फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth Moon Rise Time: सुहागिनों को चांद के निकलने का इंतजार, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

Thu, 29 Oct 2026 06:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 06:31 PM IST
खास बातें

 Karwa Chauth 2026 Chand Time, chand kab niklega: करवा चौथ की पूजा की पूजा के बाद अब सुहागिन महिलाओं के आसमान में चांद के निकलने का इंतजार है। द्रिक पंचांग के अनुसार, दिल्ली में चांद आज रात 8 बजकर 17 मिनट पर निकलेगा। लेकिन खराब मौसम के चलते आसमान में देरी से दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Live Puja Vidhi Samagri List  Shubh Muhuat Katha Aarti Chand Kab Niklega
Karwa Chauth 2026 Live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:31 PM, 29-Oct-2026

karwa chauth chand time 2026: आज के दिन चांद के निकलने का क्या समय रहेगा

पंचांग के अनुसार, आज देशभर में चंद्रोदय का समय 8 बजकर 17 मिनट का है। मौसम के खराब होने के चलते कुछ मिनटों का इंतजार करना पड़ सकता है। 
06:19 PM, 29-Oct-2026

Moon Timing Today: पंजाब के शहरों में कब निकलेगा चांद

शहर

चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़

रात 08:17 बजे

पंजाब

रात 08:10 बजे

लुधियाना

रात 08:11 बजे

अमृतसर

रात 08:11 बजे

पटियाला

रात 08:11 बजे

विज्ञापन
06:08 PM, 29-Oct-2026

Moon Timing Today: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज चांद के निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Moonrise Timing - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शहरों में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

लखनऊ

रात 08:00 बजे

वाराणसी

रात 07:56 बजे

गोरखपुर

रात 07:51 बजे

मेरठ

रात 08:07 बजे

कानपुर

रात 08:03 बजे

प्रयागराज

रात 08:00 बजे

आगरा

रात 08:11 बजे

अलीगढ़

रात 08:08 बजे

बरेली

रात 08:02 बजे

मथुरा

रात 07:53 बजे

मुरादाबाद

रात 08:03 बजे

अमेठी

रात 07:56 बजे

इटावा

रात 08:03 बजे

अयोध्या

रात 07:55 बजे

06:00 PM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ 2026 पूजा मंत्र और चंद्रोदय का समय

गणेश पूजा मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ओम गं गणपतये नमो नम:

शिव पूजा मंत्र
ओम नम: शिवाय

देवी पार्वती पूजा मंत्र
देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्।
सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।

कार्तिकेय जी का मंत्र 
ॐ षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात.
 

हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

अंबाला

रात 08:07 बजे

करनाल

रात 08:08 बजे

कुरुक्षेत्र

रात 08:07 बजे

पलवल

रात 08:11 बजे

पानीपत

रात 08:10 बजे

रोहतक

रात 08:12 बजे

रेवाड़ी

रात 08:15 बजे

सोनीपत

रात 08:11 बजे

हिसार

रात 08:15 बजे


 
05:53 PM, 29-Oct-2026

karwa chauth kahani Puja muhurat Time: करवा चौथ की कथा सुनने या पढ़ने का मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा शुरू हो चुकी है और इस दौरान करवा माता की कथा को सुनने या पढ़ने का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा और कथा सुनने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
05:45 PM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Puja Time: करवा चौथ पूजा के लिए इतना मिलेगा समय

Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है, जो 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चांद के निकलने का इंतजार सुहागिन महिलाएं करेंगे।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:38 से 06:56 बजे तक

अवधि - 01 घण्टा 17 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन
05:41 PM, 29-Oct-2026

Puja muhurat Time: करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है

पूजा का मुहूर्त:  शाम 5: 38 बजे से 06: 56 बजे तक।

करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा ?
दिल्ली में रात करीब 8:17 बजे (अलग-अलग शहरों के समय में थोड़ा बदलाव रहेगा)
05:37 PM, 29-Oct-2026

Today Moon Rise Time: पंजाब-चंडीगढ़ के शहरों में चांद निकलने का समय

 

शहर

चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़

रात 08:17 बजे

पंजाब

रात 08:10 बजे

लुधियाना

रात 08:11 बजे

अमृतसर

रात 08:11 बजे

पटियाला

रात 08:11 बजे

05:19 PM, 29-Oct-2026

karwa chauth vrat katha: यहां पढ़ें करवा चौथ की पूरी कथा

एक साहूकार के सात बेटे और उनकी एक लाडली बहन 'करवा' थी। करवा चौथ के दिन मायके आई बहन भूख और प्यास से अत्यंत व्याकुल थी। बहन की यह स्थिति देख सबसे छोटे भाई से रहा न गया। उसने दूर पीपल के वृक्ष पर एक दीपक जलाया और उसके आगे छलनी रखकर नकली चांद बना दिया।

भाई के इस छलावे में आकर करवा ने उस नकली चांद को अर्घ्य दे दिया। जैसे ही उसने भोजन का पहला निवाला लिया, उसे छींक आई; दूसरे निवाले में बाल निकला और तीसरा निवाला मुंह में लेते ही उसके पति की मृत्यु की दुखद सूचना आ गई।

जब भाभियों से उसे सत्य पता चला कि गलत तरीके से व्रत टूटने के कारण देवता रुष्ट हो गए हैं, तो करवा ने अपने सतीत्व के बल पर पति को पुनर्जीवित करने का कठोर संकल्प लिया। वह पूरे एक वर्ष तक अपने पति के शव की सेवा-देखभाल करती रही और उसके शरीर पर उगने वाली सूई जैसी घास को चुनती रही।

अगले वर्ष पुनः करवा चौथ आने पर जब भाभियां उससे मिलने आईं, तो उसने प्रत्येक भाभी से प्रार्थना की— "यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो।" भाभियों ने टालते हुए उसे छोटी भाभी के पास जाने को कहा, क्योंकि छोटे भाई की वजह से ही उसका व्रत खंडित हुआ था।

करवा ने जब छोटी भाभी को कसकर पकड़ लिया, तो उसकी अटूट भक्ति और सतीत्व को देखकर छोटी भाभी का हृदय पिघल गया। छोटी भाभी ने अपनी छोटी उंगली चीरकर अमृत की बूंदें करवा के पति के मुंह में डाल दीं, जिससे उसका पति 'श्री गणेश-श्री गणेश' कहता हुआ पुनः जीवित हो उठा।
 
05:16 PM, 29-Oct-2026

Moon Timing Today: दिल्ली-एनसीआर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें।

दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली

रात 08:17 बजे

नोएडा

रात 08:16 बजे

गुरुग्राम

रात 08:18 बजे

गाजियाबाद

रात 08:17 बजे

मेरठ

रात 08:07 बजे

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed