Raksha Bandhan 2023: आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त, जानें राखी बांधने से लेकर उतारने तक के नियम
{"_id":"64edaa6a9d984103c5054d89","slug":"raksha-bandhan-2023-live-date-shubh-muhurat-time-rakhi-kab-hai-bhadra-time-importance-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2023: आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त, जानें राखी बांधने से लेकर उतारने तक के नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 31 Aug 2023 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:27 PM IST
खास बातें
Happy Raksha Bandhan 2023 Muhurat, Wishes in Hindi: इस वर्ष भद्रा के कारण राखी 2 दिन मनाई जा रही है। कल यानी 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ पूरे दिन भद्रा लगी थी। इस कारण से आज पूर्णिमा तिथि के समापन से पहले राखी का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2023 wishes
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
12:26 PM, 31-Aug-2023
आज पूरे दिन राखी बांध सकते हैं
रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को भी मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 7:06 बजे तक उदय तिथि रहेगी, लेकिन 31 अगस्त को उदय तिथि के चलते पूरा दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।10:45 AM, 31-Aug-2023
साल 2024 में कब रहेगा रक्षाबंधन का पर्व
भाई-बहन के आपसी प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन अगले साल यानी 2024 में 19 अगस्त को पड़ेगा।
विज्ञापन
09:17 AM, 31-Aug-2023
राखी पूर्णिमा तिथि पूजा विधि
इस वर्ष दो दिन तक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं और आरती उतारकर अपने भाईयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशी की कामना करती है। बहनों को रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए इस मंत्र को जरूर पढ़ना चाहिए।ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
08:25 AM, 31-Aug-2023
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time: आज ऐसे बांधे भाई को राखी
आज भी देशभर में राखी का त्योहार बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। शास्त्रों में राखी बांधने को लेकर कुछ नियम होते हैं। रक्षाबंधन के दिन मुख्य द्वार पर ताजे फूलों और पत्तियों से बनी बंधनवार लगाएं और रंगोली से घर को सजाएं। पूजा के लिए एक थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और कुछ ताज़े फूलों के बीच में एक घी का दीया रखें।दीपक प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई वस्त्र रखें। अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें।
इसके बाद "येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:" इस मंत्र को बोलते हुए भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। भाई की आरती उतारकर मिठाई खिलाएं और उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
08:10 AM, 31-Aug-2023
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन शुभकामना संदेश...
Raksha Bandhan 2023 Wishes
- फोटो : Amar Ujala
खूब मिला बचपन में प्यार,
इसी प्यार को याद दिलाने
आया ये राखी का त्योहार
राखी की शुभकामनाएं
लड़ना झगड़ना और मना लेना
यही है भाई-बहन का प्यार,
इसी प्यार को बढ़ाने आ गया है
रक्षाबंधन का त्योहार
07:38 AM, 31-Aug-2023
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time: 31 अगस्त रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
देशभर में आज भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भद्रा के कारण 30 अगस्त को राखी का पर्व पूरे दिन नहीं मनाया जा सका। जो लोग 30 अगस्त को राखी न बांध सके वे आज यानी 31 अगस्त को राखी बांध रहे हैं। 31 अगस्त को 7 बजकर 5 मिनट पर पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी उसके पहले राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। रक्षाबंधन में उदयातिथि को ही हमेशा मानना चाहिए। शास्त्र भी उदयातिथि को सही बताते है जो तिथि सूर्योदय के बिना उदित हो वह ठीक नहीं। इसलिए 31 को रक्षा बंधन मनाया जाना ही शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:19 AM, 31-Aug-2023
Today Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time : आज इतने समय तक बांध सकते हैं राखी
भद्राकाल के चलते बीते 30 अगस्त को पूरे दिन राखी नहीं बांधी जा सकी थी और आज पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। इस तरह के पूर्णिमा तिथि के समापन के पहले राखी बांध लें।06:03 PM, 30-Aug-2023
जानें राखी से जुड़े नियम
राखी
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में राखी बांधने से लेकर उतारने तक के नियम बताए गए हैं। आइए जानते है रक्षाबंधन चले जाने के बाद राखी का क्या करना चाहिए।
- यदि राखी उतारते समय वह टूट जाए तो आप इसे एक रूपये के सिक्के के साथ किसी पेड़ के नीचे रख दें।
- राखी के बाद आप इसे अपनी बहन के सामान के पास रख सकते हैं जैसें किसी तस्वीर या कोई सजावटी सामान के पास।
- राखी को कलाई से उतारते समय उसे तोड़े नहीं, बल्कि इसे सही तरीके से कलाई से उतारना चाहिए ।
- आप रक्षाबंधन के बाद राखी को सुरक्षित तरीके से बहते जल में प्रवाहित कर दें।
05:58 PM, 30-Aug-2023
रक्षा बंधन रक्षा के संकल्प का पर्व है
रक्षाबंधन का त्योहार प्रेम के साथ स्नेहबंधन व रक्षा के संकल्प भाव को लेकर आता है। यह त्योहार राखी यानी रक्षा सूत्र बिना पूरा नहीं होता और यह राखीरूपी रक्षासूत्र तब अधिक प्रभावशाली हो जाता है, जब यह मंत्रों के साथ बांधा जाता है। रक्षासूत्र बांधने का प्रसिद्ध मंत्र है -
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
रक्षाबंधन का त्योहार प्रेम के साथ स्नेहबंधन व रक्षा के संकल्प भाव को लेकर आता है। यह त्योहार राखी यानी रक्षा सूत्र बिना पूरा नहीं होता और यह राखीरूपी रक्षासूत्र तब अधिक प्रभावशाली हो जाता है, जब यह मंत्रों के साथ बांधा जाता है। रक्षासूत्र बांधने का प्रसिद्ध मंत्र है -
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
05:38 PM, 30-Aug-2023