Asian Games Live: स्क्वैश में सौरव घोषाल ने रजत, कुश्ती में अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य; भारत के पास कुल 86 पदक
Asian Games Day 12 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 21
रजतः 32
कांस्यः 33
कुलः 86
लाइव अपडेट
Asian Games Live: अंतिम पंघाल ने कांस्य जीता
एशियाई खेल 2023 में भारत की अंतिम पंघाल ने मंगोलिया की बोलोरतुया बात-ओचिर को हराकर कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल 2023 में महिला कुश्ती में यह भारत का पहला पदक है।Asian Games Live: फाइनल में हारे सौरव घोषाल
स्क्वैश में पुरुष एकल के फाइनल में सौरव घोषाल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। मलेशिया के ईन ने उन्हें 9-11, 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।Asian Games Live: तीरंदाजी में एक और स्वर्ण
कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया है। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।🥇HATTRICK FOR THE DAY🥇
— SAI Media (@Media_SAI) October 5, 2023
🇮🇳's Compound Archers @archer_abhishek, and #KheloIndiaAthletes Ojas, and Prathamesh clinch the coveted GOLD, defeating Korea by a score of 235-230 at the #AsianGames2022 🏹🥇
With this victory, India makes a hattrick, marking the 3️⃣rd gold medal of… pic.twitter.com/OjPwSfYbGS
Asian Games Live: तीरंदाजी में एक और स्वर्ण की आस
कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल सकता है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम का सामना दक्षिण कोरिया की टीम से है।Asian Games Live: दीपिका-हरिंदर ने जीता स्वर्ण
महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।🥇𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐒𝐪𝐮𝐚𝐬𝐡 𝐑𝐞𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐒𝐮𝐩𝐫𝐞𝐦𝐞!🌟
— SAI Media (@Media_SAI) October 5, 2023
Our dynamic mixed doubles team of @DipikaPallikal and @sandhu_harinder clinches GOLD, defeating Malaysia by a score of 2-0 in the final at #AsianGames2022!💥🥳
Join us in celebrating this golden achievement and sending… pic.twitter.com/d1GiaRVh4q
Asian Games Live: प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे
बैडमिंटन के पुरुष एकल में भारत के एच.एस. प्रणय ने मलेशिया ली जी जिया को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 21-16, 21-23, 22-20 के अंतर से मैच अपने नाम किया।Asian Games Live: कुश्ती में चार पदक की आस
कुश्ती में आज चार भारतीय कांस्य पदक की दौड़ में हैं।- पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा में नवीन बनाम किम मिनसेओक (दक्षिण कोरिया)।
- महिलाओं की 50 किग्रा फ्रेस्टाइल में पूजा गहलोत बनाम अक्तेंज क्यूनिमजेवा (उज्बेकिस्तान)।
- महिलाओं की 54 किग्रा फ्रीस्टाइल में एंटीम बनाम बोलोर्टुया बैट-ओचिर (मंगोलिया)।
- महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में मानसी बनाम लैलोखोन सोबिरिवा (उज्बेकिस्तान)।
मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे।
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण जीता
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।🎯🥇GOLDEN GIRLS🥇🎯#KheloIndiaAthletes Aditi, @VJSurekha, and @Parrneettt add another Gold to India's medal tally after defeating Chinese Taipei by a scoreline of 230-228 🤩🎯
— SAI Media (@Media_SAI) October 5, 2023
What a thrilling final 💪 Our Indian Archery contingent is truly shining bright, clinching their 2nd… pic.twitter.com/7lX8wZysnI