फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games Live: एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के, हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता; ब्रिज में रजत

Fri, 06 Oct 2023 05:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 05:44 PM IST
खास बातें

Asian Games Day 13 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत ने कुल 86 पदक जीते थे और आज नौ पदक जीत चुका है। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक मिले थे।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
22
रजतः 34
कांस्यः 39
कुलः 95

विज्ञापन
Asian Games 2023 Day 13 Live India Schedule Today Medals Tally and Winners List Results News Updates in Hindi
भारतीय ब्रिज टीम (बाएं) भारतीय हॉकी टीम (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:30 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: हॉकी टीम ने स्वर्ण जीता

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराया और स्वर्ण पर कब्जा किया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट) और हरमनप्रीत (59वें मिनट) में गोल दागे। 
05:01 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: ब्रिज में भारतीय टीम को रजत

ब्रिज में भारतीय टीम ने रजत जीता है। जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, संदीप ठकराल, राजू तोलानी, अजय खरे और सुमित मुखर्जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन
04:37 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: कुश्ती में अमन ने जीता कांस्य

कुश्ती में भारत को पदक मिलने का सिलसिला जारी है। अब 20 साल के अमन ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को 11-0 से हराया।
04:06 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: कुश्ती में किरण ने जीता कांस्य

महिला कुश्ती के 76 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की किरण बिश्नोई ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने मंगोलियाई पहलवान अरिउनजर्गाल गनबत को 6-3 से शिकस्त दी।
02:45 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: कुश्ती में सोनम ने जीता कांस्य

कुश्ती में सोनम ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने चीन की लॉन्ग जिया को हराकर पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 91वां पदक है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के हो चुके हैं। अलग-अलग खेल में नौ भारतीय खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।
02:37 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगान टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम खिताबी भिड़ंत में अफगानिस्तान से खेलेगी। अफगान टीम ने भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:11 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: तीरंदाजी टीम को रजत

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया है। फाइनल मैच में अतानु, तुषार और धीरज की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
01:42 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61-14 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
01:34 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: सेपक टकरा में महिला टीम को कांस्य

सेपक टकरा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को थाईलैंड के खिलाफ 21-10, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने महिलाओं की रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
12:18 PM, 06-Oct-2023

Asian Games Live: प्रणय को कांस्य

एचएस प्रणॉय को पुरुषों के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ 21-16, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed