Live
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव : दोपहर तीन बजे तक बाड़मेर की शिव पंचायत में 77.42 प्रतिशत पड़े वोट
राजस्थान में पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सरपंच पद के लिए 21,839 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मौसम का असर मतदान पर हुआ है।
लाइव अपडेट
दोपहर तीन बजे तक प्रदेश की कई पंचायत समितियों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश की कई पंचायत समितियों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति में 77.42 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं बिशाला में 76.75 और भीयाड़ में 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
बीकानेर जिले की बीठनोक पंचायत समिति में 76.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जोधपुर की समराऊ में 74.90 और मंडोर में 72.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बाड़मेर ग्रामीण में 71.28 और बाड़मेर पंचायत समिति में 70.86 प्रतिशत मतदान हुआ। अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति में 69.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जोधपुर की धवा में 69.35 और बावड़ी में 69.20 प्रतिशत वोट पड़े। कोटपूतली-बहरोड़ की कोटपूतली पंचायत समिति में 67.34 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरी ओर, नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 41.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जालोर की उम्मेदाबाद में 49.38 और पाली की देसूरी में 49.59 प्रतिशत वोट पड़े। जालोर की आहोर पंचायत समिति में 51.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
जयपुर की पांचों पंचायत समितियों में 58 से 64 प्रतिशत तक मतदान
जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में दोपहर तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा 58 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति में सबसे अधिक 63.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाहपुरा में 60.30, जालसू में 60.17 और आमेर में 60 प्रतिशत वोट पड़े। आमेर के मुकाबले अमरसर पंचायत समिति में 58.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इन आंकड़ों के अनुसार, जयपुर जिले में रामपुरा डाबड़ी मतदान के मामले में सबसे आगे रही, जबकि अमरसर में सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद अंतिम मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है।
बांसवाड़ा में 3 बजे तक का मतदान
घाटोल पंचायत समिति - 59.99 %गनोड़ा पंचायत समिति - 58.96%
छोटी सरवन पंचायत समिति - 59.35 %
तलवाड़ा पंचायत समिति - 61.67 %
डूंगरपुर में 3 बजे तक का मतदान
आसपुर पंचायत समिति - 54.29 %
डूंगरपुर पंचायत समिति - 58.24 %
गामड़ी आहाड़ा पंचायत समिति - 61.26 %
दोवड़ा पंचायत समिति - 57.37 %
पाल देवल पंचायत समिति 62.15%
साबला पंचायत समिति - 54.17 %
बिछीवाड़ा पंचायत समिति - 60.45 %
बारिश रूकने के बाद बढ़ रहा मतदान
कोटपुटली बहरोड जिले में दोपहर तीन बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। बारिश रूकने के बाद मतदान केन्द्रों पर लोग पहुंच रहे हैं।बावड़ी ग्राम पंचायत में दो महिलाओं को हिरासत में लिया
जालोर जिले के आहोर स्थित बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा। लोगों ने दो महिलाओं पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।बाड़मेर फर्जी वोट डालने पहुंचा एक युवक पकड़ा गया
बाड़मेर के तिलक नगर स्थित संस्कृत स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने पहुंचा एक युवक पकड़ा गया। एक पोलिंग एजेंट ने युवक के वोट डालने का विरोध किया। इसके बाद एजेंट ने उसे पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।महिलाओं ने लोकगीत गाकर किया मतदान
झालावाड़। कलमंडी कला गांव में पंचायतीराज चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। दोपहर 2 बजे तक करीब 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ग्रामीण अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। महिलाओं ने लोकगीत गाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।बाड़मेर की बिशाला पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.42 प्रतिशत मतदान
राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़ों में काफी अंतर दर्ज किया गया। विभिन्न पंचायत समितियों में मतदाताओं की भागीदारी अलग-अलग रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर जिले की बिशाला पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.42 फीसदी मतदान हुआ। यह दोपहर 1 बजे तक की स्थिति थी। वहीं, नागौर जिले की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 24.59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर रहा। बाड़मेर जिले की भियाड़ पंचायत समिति में 58.15 फीसदी वोट पड़े। शिव पंचायत समिति में 59.44 फीसदी मतदान हुआ। बीकानेर जिले की बीठनोक पंचायत समिति में 61.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह उपलब्ध सूची में सबसे अधिक रहा। जोधपुर जिले की समराऊ पंचायत समिति में 59.87 फीसदी मतदान हुआ।
अन्य प्रमुख पंचायत समितियों में मतदान
अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति में 35.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में 24.59 फीसदी मतदान हुआ, जो सबसे कम था। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नारायणपुर पंचायत समिति में 35.73 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़े दोपहर 1 बजे तक के थे।
अजमेर में महिला की तबीयत बिगड़ी
अजमेर के अरांई में मतदान के दौरान अपनी बारी का इंतजार कर रही एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मतदान केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाई और महिला को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया।समय पर उपचार मिलने से महिला को राहत मिली।
कोटपुटली बहरोड में 44.85 प्रतिशत मतदान हुआ मतदान
कोटपुटली बहरोड जिले में पंचायत चुनाव में दोपहर एक बजे तक 44.85 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बारिश के कारण मतदाता घर से कम निकल रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।झालावाड़ में एक बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा मतदान
झालावाड़ सरपंच पद हेतु मतदान प्रतिशत 42.66 %बकानी - 44.69 %
झालरापाटन - 43.38 %
खानपुर - 42.28 %
पिड़ावा - 41.37 %