Happy Holi 2023 : देशभर में होली की धूम, होली की गुलाल हो रंगों की बहार हो... बुरा ना मानो होली है...
{"_id":"6407e24f92f7a0779b0e9f23","slug":"holi-2023-live-updates-holika-dahan-shubh-muhurat-timing-happy-holi-wishes-message-images-status-and-colors-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy Holi 2023 : देशभर में होली की धूम, होली की गुलाल हो रंगों की बहार हो... बुरा ना मानो होली है...","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Wed, 08 Mar 2023 06:03 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:03 PM IST
खास बातें
Holi 2023 Rangoli, Happy Holi Photo, Wishes in Hindi:: आज देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन फिर चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली मनाई जाती है। होली रंगों और उमंगों का त्योहार है और इस दिन मस्ती करने और फगुआ गाने की परंपरा है।
विज्ञापन
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:16 PM, 08-Mar-2023
होली के दिन न करें इन चीजों का दान
- रंग वाली होली के दिन भूलकर भी पहने हुए वस्त्रों का दान किसी गरीब को न करें। मान्यता है कि होली के दिन ऐसे कपड़ों का दान करने से आपके घर की खुशहाली जा सकती है।
- होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप समर्थ हैं तो होलिका दहन के दिन किसी कन्या को सोने की कोई वस्तु दान कर सकते हैं।
- होली के दिन किसी भी रूप में पैसों का दान न करें। मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात में किसी को भी पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
- होली के दिन सफ़ेद चीज का दान नहीं करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लग सकता है।
11:05 AM, 08-Mar-2023
कामदेव की तपस्या और होली
शिवपुराण के अनुसार ,हिमालय की पुत्री पार्वती शिव से विवाह हेतु कठोर तपस्या कर रहीं थीं और शिव भी तपस्या में लीन थे। इंद्र का भी शिव-पार्वती विवाह में स्वार्थ छिपा था कि ताड़कासुर का वध शिव-पार्वती के पुत्र द्वारा होना था। इसी वजह से इंद्र आदि देवताओं ने कामदेव को शिवजी की तपस्या भंग करने भेजा। भगवान शिव की समाधि को भंग करने के लिए कामदेव ने शिव पर अपने 'पुष्प' वाण से प्रहार किया था। उस वाण से शिव के मन में प्रेम और काम का संचार होने के कारण उनकी समाधि भंग हो गई।इससे क्रुद्ध होकर शिवजी ने अपना तीसरा नेत्र खोल कामदेव को भस्म कर दिया। शिवजी की तपस्या भंग होने के बाद देवताओं ने शिवजी को पार्वती से विवाह के लिए राज़ी कर लिया। कामदेव की पत्नी रति को अपने पति के पुनर्जीवन का वरदान और शिवजी का पार्वती से विवाह का प्रस्ताव स्वीकार करने की खुशी में देवताओं ने इस दिन को उत्सव की तरह मनाया यह दिन फाल्गुन पूर्णिमा का ही दिन था। इस प्रसंग के आधार पर काम की भावना को प्रतीकात्मक रूप से जला कर सच्चे प्रेम की विजय का उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
10:30 AM, 08-Mar-2023
राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम से है संबंध होली
होली का त्योहार राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम से भी जुड़ा हुआ है। पौराणिक समय में श्री कृष्ण और राधा की बरसाने की होली के साथ ही होली के उत्सव की शुरुआत हुई। आज भी बरसाने और नंदगाव की लट्ठमार होली विश्व विख्यात है।10:16 AM, 08-Mar-2023
क्यों मनाई जाती है होली
भक्त प्रह्लाद से जुडी है कथाहिन्दू धर्म के अनुसार होलिका दहन मुख्य रूप से भक्त प्रह्लाद की याद में किया जाता है। भक्त प्रह्लाद राक्षस कुल में जन्मे थे परन्तु वे भगवान नारायण के अनन्य भक्त थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप को उनकी ईश्वर भक्ति अच्छी नहीं लगती थी इसलिए हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को अनेकों प्रकार के जघन्य कष्ट दिए। उनकी बुआ होलिका जिसको ऐसा वस्त्र वरदान में मिला हुआ था जिसको पहन कर आग में बैठने से उसे आग नहीं जला सकती थी। होलिका भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए वह वस्त्र पहनकर उन्हें गोद में लेकर आग में बैठ गई। भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की ख़ुशी में यह पर्व मनाया जाने लगा। साथ में रंगों का पर्व यह सन्देश देता है कि काम, क्रोध,मद,मोह एवं लोभ रुपी दोषों को त्यागकर ईश्वर भक्ति में मन लगाना चाहिए।
09:24 AM, 08-Mar-2023
Holi 2023 Wishes in Hindi: होली और वास्तु के नियम
होली क जश्न
- फोटो : ANI
09:05 AM, 08-Mar-2023
Holi 2023 Wishes in Hindi: बुरा ना मानो होली है... जोगीरा सा रा रा र........
मुंबई में होली का जश्न
- फोटो : ANI
दूनी खुशियां हो जाती,आप जो होते संग।।
जोगीरा सा रा रा र........
नई नवेली बनकर आई, होली है मतवाली।
इनकम टैक्स की मार पड़ी है, जेब पड़ी है खाली।।
जोगीरा सा रा रा र........
अपने ख्वाबों पर डालिए ,आशाओं के रंग।
इच्छाएं सब नाच उठेंगी, बजे ए मन मिरदंग।।
जोगीरा सा रा रा र........
नई पुरानी राम कहानी, करते फीके रंग।
बेटा है हैरान देखकर, सास बहू की जंग।।
जोगीरा सा रा रा र........
बड़े बावड़े छोटे मोटे, सब ही हैं बेचैन।
रोटी तक नीलाम हो रही बने, हुए है फैन।।
जोगीरा सा रा रा र........
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 AM, 08-Mar-2023
Holi 2023 Wishes in Hindi: होली के शुभकामना संदेश... अपनों को शेयर करें राधा-कृष्ण के प्रेम की होली
श्रीकृष्ण स्वरूप को रंग लगाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
राधिका कान्हा की हो ली
अंग अंग रंग में कर डारो
राधिका कान्हा की हो ली
होली में प्रेमरस पी के
प्रियतमा प्रीतम की हो ली
होली में प्रेम रस भीनी
आत्मा ईश्वर की हो ली
श्री कृष्ण चले बरसाने
राधे को रंग लगाने
वो तो रंग लई अपने रंग
राधिका कान्हा की हो ली
जो बीता उसे भुलादें
आज रंग से रंग मिलादें
नफरत का बीज मिटादें
जलादें स्वार्थ की होली
जब सत्य का संग मिलेगा
हर चमन में फूल खिलेगा
कान्हा का जो रंग मिलेगा
जिन्दगी सुन्दर ही हो ली
बाहर तो होली जलाई
मन में क्या ज्योति है पाई
दुनिया की प्रीत पराई
गोरी निज प्रियतम की हो ली
हरिशंकर 'हरि'
08:43 AM, 08-Mar-2023
Holi 2023 Wishes in Hindi: होली पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश...
Happy Holi 2023
- फोटो : अमर उजाला
रंगों की बहार हो,
एक बात खास हो,
सबके दिल में प्यार हो,
यही अपना त्योहार हो!
होली की शुभकामनाएं
खा के गुजिया, पी के भंग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
आओ खेले होली हम एक-दूजे संग
होली मुबारक
हर रंग आप पर बरसे
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे
इतना रंग जाओ आप रंगों से कि
रंग छुड़ाने के लिए आप तरसे
होली की शुभकामनाएं
08:32 AM, 08-Mar-2023
Happy Holi 2023 Shayari: बुरा न मानो होली हैं... रंगों के त्योहार में सभी रंगों की बौछारे हैं
Happy Holi 2023
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन ना हुए रंग बिरंगे तो जिंदगी बेकार है.
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है।
होली की शुभकामनाएं
Happy Holi 2023
रंगों से रंगीन शाम हो आपकी,
चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी,
ज़िन्दगी का सिर्फ एक मकसद हो आपका
कि लंगूर से ऊँची छलांग हो आपकी!
बुरा न मानो होली हैं
Happy Holi 2023
रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो बौछार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका परिवार,
यही दुआ मांगी है भगवान से हमारी बार बार,
दिल से होली मुबारक हो आपको बार बार।
Wish u a Very Happy Holi 2023
खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं
Happy Holi 2023
08:15 AM, 08-Mar-2023