Himachal Election Live: इंदिरा कपूर बोलीं- नामांकन वापस लेने के लिए मुझे दिया करोड़ों रुपये का प्रलोभन
{"_id":"635caedcc9eba437e36af120","slug":"himachal-election-2022-live-updates-today-hp-vidhan-sabha-chunav-date-schedule-nominations","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Live: इंदिरा कपूर बोलीं- नामांकन वापस लेने के लिए मुझे दिया करोड़ों रुपये का प्रलोभन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 29 Oct 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Oct 2022 07:01 PM IST
खास बातें
Himachal Election 2022, HP Vidhan Sabha Chunav Live Updates : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। कई बागी नेताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं, बाकि चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:00 PM, 29-Oct-2022
भाजपा से टिकट कटने के बाद बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरीं इंदिरा कपूर ने दावा किया है कि नामांकन वापस लेने के लिए उन्हें करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिया गया था। उन्होंने कहा है कि जनता से मिल रहे समर्थन की वजह से वह चुनाव मैदान में डटी रहेंगी। शनिवार को मीडिया से बातचीत में इंदिरा कपूर ने कहा कि भाजपा से टिकट लेने के लिए उन्होंने भी आवेदन किया था। सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर था। हाईकमान की तरफ से चंबा विस क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के रूप में उनका नाम घोषित भी किया गया। लेकिन नामांकन से कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि भाजपा ने चंबा का टिकट वर्तमान विधायक की पत्नी को दे दिया है। इसको लेकर जब हाईकमान से पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उनके घर पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे देखते हुए उन्होंने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया। नामांकन वापस लेने के लिए उन्हें कई प्रकार के प्रलोभन और बड़े नेताओं से फोन भी करवाए गए। लेकिन अपने साथ जुुड़ी जनता की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने सभी प्रलोभनों को दरकिनार कर दिया।
05:42 PM, 29-Oct-2022
मंडी में 11 और चंबा में पांच ने वापस लिए नामांकन
मंडी जिले में 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इसके बाद जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 67 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। चंबा जिला में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं।, पांच विधानसभा क्षेत्रों में 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
05:05 PM, 29-Oct-2022
शिमला जिले में आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया
किन्नौर से भाजपा के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्हे सेब चुनाव चिन्ह मिला है। नेगी को मनाने की भाजपा की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई हैं। शनिवार सुबह भाजपा नेता मंगल पांडे व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को मनाने रिकांगपिओ पहुंचे थे। लेकिन तेजवंत नहीं माने। पार्टी ने इस बार वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी को उम्मीदवार बनाया है। इसके चलते नाराज तेजवंत सिंह नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन तक आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया, जिसके बाद अब जिला में 50 उम्मीदवार मैदान में है। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया जिससे यहां पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। शिमला से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव शर्मा ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया जिसके बाद अब यहां पर सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चौपाल विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सबला राम ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। इसके बाद यहां छह उम्मीदवार मैदान में है। शिमला ग्रामीण से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। आनी में छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
04:01 PM, 29-Oct-2022
शिमला पहुंचे जेपी नड्डा
शिमला पहुंचे जेपी नड्डा।
- फोटो : ani
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से शिमला पहुंचे हैं। नड्डा का अनाडेल हेलीपैड पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। नड्डा शिमला में के पार्टी के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति तय होते ही प्रदेश में स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियां जोर पकडे़ंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क के अलावा सोलन के ठोडो मैदान में और 9 को सुजानपुर में गरजेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नालागढ़ और नादौन में 2 नवंबर को रैली करेंगे।
02:48 PM, 29-Oct-2022
500 करोड़ से रैलियां कीं, सरकारी बसों का दुरुपयोग: मुकेश
भाजपा सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 500 करोड़ रुपये के सरकारी पैसों की भाजपा ने प्रदेश में रैलियां कीं। सरकारी बसों का दुरुपयोग किया। इसकी कांग्रेस सरकार बनने पर जांच होगी। पाइप घोटाले की भी जांच की जाएगी। जितना कर्जा हिमाचल के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लिया, उतना जयराम सरकार ने अकेले ही ले लिया। वहीं, सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कोरोनाकाल में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। कहा कि जयराम सरकार ने एक लाख रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन पांच साल में मात्र 17 हजार लोगों को रोजगार मिला है। सरकारी कार्यालयों में 60 हजार पद खाली पड़े हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर इन पदों को भरा जाएगा और निजी क्षेत्र में चार लाख रोजगार दिए जाएंगे।
02:28 PM, 29-Oct-2022
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी की 23 पन्नों की चार्जशीट
कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट(
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार दोपहर कांग्रेस ने 23 पन्नों की अपनी चार्जशीट 'लूट की छूट' जारी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रियों, विधायकों के खिलाफ चार्जशीट में संगीन आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार दोपहर 2: 00 बजे चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने चार्जशीट जारी की। पार्टी नेताओं ने बताया कि चार्जशीट में जल शक्ति, वन, उद्योग, ऊर्जा, गृह, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा सेवाएं, पर्यटन, परिवहन, सामाजिक न्याय, शिक्षा और विधानसभा सचिवालय में हुआ भ्रष्टाचार उजागर किया गया है।
कोरोना संकट के दौरान हुए पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाला, पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामला, नकली शराब से हुई मौतों का मामला और फर्जी डिग्री मामला भी चार्जशीट में उठाया गया है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर नौकरियां बेचने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश के करीब 14 लाख युवाओं के साथ धोखा किया गया। भर्तियों में धांधली के मामले में कमीशन ऑफ इंक्वायरी का गठन किया जाएगा। जयराम सरकार के सभी फैसलों की कांग्रेस की सरकार बनने पर समीक्षा होगी।
कोरोना संकट के दौरान हुए पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाला, पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामला, नकली शराब से हुई मौतों का मामला और फर्जी डिग्री मामला भी चार्जशीट में उठाया गया है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर नौकरियां बेचने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश के करीब 14 लाख युवाओं के साथ धोखा किया गया। भर्तियों में धांधली के मामले में कमीशन ऑफ इंक्वायरी का गठन किया जाएगा। जयराम सरकार के सभी फैसलों की कांग्रेस की सरकार बनने पर समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 29-Oct-2022
कुलदीप ने नामांकन वापस लिया
पूर्व मंत्री कुलदीप कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू के साथ।
- फोटो : संवाद
चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भर चुके पूर्व मंत्री कुलदीप को मनाने में कांग्रेस सफल रही है। कुलदीप ने शनिवार सुबह अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद उन्होंने इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी ने कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कुलदीप को कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का सह अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने चिंतपूर्णी से इस बार कुलदीप की जगह युवा नेता सुदर्शन बबलू को प्रत्याशी बनाया है।
01:23 PM, 29-Oct-2022
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने वापस लिया नामांकन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने वापस लिया नामांकन
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू विधानसभा सीट से निर्दलीय उतरे कद्दावर नेता महेश्वर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे अपना नामांकन वापस ले लिया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह कुल्लू विधानसभा सीट से अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नहीं लडे़ंगे। उन्होंनें भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। गौरतलब है कि पीटरहॉफ शिमला में वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर और पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे की ओर से मान-मनौव्वल के बाद शुक्रवार को भुंतर के हाथीथान में अपने समर्थकों के साथ बात कर महेश्वर ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। बंजार से बेटे हितेश्वर के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अड़े रहने से भाजपा ने महेश्वर का कुल्लू सीट से टिकट काटकर नरोत्तम ठाकुर को दिया है। इसी से नाराज होकर महेश्वर ने भी बतौर निर्दलीय नामांकन भर दिया था। अब महेश्वर ने स्पष्ट किया कि भाजपा हाईकमान से बात हुई है कि अगर उनके साथ जुड़े कार्यकर्ताओं की संगठन और विकास कार्यों में अनदेखी हुई तो यह ठीक नहीं होगा।
12:36 PM, 29-Oct-2022
शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं। 31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो और मंडी में जनसभा के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही जाएंगी। राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर है। बीते दिनों भी प्रियंका गांधी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां पर आई थीं।
12:04 PM, 29-Oct-2022
भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में मारपीट
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मध्य भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में हुई मारपीट से माहौल गरमा गया है । जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मुबारिकपुर क्षेत्र में झंडे लगाने को लेकर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। पहले कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई। कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, भाजपा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा जल्द कारवाई की मांग की है। भाजपा गगरेट के मंडल अध्यक्ष सतपाल व भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी पटियाल की अगुवाई में भाजपा ने गगरेट अस्पताल से लेकर गगरेट बाजार तक रोष प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। गगरेट भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतपाल ने बताया कि चुनावी सीजन में इस प्रकार के लड़ाई-झगड़े सहन नहीं किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो।