फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games: 11वें दिन भारत को 12 पदक मिले, कुल संख्या 81 पहुंची; तीरंदाजी, भाला फेंक और रिले रेस में स्वर्ण

Wed, 04 Oct 2023 06:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 06:42 PM IST
खास बातें

Asian Games Day 8 Live Updates: एशियाई खेलों में 11वें दिन भारत को कुल 12 पदक मिले। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
18
रजतः 31
कांस्यः 32
कुलः 81

विज्ञापन
Asian Games 2023 Day 8 Live India Schedule Today Medals Tally and Winners List Results News Updates in Hindi
मोहम्मद अनस

लाइव अपडेट

06:33 PM, 04-Oct-2023

भारत के लिए शानदार रहा 11वां दिन

एशियाई खेलों में 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में यह सिर्फ दूसरा दिन था, जब भारत ने 10 से ज्यादा पदक जीते। इससे पहले आठवें दिन भारत को 15 पदक मिले थे। 

दिन की शुरुआत 35 किमी दौड़ में कांस्य के साथ हुई। मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने देश को दिन का पहला पदक दिलाया। इसके बाद तीरंदाजी में ओजस और ज्योति ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्क्वैश में अनहत-अभय का सफर कांस्य पर खत्म हुआ। मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा ने कांस्य और लवलीना ने रजत पदक जीता। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में सुनील कुमार कांस्य जीतने में सफल रहे। हरमिलन बैंस ने 400 मीटर और अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। दिन के अंत में पदकों की बरसात हुई। महिला रिले टीम ने 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दिन का अंत 400 मीटर रिले रेस में पुरुष टीम के स्वर्ण जीतने के साथ हुआ। अब भारत के लिए पदकों का शतक लगाना काफी आसान होगा।
06:11 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण

भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने 3:01.58 मिनट में अपनी रेस पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
06:01 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: नीरज ने स्वर्ण और किशोर ने रजत जीता

एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए हैं। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया है। यह पहला मौका है, जब भालाफेंक में स्वर्ण और रजत दोनों पदक भारत को मिले हैं।
05:51 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: 400 मीटर रिले रेस में भी रजत पदक

भारतीय महिला टीम ने 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता है। भारत पिछले छह बार से इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत रहा था। हालांकि, इस बार भारत को रजत के साथ ही संतोष करना पड़ा है। विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची, सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया है।
05:25 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: अविनाश साबले को रजत

अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। उन्होंने इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था। साबले के दमदार प्रदर्शन ने भारत की पदक संख्या 77 पहुंचा दी है।
 
05:01 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: हरमिलन को रजत

हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत पदक जीता है। एक दिन पहले 1500 मीटर में रजत जीतने के बाद उन्होंने एशियाई खेल में दूसरा रजत पदक हासिल किया है। हरमिलन ने 2.03.75 मीटर में अपनी रेस पूरी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: कुश्ती में सुनील कुमार को कांस्य

कुश्ती में सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 87 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में किर्गिस्तान के अताबेक को मात दी।
04:30 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: श्रीकांत का सफर खत्म

किदांबी श्रीकांत का सफर एशियाई खेलों में खत्म हो चुका है। अंतिम-16 के मैच में उन्हें कोदाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह पदक से चूक गए।
04:11 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: सौरव घोषाल फाइनल में पहुंचे

सौरव घोषाल ने स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। सौरव घोषाल ने सेमीफाइनल मैच 11-2, 11-1, 11-6 से अपने नाम किया। यह उनका लगातार पांचवां पुरुष एकल एशियाड पदक है; लेकिन उन्होंने कभी स्वर्ण नहीं जीता। कल वह स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगे।
03:16 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया और 2014 के बाद एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और टीम इंडिया की कोशिश स्वर्ण हासिल करने की होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed