Shimla: संजौली में अवैध निर्माण पर भड़के लोग, किया जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
संजौली बाजार में प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहे। इस दौरान संजौली चौक पर क्यूआरटी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था। बाजार के अलावा लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी जाने वाले मार्ग के अलावा वॉकवे पर भी जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। इसके अलावा विवादित धार्मिक स्थल के आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
संजौली चौक से ढली टनल के बीच प्रदर्शन के दौरान वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से अवरुद्ध रही। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि इस ट्रैफिक जाम में संजौली से ढली की ओर आ रही एंबुलेंस भी काफी देर तक फंस रही। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक प्रदर्शन के कारण ढली से लेकर नवबहार चौक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालांकि पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए हरसंभव प्रयास किया और लोगों को समझाकर बसों समेत वाहनों को गुजरने का रास्ता बनाया गया। प्रदर्शन के दौरान एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अजीत भारद्वाज भी मौजूद रहे।
संजौली में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुखू ने कहा कि हमारा किसी समुदाय को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है। हम राज्य में कोई भी घटना नहीं होने देंगे। राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता को राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे स्थानीय विधायक और मंत्री वहां बातचीत कर रहे हैं।
#WATCH | On protests over alleged illegal construction of a mosque in the Sanjauli, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "We have no intentions to disturb any community. We will not let any incident happen in the state. Political protests keep happening but no… pic.twitter.com/pKDKvfx7VR
— ANI (@ANI) September 5, 2024
राजधानी के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बीते रविवार को तीन घंटे तक जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बताया गया कि शुक्रवार रात को मल्याणा में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष था। पुलिस के मुताबिक यहां रात को मामूली कहासुनी से यह विवाद शुरू हुआ और बात बढ़ने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें यशपाल नाम के व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया । प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने इस पर स्थिति स्पष्ट की। नगर निगम के अनुसार साल 2010 से यहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर निर्माण शुरू हुआ था। तब से नगर निगम आयुक्त कोर्ट में इस पर सुनवाई चल रही है। हालांकि, कोरोनाकाल के दौरान अचानक तीन मंजिलें तैयार हो गईं। इसकी भी सुनवाई चल रही है। यह निर्माण बिना नक्शे के किया गया है। नगर निगम के अनुसार हाल ही में संस्थान के पास एक शौचालय का निर्माण भी हो गया। इसे शिकायत मिलते ही तुड़वा दिया गया।
#WATCH | Himachal Pradesh: BJP workers, Hindu organisations and locals hold a protest in Shimla against the alleged illegal construction of the Sanjauli Mosque. pic.twitter.com/rOhzFnbtg3
— ANI (@ANI) September 5, 2024
Shimla: संजौली में अवैध निर्माण पर भड़के लोग, किया जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
लोगों में आक्रोश इस बात का था कि प्रशासन की आंखों के सामने सालों से अवैध निर्माण होता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा लोगों ने प्रदेश सरकार से बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों को पंजीकरण करने और सड़कों के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी सजाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग शहर की कानून व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को नगर निगम आयुक्त की कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी है। इसके बाद भी अगर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो लोग दोबारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भाग लिया।
चौड़ा मैदान में भी हुआ प्रदर्शन
उधर, इसी मामले पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया और इस दौरान सरकार के समक्ष मांगों को रखा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने बताया कि उनकी मांग अवैध ढांचे को गिराने की है। इसके अलावा प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों के पंजीकरण करने और अवैध रूप से सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी सजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.