Himachal Election 2022 Live: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार और स्वार्थ भरी राजनीति की गारंटी
{"_id":"6365c6333f55d87d463aa159","slug":"himachal-election-2022-live-updates-hp-vidhan-sabha-chunav-voting-pm-modi-rally-schedule-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022 Live: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार और स्वार्थ भरी राजनीति की गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Nov 2022 05:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:40 PM IST
खास बातें
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में फिर भाजपा सरकार बनेगी। मां शूलिनी के आशीर्वाद से सोलन मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम और लाल टमाटर से बनाई है।
विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:07 PM, 05-Nov-2022
प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों से मिले पीएम मोदी
बच्चों से मिले पीएम मोदी।
- फोटो : संवाद
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। शनिवार को रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रुका और अपनी कार से निकलकर मोदी सड़क किनारे कुर्सियों पर बैठे बच्चों से मिलने पहुंच गए। इस दौरान पीएम को अपने बीच पाकर बच्चे खुशी में उनसे हाथ मिलाने लगे। पीएम ने भी सभी बच्चों से हाथ मिलाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों ने पीएम को पोस्टर भी भेंट किए। जिसमें प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया। इस दौरान पीएम ने बच्चों से बातचीत भी की।
04:29 PM, 05-Nov-2022
पीएम बोले- हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना तय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल में जयराम सरकार ने जो विश्वास हासिल किया है, उनकी पूरी टीम ने जो पांच साल के लिए काम किया है, उसी का नतीजा है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा की सरकार बनाना तय कर लिया है। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ 9 लाख किसानों को पहुंचा है यानी उनके जीवन में बहुत बड़े बदलाव की ताकत आई है।
HP | We have to bring urea from abroad, one sack of urea costs us Rs 2000 but we give it to our farmers for less than Rs 270. Our govt bears the rest of the expenses. Some people who give Rs 100 subsidy spend Rs 1000 for publishing advertisement regarding it: PM Modi in Solan pic.twitter.com/rK3wybyt0z
— ANI (@ANI) November 5, 2022
विज्ञापन
04:25 PM, 05-Nov-2022
कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी। कांग्रेस मतलब स्वार्थ भरी राजनीति की गारंटी, भाई-भतीजवाद की गारंटी। उत्तराखंड हो, गोवा हो, मणिपुर हो, अनेक ऐसे छोटे राज्यों ने अब स्थिर सरकार की ओर अपना मुंह मोड़ लिया है। उत्तर प्रदेश में भी यही परंपरा हो गई थी, लेकिन वहां के लोगों ने रिवाज बदल दिया, वहां भी योगी जी की दोबारा सरकार ला दी। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद, नक्सलवाद, काबू में आए, नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई।
Himachal Pradesh | During Congress rule, there were various groups that had a vested interest in unstable govts. Small states were the target of such self-centered groups. These groups worked only for their own interests: PM Modi in Solan pic.twitter.com/0LjHcHGeI9
— ANI (@ANI) November 5, 2022
04:21 PM, 05-Nov-2022
कांग्रेस का इतिहास हमेशा धोखा देने का रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देश में रहूं या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता। लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, मैं अपना दायित्व निभाने के लिए हर पल तैयार हूं। कांग्रेस का इतिहास हमेशा धोखा देने का रहा है। 8 दिसंबर के बाद डबल इंजन की सरकार काम संभालेगी तो किसान बागवानों के लिए काम आगे बढ़ाएंगे। कुछ लोग 100 रुपये की छूट देते हैं और 1000 रुपये का विज्ञापन छपा देते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
04:09 PM, 05-Nov-2022
विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी: पीएम मोदी
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में फिर भाजपा सरकार बनेगी। मां शूलिनी के आशीर्वाद से सोलन मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम और लाल टमाटर से बनाई है। सोलन में मनोहर लाल जी के चने शायद ही बिना खाए यहां से गया हूं। सोलन ने मुझे खूब खिलाया और सिखाया है, इसलिए मैं सोलन का कर्जदार हूं। इजरायल में मैं हिमाचल की टोपी पहन कर गया। नेपाल दौरे के दौरान में मैंने वहां के प्रधानमंत्री को कांगड़ा की राधा कृष्ण की पेंटिंग भेंट दी। केदारनाथ में हिमाचल का चोला पहना। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी भीड़ देखकर विरोधियों की नींद खत्म हो जाएगी। हिमाचल को आज सबसे ज्यादा जरूरत है- राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है। कांग्रेस के बरसों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते, भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं।
03:54 PM, 05-Nov-2022
कुछ देर में संबोधन करेंगे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन के ठोडो मैदान में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कुछ देर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजप प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 05-Nov-2022
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज देने का काम किया। ताकि कोई भूखा न रहे, इसकी व्यवस्था की गई। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए भेजे जाते हैं।
03:48 PM, 05-Nov-2022
नड्डा बोले, कांग्रेस की नीति- विकास रोको, राज करो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के पटवारखाना कोटला में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस की नीति है- विकास रोको, राज करो। दूसरों को मुसीबत में डालो और राज करो। कांग्रेस को सड़क बनाने से कोई मतलब नहीं था, वो सिर्फ अपने ठहरने के लिए रेस्ट हाउस बनाते थे।
03:26 PM, 05-Nov-2022
नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के राजपुरा में चुनावी जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश के विकास को रोकने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कभी भी राजनीति को सही दिशा में ले जाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने लोगों को हमेशा उलझाने का काम किया, सुलझाने का काम नहीं किया। जब चुनाव आता था चिल्लाते थे कि सड़कें बनवाएंगे। फिर पहाड़ों पर चूना लगा देते थे, जब बारिश होती थी तो चूना धुल जाता था और लोगों को चूना लग जाता था। चुनाव आता था तो पाइपें फेंकवा देते थे कि नल से पानी आएगा और चुनाव के बाद ट्रक से पाइपें उठवा लेते थे। यही कांग्रेस का काम था।
02:39 PM, 05-Nov-2022
पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंचता। उज्ज्वला का सिलेंडर नहीं पहुंचता। आयुष्मान योजना और हिमकेयर योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता। गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया नहीं होता।