैंने 2021 में रोइंग शुरू की थी: पुरुषों के रोइंग पेयर मैच में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बाबू लाल यादव, हांग्जो, चीन pic.twitter.com/NJjTE2thyi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
बाबूलाल के साथी लेख राम ने भी मेडल जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की
#WATCH हम बहुत खुश हैं। हम इस इवेंट के लिए 2-3 सालों से अभ्यास कर रहे थे और आज हमारी मेहनत रंग लेकर आई है। मैं इसका श्रेय अपने सभी कोच और अपने परिवार के सदस्यों को देता हूं: पुरुषों के रोइंग पेयर मैच में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर लेख राम, हांग्जो, चीन pic.twitter.com/elvjalHeCm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023