Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings: धनतेरस पर आज शाम सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का मुुहुर्त
{"_id":"617f80581f11a93c1547fc62","slug":"dhanteras-2021-auspicious-time-today-to-buy-gold-silver-shubh-muhurat-for-shopping-items-on-dhanteras-puja-shubh-muhurat-time-dhanteras-live-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings: धनतेरस पर आज शाम सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का मुुहुर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Tue, 02 Nov 2021 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 02 Nov 2021 05:10 PM IST
खास बातें
Dhanteras 2021 Puja Vidhi, Shopping Muhurat Live Updates: जैसे-जैसे समय बीत रहा है धनतेरस की शुभ खरीदारी का समय करीब आ रहा है। प्रदोष काल शुरू होते ही धनतेरस की खरीदारी आरंभ हो जाएगी। प्रदोष काल 05 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 17 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:25 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस पर आज इस तरह करें पूजा
शुभ मुहूर्त में सबसे पहले भगवान गणेश की आराधना करें और इस मंत्र का मंत्रोचारण करें-वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
फिर इसके बाद धन्वंतरि की पूजा और मंत्रों का जाप
ॐ नमो भगवते महा सुदर्शनाया वासुदेवाय धन्वन्तरये
अमृत कलश हस्ताय सर्व भय विनाशाय सर्व रोग निवारणाय
त्रैलोक्य पतये, त्रैलोक्य निधये
श्री महा विष्णु स्वरूप,
श्री धन्वंतरि स्वरुप
श्री श्री श्री औषध चक्र नारायणाय स्वाहा
इसके बाद धन के अधिपति कुबेर की पूजा और मंत्र जाप करें
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।
अंत में देवी लक्ष्मी की पूजा और फिर यम का दीप-दान करें।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
03:48 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस पर इस ग्रह का राशि परिवर्तन भी
आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और इसी दिन बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध तुला राशि में परिवर्तन हुआ है। इस राशि पर बुध ग्रह 21 नवंबर को तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
03:40 PM, 02-Nov-2021
आज शाम धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त : शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 11 मिनट तक
अवधि : 01 घंटे 52 मिनट
प्रदोष काल का समय : शाम के 05 बजकर 35 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 11 मिनट तक
वृषभ काल का समय : शाम के 06 बजकर 18 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 14 मिनट तक
03:35 PM, 02-Nov-2021
राशिनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना शुुभ
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को चांदी की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।धनु राशि- धनु राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। ऐसे में आपके लिए मंदिर और चांदी को कोई पूजा पात्र खरीदना चाहिए।
मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। आप धनतेरस पर कांसे से बनी कोई वस्तु खरीदें।
कुंभ राशि-मकर राशि के साथ कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। आप चांदी की चीजें खरीदें।
मीन राशि- आपके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं आप इस धनतेरस पर तांबे की चीजें खरीदें।
03:27 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें
कर्क राशि- पीतल और सोने की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।सिंह राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं ऐसे में धनतेरस पर तांबे से कोई वस्तु खरीदें।
कन्या राशि- आपके लिए इस धनतेरस पर कोई बिजली का उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि- इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। वाहन और इलेक्ट्रानिक चीजों की खरीदारी शुभ रहेगी।
03:22 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें
मेष राशि- इस राशि के जातकों को पीतल से बनी कोई चीज खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं।वृष राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को धनतेरस के दिन वाहन खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा।
मिथुन राशि- इस राशि के ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में अगर इस धनतेरस पर आप कांसे की कोई सजावटी चीजें खरीदेंगे तो बहुत ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस पर खरीदें ये चीजें प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और कुबेर देव
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे इसलिए धनतेरस पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त के दौरान सोने-चांदी और अन्य कई तरह की चीजें खरीदी जाती है। ऐसा माना जाता है धनतेरस के दिन अगर कुछ चीजें खरीदकर घर लाई जाए तो धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर बहुत ही प्रसन्न होते हैं।1- सोने-चांदी के सिक्के
2- झाड़ू खरीदें
3- धनिया
4 - अक्षत
5- पीतल के बर्तन
02:01 PM, 02-Nov-2021
आज शाम धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस पर शाम को शुभ खरीदारी का समय प्रदोष काल में 05 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 17 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 तक रहेगा। इसी शुभ मुहूर्त में यम दीपदान भी करें।12:54 PM, 02-Nov-2021
धनतेरस की शाम यम दीपदान जरूर करें
धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। इस दिन बर्तन और सोना-चांदी की खरीदारी होती है। इसके अलावा शाम के समय भगवान धन्वंतरि पूजा का विधान है। धनतेरस की शाम का यमदेव के लिए दीपक जलाया जाता है। धनतेरस की शाम को घर के दक्षिण दिशा की तरफ यम देव को समर्पित करते हुए दीपदान करें।12:11 PM, 02-Nov-2021