Rajasthan: बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची को देसी जुगाड़ से निकाला गया बाहर, 100 फीट पर फंसी थी अंकिता
{"_id":"6322fa73ed83de4c40794414","slug":"rajasthan-news-two-year-girl-fell-in-borewell-dausa-bandikui","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची को देसी जुगाड़ से निकाला गया बाहर, 100 फीट पर फंसी थी अंकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
खास बातें
Rajasthan News: दौसा जिले के बांदीकुई में सुबह 11 बजे दो साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। मासूम करीब 100 फीट की गहराई में फंसी थी। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी थीं। वहीं, बच्ची को बाहर निकालने के लिए देसी जुगाड़ का भी सहारा लिया जा रहा था। जिसमें कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
आठ घंटे बाद बाहर आई अंकिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:01 PM, 15-Sep-2022
200 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची को 8 घंटे बाद बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची को इतनी जल्दी बाहर निकालने में देसी जुगाड़ काम आई है। बच्ची के बाहर निकलते ही मां ने उसे सीने से लगा लिया और रो पड़ी। बच्ची को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। वह स्वस्थ बताई जा रही है।
06:22 PM, 15-Sep-2022
बोरवेल के पास खोदा जा रहा है 100 फीट गहरा गड्ढा।
- फोटो : अमर उजाला
पानी की बोतल पहुंचाई
बचाव कार्य में जुटी टीम ने बच्ची को पानी देने के लिए रस्सी से बांध कर एक बोतल उस तक पहुंचाई है। मासूम आसानी से पानी पी सके इसके लिए बोतल बोतल पर निप्पल भी लगी हुई है। उसने बोतल को हाथ में ले लिया था, कैमरे में वह हाथ में बोतल लिए हुए दिख रही है। इसी तरह उसे दूध और खाने की अन्य चीजें दी जा रही हैं।

05:35 PM, 15-Sep-2022
40 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया
मासूम बच्ची को बचाने के लिए जंग जारी है। बोरवेल से कुछ दूरी पर 100 फीट गहरा गड्ढा खोदा जाएगा है। अब तक 40 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया है। 100 तक खुलाई करने के बाद एक सुरंग बनाई जाएगी। जिसके जरिए बच्ची तक पहुंचकर उसके बाहर निकाला जाएगा।
05:24 PM, 15-Sep-2022
खुदाई में लगीं जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता जिस बोरवेल में गिरी है उसे दो साल पहले खोदा गया था, लेकिन पानी नहीं निकले के कारण ढक्कन लगाकर उसे बंद कर दिया। आज सुबह बोरवेल में मिट्टी भरने के लिए उसका ढक्कन खोला था। हादसे से पहले करीब 100 फीट तक मिट्टी भर दी गई थी। इसके बाद मासूम अंकिता खेलते-खेलते उसमें गिर गई।
04:38 PM, 15-Sep-2022
जेसीबी से की जा रही खुदाई।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ सहित प्रशासन की अन्य टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे के जरिए बच्ची पर नजर रखी जा रही है। बच्ची को देखने के लिए बोरवेल में कैमरा डाला गया तो उसने उसे पकड़ने की भी कोशिश की। वह लगातार मूवमेंट कर रही है।
04:04 PM, 15-Sep-2022
मासूम को सीसीटीवी में देख रहे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह घटा घटनाक्रम
बच्ची करीब 11 बजे बोरवेल में गिरी थी। जानकारी लगते ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। 11:45 पर जेसीबी मौके पर पहुंची 12 बजे तहसीलदार मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद 12:30 बजे बोरवेल में बच्ची के लिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई। एक बारिश शुरू होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। बरसात रुकने के बाद 1:30 एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। 2 बजे के बाद बच्ची तक कैमरा पहुंचाया गया।

03:58 PM, 15-Sep-2022
घर के पास है खुला हुआ बोरवेल
जानकारी के अनुसार आभानेरी गांव में देवनारायण गुर्जर की दो साल की बेटी अंकिता सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह घर के पास मौजूद खुले बोरवेल में गिर गई। कुछ देर तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं लगी। जब उन्हें कुछ देर तक बच्ची नहीं दिखी तो घरवालों ने उसकी तलाश की। इसी बीच उन्हें बोरवेल से उसके रोने की आवाज आई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया।

03:33 PM, 15-Sep-2022
Rajasthan: बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची को देसी जुगाड़ से निकाला गया बाहर, 100 फीट पर फंसी थी अंकिता
Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में दो साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। हादसा गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ है। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना पर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। सीसीटीवी कैमरे में बच्ची करीब 100 फीट की गहराई में फंसी दिख रही है। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकी। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें बच्ची को रेस्क्यू करने में जुटी हैं।