फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर सूर्यदेव हुए उत्तरायण, स्नान और दान का है विशेष महत्व

Tue, 14 Jan 2025 05:08 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 05:08 PM IST
खास बातें

Makar Sankranti 2025 Maha Kumbh First Amrit Snan: 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति के त्योहार को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर प्रयागराज में महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के लिए नागा साधु-संत समेत देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालु आए और संगम में डुबकी लगाई। 
 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Live Updates Date Time Snan Shubh Muhurat Puja Vidhi Daan Upay Wishes in Hindi
मकर संक्रांति लाइव - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

01:09 PM, 14-Jan-2025

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ऐसे करें स्नान

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करते पुण्य लाभ प्राप्त किया जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर में स्नान करने से पहले नहाने वाले पाने में गंगाजल की कुछ बूंदें और तिल डालकर स्नान करें। इससे गंगा स्नान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। 
11:43 AM, 14-Jan-2025

Significance on Sankranti: मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

उत्तरायण के समय पृथ्वी पर दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं। सूर्य की किरणें अधिक समय तक धरती पर रहती हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह समय नई शुरुआत और प्रगति का प्रतीक है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्य, नई योजनाएं और दान-पुण्य करना श्रेष्ठ माना गया है।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, जानें उत्तरायण का महत्व
विज्ञापन
11:27 AM, 14-Jan-2025

महाकुंभ में संगम में स्नान जारी

प्रयागराज में महाकुंभ में मकर संक्रांति के मौके पर संगम में सुबह करीब 10 बजे तक करीब 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर तीर्थराज प्रयाग में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। 

MahaKumbh: आस्था का प्रचंड समागम, अमृत स्नान का अद्भुत नजारा; सबसे पहले इस अखाड़े के नागा साधुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में पहला अमृत स्नान, अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान



 
11:17 AM, 14-Jan-2025

Makar Sankranti 2025: आज से सूर्यदेव हुए उत्तरायण 

आज उत्तरायण का पर्व है। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य के उत्तरायण होने का विशेष महत्व होता है। सूर्य के उत्तरायण होने पर महाभारत के युद्ध में भीष्म पितामह ने अपने प्राण को त्यागा था। उत्तरायण से देवताओं का दिन आरंभ हो जाता है। इस दिन से खरमास भी खत्म हो जाता है और सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य एक बार फिर से आरंभ हो जाते हैं। 

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, जानें उत्तरायण का महत्व


 
10:43 AM, 14-Jan-2025
Makar Sankranti Amrit Snan: मकर संक्रांति पर क्यों करते हैं गंगा स्नान? 

धार्मिक मान्यतानुसार, भगवान शिव की जटाओं से निकलकर मां गंगा धरती पर मकर संक्रांति के दिन ही आई थीं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का धार्मिक महत्व होता है। 

Mahakumbh 2025: नहीं जा पा रहे हैं महाकुंभ तो घर बैठे करें ये काम, मिलेगा पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
09:27 AM, 14-Jan-2025

भगवान को खिचड़ी का भोग लगाएं

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और उसका भोग लगाने का विशेष महत्व है। भगवान को खिचड़ी अर्पित करने के बाद गरीबों को इसका दान करें। यह उपाय ग्रह दोषों को दूर कर सुख और शांति लाता है।
09:03 AM, 14-Jan-2025

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान का महत्व 

आज से सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण हो गए हैं और मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना बहुत ही लाभकारी और पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना और इसकी सामग्री का भी दान किया जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करते हैं उनके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है। 
08:46 AM, 14-Jan-2025

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर आज तिल और गुड़ का दान करें

आज मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर स्नान के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर काले तिल और गुड़ का दान करना मकर संक्रांति के दिन विशेष फलदायी माना गया है। इस उपाय शनि और राहु के अशुभ प्रभाव को शांत करता है और पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।
08:28 AM, 14-Jan-2025

मकर संक्रांति पर आज क्या-क्या करें।

आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है और इसी के साथ महाकुंभ का पहला अमृत स्नान भी संगम में जारी है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। आज के दिन सबसे पहले पवित्र नदी में स्नान और इसके बाद  तांबे के लोटे में गंगाजल, लाल चंदन, तिल, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों के दोष शांत होते हैं, मान-सम्मान में वृद्धि,करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

 आप यहां देख सकते हैं प्रयागराज महाकुंभ में मकर संक्रांति के मौके पर पहले अमृत स्नान की सभी जानकारी

 Mahakumbh 2025 Live: मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान जारी...

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed