फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Shimla Visit Live: पीएम बोले- चंबा का मेटल वर्क और कांगड़ा की पेटिंग के आज भी दीवाने हो जाते हैं लोग

Tue, 31 May 2022 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 May 2022 03:08 PM IST
खास बातें

PM Modi Rally in Shimla News Update in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। 10 करोड़ किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये बटन दबाकर जारी किए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात भी की। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit Live Updates in Hindi  8 Years Anniversary of Narendra Modi Govt News
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:59 PM, 31-May-2022
इलाज के लिए चंडीगढ़, दिल्ली जाने की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोगों को अब इलाज के लिए चंडीगढ़, दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। बिलासपुर के एम्स में लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि शिमला की धरती से एक बार फिर करोड़ों देशवासियों को बधाई देता हूं। आगे भी जी-जान से काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भारत माता की जय के नारों के साथ संबोधन संपन्न किया।
12:51 PM, 31-May-2022
पीएम बोले- कांगड़ा की पेटिंग के दीवाने हो जाते हैं लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने जल जीवन मिशन को लेकर बहुत ही शानदार काम किया है। इसके लिए जयराम सरकार बधाई की पात्र है। मोदी ने कहा कि भारत आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करेगा। आज भारत मजबूरी में नहीं बल्कि मदद के लिए हाथ बढ़ाता है। देश के विकास में हिमाचल के फार्मा हब बद्दी की भी बड़ी भूमिका रही है। कोविड काल में दुनिया के कई देशों को बद्दी में बनी दवाइयां भेजी गईं। चंबा का मेटल वर्क, कांगड़ा की पेटिंग के लोग आज भी दीवाने हो जाते हैं। सरकार का यही मकसद है कि हिमाचल के उत्पादों की दुनियाभर में डिमांड हो। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी और सुरक्षा कर्मी कुल्लू में महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों द्वारा बनाई गई पूहलें (जुराबें) पहन रहे हैं। 
विज्ञापन
12:43 PM, 31-May-2022
हिमाचल वीरों की भूमि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में हर घर से शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जिस घर से सैनिक न हो। ये वीरों की भूमि हैं। ये सैन्य परिवारों की भूमि है। यहां के लोगों को पता है कि पहले की सरकारों ने कैसे सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर धोखा दिया। लद्दाख के ताशी ने जीवन सेना में देश सेवा के लिए समर्पित किया और आज पीएम आवास योजना से उनका घर बन पाया है। पूर्व सरकारों ने सैनिकों की मांगों को कभी पूरा नहीं किया।  
12:34 PM, 31-May-2022
जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले अखबार की सुर्खियां होती थीं- लूट और खसूट, भ्रष्टाचार, घोटाले, भाई-भतीजवाद अफसरशाही, अटकी लटकी और फटकी योजनाओं की। आज चर्चा होती है सरकार की योजनाओं की जिनसे कई लोगों का जीवन सुधर गया। सिरमौर से समा देवी कह देती हैं कि हमें ये लाभ मिला है। आज चर्चा होती है दुनिया में, वर्ल्ड बैंक में ईज ऑफ डूइंग बिनजेस की। अब देश की सरकार माईबाप नहीं, सरकार सेवक है। सरकार जीवन में दखल देने के लिए नहीं, जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। 
12:18 PM, 31-May-2022
समा देवी को मकान के लिए मिले डेढ़ लाख
हिमाचल के सिरमौर कि समा देवी से पीएम मोदी ने कहा कि हम भी कभी सिरमौर आया करते थे। समा देवी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। पहले कच्चा मकान था। कुछ पैसा दिहाड़ी करके कमाया था। सरकार ने डेढ़ लाख दिया। पीएम ने पूछा- समा खेती करते हैं। समा ने बताया कि लहसुन की फसल चली है, इसके अलावा बीन, मटर, मक्की और आलू की खेती भी करते हैं।



किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी
पीएम मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। 10 करोड़ किसानों 21 हजार करोड़ रुपये बटन दबाकर जारी किए। अब तक 2 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। 


12:08 PM, 31-May-2022
पीएम बोले- मैं आपको चुनाव लड़वा देता
त्रिपुरा के पंकज साहनी ने पीएम मोदी से कहा घर, शौचालय, बिजली, पानी सब मिला। वन नेशन, वन राशन कार्ड का लाभ मिला। कर्नाटक कलबुर्गी से संतोषी ने कहा कि गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल गया है। दवाई मुफ्त मिल रही है। हमारी माता जी अब स्वस्थ हैं। पीएम ने कहा अगर मैं कर्नाटक में होता तो मैं आपको चुनाव लड़वा देता। आप गांव की सबसे बड़ी लीडर बन सकती हो। आपके भीतर बोलने की बहुत ही शानदार कला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 31-May-2022
ललिता देवी बोलीं- मिट्टी के घर में पानी टपकता था
पीएम मोदी ने लद्दाख के लाभार्थी ताशी तुंदुप से बातचीत की। पीएम मोदी ने पूछा कि लद्दाख में टूरिस्ट आना शुरू हुए कि नहीं। ताशी ने जल जीवन मिशन और आवास योजना के लाभ के बारे में बताया। बिहार के बांका जिले की ललिता देवी से पीएम मोदी ने बातचीत की। ललिता ने कहा कि उन्हें उज्ज्वला योजना, आवास योजना का लाभ मिला। पहले मिट्टी के घर में रहते थे। पानी टपकता था। अब पक्का मकान मिल गया। शौचालय बना लिया। बाहर शौच जाने में शर्म आती थी। पीएम ने पूछा- बच्चों को पढ़ाती हो। उन्होंने कहा कि बड़ी लड़की बीए, बेटा इंटर में है। 
11:44 AM, 31-May-2022
पीएम मोदी बोले- क्या दीपक आज भी पैदल जाता है
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पीएम मोदी से कहा- जाखू चलते हैं। तो पीएम बोले - क्या दीपक आज भी पैदल जाता है। (मोदी ने दीपक भोजनालय के मालिक दीपक शर्मा के बारे में पूछा।) मोदी पहले कॉफी हाउस में बैठते थे, कॉफी पीते थे। ये हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
11:37 AM, 31-May-2022
सीएम जयराम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। सीएम जयराम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं। हिमाचल पीएम मोदी के दिल के बहुत करीब है। हिमाचल के लोगों से पीएम मोदी का बहुत ज्यादा स्नेह है।  सीएम जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री आज भी प्रदेश में कई कार्यकर्ताओं को उनके नाम से जानते हैं। सीएम जयराम ने कहा कि कोविड संकट में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे राष्ट्र की हिम्मत बढ़ाई। लोगों को हौसला दिया। आज देश ने कोविड से लड़ाई जीत ली है।
11:02 AM, 31-May-2022
काफिले पर हुई फूलों की बारिश 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इससे पहले पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। यहां से पीएम का काफिला विधानसभा गेट से होते हुए माल रोड तक पहुंचा। सीटीओ चौक से नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। सुरक्षा कर्मी वाहन के साथ चलते रहे। वहीं बैरिकेड के दूसरी ओर खड़ी भीड़ पीएम के वाहन पर फूलों की बारिश करती रही।  11:08 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वाहन स्कैंडल प्वाइंट से गुजरा। फूलों की बारिश करते हुए स्वागत है जी स्वागत है के नारे पीएम के सम्मान में लगाए गए। रोड शो के दौरान पीएम मोदी कुछ दूरी तक पैदल चले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।  

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed