फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: कल ब्रह्ममुहूर्त में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत का पारण, जानें व्रत खोलने की सही विधि

Fri, 06 Sep 2024 06:44 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 06:44 PM IST
खास बातें

Hartalika Teej Puja Paran Time in Hindi: हरतालिका तीज के दिन व्रत का पारण अलग-अलग जगहों पर विभिन्न तरह से किया जाता है। कई महिलाएं प्रदोष काल में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करने के बाद व्रत का पारण कर देती हैं, तो कई महिलाएं चतुर्थी तिथि को सूर्योदय से पूर्व व्रत का पारण करती है। इन नियमों के अनुसार व्रत रखने से आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है जिससे अच्छे परिणाम मिलते हैं। 
 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 live Updates Puja Shubh Muhurat Time Vrat Katha Story In Hindi
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:36 PM, 06-Sep-2024

हरतालिका तीज पर पारण करने की विधि 

  • हरतालिका तीज के अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त में जागकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। 
  • इसके बाद शिव जी और मां पार्वती की विधिवत पूजा कर लें। 
  • इसके बाद प्रसाद चढ़ाएं और फिर इसी को खाने के साथ जल पिएं। 
06:28 PM, 06-Sep-2024
कब करें हरतालिका तीज व्रत का पारण? 
हरतालिका तीज के दिन व्रत का पारण अलग-अलग जगहों पर विभिन्न तरह से किया जाता है। कई महिलाएं प्रदोष काल में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करने के बाद व्रत का पारण कर देती हैं, तो कई महिलाएं चतुर्थी तिथि को सूर्योदय से पूर्व व्रत का पारण करती है। इसलिए 7 सितंबर को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में अपना व्रत खोल सकते हैं। 
विज्ञापन
06:17 PM, 06-Sep-2024

हरतालिका तीज पूजा मंत्र 

गणेश जी का मंत्र
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरूमे देव, सर्व कार्येषु सर्वदाः।।

भगवान शिव का मंत्र
ॐ नम: शिवाय
ॐ  महेश्वराय नमः
ॐ पशुपतये नमः

माता पार्वती का मंत्र
ॐ पार्वत्यै नमः
ॐ  उमाये नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

 मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र
सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।
06:00 PM, 06-Sep-2024

प्रदोष काल हरतालिका तीज व्रत पूजन विधि 

  • हरतालिका तीज की पूजा सुबह और शाम दोनों समय करनी चाहिए।
  • इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की रेत से प्रतिमा बनाई जाती है।
  • फिर पूजा स्थान पर केले के पत्ते को रखकर उसपर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है।
  • इसके बाद भगवान की प्रतिमाओं को फूल और सुगंध अर्पित किया जाता है।
  • इसके बाद माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि विधान पूजा की जाती है।
  • इस पूजा में महिलाएं सुहाग का एक पिटारा माता को चढ़ाती हैं। जिसमें सुहाग की सभी सामग्री रहती है।
  • इसके साथ ही भगवान शिव को धोती चढ़ाई जाती है।
  • इसके बाद हरितालिका तीज की कथा सुनी जाती है।
  • फिर महिलाएं रात्रि में जागरण करती हैं और फिर अगली सुबह स्नान आदि करने के बाद पूजा करके अपना व्रत खोती हैं।
05:38 PM, 06-Sep-2024
हरतालिका तीज 2024 राशि के अनुसार दान करें ये चीजें
  • मेष राशि - मेष राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल रंग की चूड़ियां दान करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
  • वृषभ राशि - अगर आपकी शादी-शुदा जिंदगी में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, तो हरतालिका तीज पर चावल और दूध का दान करें।
  • मिथुन राशि - मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करे। ऐसा करने से सुहाग पर संकट नहीं आता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • कर्क राशि - कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन चांदी, सुहाग की सामग्री दान करने से मुसीबतें कम होती हैं और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
  • सिंह राशि - सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर फल और श्रृंगार की चीजें दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खीरे का दान करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
  • तुला राशि - तुला राशि वाले हरतालिका तीज पर जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न दान महादान होता है जिससे ग्रहों के दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
  • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गरीब और असहाय लोगों को धन का दान जरूर करना चाहिए।
  • धनु राशि - धनु राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर बेसन, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति होती है।
  • मकर राशि - मकर राशि की स्त्रियों को इस दिन सुहागिनों को चूड़ियां, साड़ी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पति को दीर्धायु का वरदान प्राप्त होता है।
  • कुंभ राशि - जिन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही है उन्हें हरतालिका तीज के दिन नारियल का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि - मीन राशि की महिलाओं को इस दिन केला और सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए।
05:15 PM, 06-Sep-2024

रतालिका तीज का उद्यापन कैसे करें (Hartalika Teej Ka udyapan kaise karen )

ज्योतिषविदों के अनुसार हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन 13 वर्ष से पहले नहीं किया जा सकता है। माना जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन करना है तो उसे 13 वर्ष तक इस व्रत को करना होगा, उसके बाद ही इस व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:09 PM, 06-Sep-2024
हरतालिका तीज का नाम कैसे पड़ा?
माता पार्वती के पिता उनका विवाह भगवान विष्णु जी के साथ करवाना चाहते थे, जबकि माता पार्वती अपने पति के रूप में भगवान शिव को चाहती थीं। तब उनकी सखियों ने माता पार्वती का हरण कर जंगल में छिपा दिया, जहां सैकड़ों वर्षों तक कठोर जप और तप करने के बाद माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न किया और पति स्वरूप में उनको प्राप्त किया।
04:40 PM, 06-Sep-2024

हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पहनें साड़ी 

Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
हरतालिका तीज पर मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं इस दिन पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। मान्यता है कि ये रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। ऐसे में इस रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

मिथुन राशि
तीज के पर्व में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। ऐसे में मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी धारण करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में चांदी जैसे रंग के वस्त्र पहनने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।

कन्या राशि
हरतालिका तीज पर कन्या राशि वाली महिलाएं फिरोजी रंग की साड़ी पहनें। इस दौरान आप हल्के हरे रंग के कपड़े भी पहन सकती है।

तुला राशि 
तुला राशि की महिलाएं इस दिन आसमानी रंग की साड़ी पहनें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं।

धनु राशि 
धनु राशि की महिलाएं सुनहरा व पीले रंग की साड़ी पहनें। ये शुभ होता है।

मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को इस दिन नीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे जीवन में शांति बनी रहती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ये बहुत शुभ होता है।
04:15 PM, 06-Sep-2024
प्रदोष काल की पूजा (Hartalika Teej Pradosh Kaal Puja)
तीज पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 06 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। यानी प्रदोष काल में पूजा का कुल समय 23 मिनट का होगा। 
 
04:03 PM, 06-Sep-2024
हरतालिका तीज पर भोग लगाने का सही नियम
  • भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाते समय मन को शुद्ध रखें। 
  • पूजा करते समय भोग हमेशा साफ-सुथरे बर्तन में ही रखें। 
  • भोग को भगवान के सामने रखकर आरती उतारें।
  • हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं भोग के बाद ही अपना व्रत तोड़ें।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed