फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: PM ने योजनाओं का लोकार्पण किया, बोले- एक्स्प्रेस-वे के मामले में राजस्थान ने डबल सेंचुरी मार दी

Sat, 08 Jul 2023 06:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Jul 2023 06:43 PM IST
खास बातें

पीएम नरेंद्र मोदी 9 महीनें में 7वीं बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। पीएम आज प्रदेश के बीकानेर जिले से अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही 25000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit Live Narendra Modi in Bikaner Today to Attend Public Meeting Inaugurate Expressway
कार्यकर्ताओं के साथ मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

06:40 PM, 08-Jul-2023
यहां रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं
भाइयों और बहनों महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। हालात ये है कि यहां रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं और दुर्भाग्य है कि बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बचाने में पूरी सरकार जुटी हुई है। अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी बेटियां पर गलत नजर डालने वालों को कांग्रेस से संरक्षण दे रही है।
06:37 PM, 08-Jul-2023
खुली घूस चल रही है
जो राजस्थान अपने शांत के लिए जाना जाता है अब तक 17 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। यानी कि यहां युवाओं के भविष्य के सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। साथियों हर जगह स्कूल कॉलेजों को राजनीति से बाहर रखा जाता है लेकिन यहां कांग्रेस की लूट ने शिक्षण संस्थानों को भी नहीं बख्सा। यहां तो शिक्षक मुख्यमंत्री के सामने आकर तबादलों के लिए खुली घूस दे रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
06:31 PM, 08-Jul-2023
भ्रष्टाचार की रेटिंग होती है तो राजस्थान उसमें नंबर बनाता है नंबर एक आता है 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अपने बेटे का भविष्य बचाने में जुटे हुए हैं क्या ऐसे मुख्यमंत्री राजस्थान का भला कर सकते हैं। ग्रामीण युवा किसान और राजस्थान के लोगों का भला कर सकते हैं, लेकिन इसका फैसला राजस्थान की जनता करेगी कि आप किसकी सरकार चाहिए इसका फैसला राजस्थान की जनता करेगी। राजस्थान को डबल इंजन की सरकार चाहिए साथियों राजस्थान में जब से कांग्रेस आई है इसने एक और पहचान बनाई है भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टीकरण। जब भ्रष्टाचार की रेटिंग होती है तो राजस्थान उसमें नंबर बनाता है नंबर एक आता है। 
06:31 PM, 08-Jul-2023
कांग्रेस पार्टी और सरकार बस आपस में लड़ रही है
आज दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है क्योंकि देश में स्थिर सरकार है देश में डबल इंजन की सरकार को चुना है, जहां सरकार को चुनाव है वहां तेजी से विकास कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान में जब से कांग्रेस की सरकार आई है चार साल से पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार बस आपस में लड़ रही है। हर कोई एक दूसरे की टांग खींच रहा है। अपने-अपने गुट को मजबूत बनाने के लिए खुलेआम सौदेबाजी हो रही है। एक है में के विधायकों को ट्रांसफर पोस्टिंग और खुले लूट की छूट मिली हुई है, ताकि वह दूसरे गुट में भाग न जाए सारे विधायक भी आपस में लड़ रहे हैं, किस विभाग का काम मुझे मिले इस विभाग का काम उस विभाग को क्यों दिया गया इस मंत्री कमीशन उस मंत्री के पास कैसे चला गया पूरी राजस्थान सरकार किसी की स्थान में लगी हुई है। 
06:21 PM, 08-Jul-2023
कांग्रेस का मतलब है झूठ की दुकान झूठ का बाजार
इतने सालों में कांग्रेस ने बहुत नुकसान किया है। ये बात कांग्रेस के नेता भी अच्छी तरह जानते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है यहां की सरकार अभी से बाय-बाय के मोड में आ गई है। मुझे पता चला है कि कुछ मंत्री विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली करके अपने खुद के घरों में शिफ्ट होने लगे हैं। अपनी हार पर इतना भरोसा सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। साथियों पुरानी कहावत है दिया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है अपने हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है। जिसके लिए वह राजस्थान के लोगों को गुमराह करने पर उतर आए हैं। आपको याद रखना है कांग्रेस का एक ही मतलब है झूठ की दुकान झूठ का बाजार।
06:11 PM, 08-Jul-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Digital
विकास तब होता है जब देश और प्रदेश की दोनों सरकारें साथ मिलकर ईमानदारी से काम करें
ग्रीन फील्ड हाईवे अब शुरू हो गया है इसके पहले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली दौसा लालसोट सेक्शन का भी शुभारंभ हुआ था। राजस्थान की गणित मिट्टी के लिए चित्र काम भाजपा सरकार ने किया है उतना पहले कभी नहीं हुआ है पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार जितनी भी योजनाएं लाई है हमारी कोशिश यही रही है उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान को मिले। हमें गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाएं, जिसमें से करीब 30 लाख राजस्थान के मेरे गरीब भाइयों बहनों को मिला। हमने देशभर में गरीबों के बैंक खाते खोले इस वजह से राजस्थान के 30लाख गरीबों को पहली बार बैंक की सुविधा मिली। कोरोना के मुश्किल समय में यही बैंक खाते गरीबों की सबसे बड़ी ताकत बने विकास पूरी तरह से जनता तक पहुंच पाता है, जब देश और प्रदेश की दोनों सरकारें साथ मिलकर ईमानदारी से काम करें। पिछले 4 वर्षों में राजस्थान में हालात इसके बिल्कुल उलट रहे हैं। हम दिल्ली से योजनाएं या राजस्थान में भेजते हैं, लेकिन यहां जयपुर में कांग्रेस का पंजा मार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:04 PM, 08-Jul-2023
पीएम ने सभी को नमन कर शुरू किया भाषण
इंद्रदेव का आशीर्वाद हम पर बना हुआ है। ये शहर काशी के रूप में भी जाना जाता है। यहां काशी की तरह गौरवशाली अतीत भी है। यह पावन धरा मां करणी की धरती है। सांख्य दर्शन के प्रणेता भगवान कपिल की तपोभूमि है। रुणिचा धाम रामदेवरा के बाबा रामदेव जी सिद्ध समाज के गुरु जसनाथ जी और वीर तेजाजी के भक्तों की धरती है इन सभी को नमन करता हूं।
05:58 PM, 08-Jul-2023
05:54 PM, 08-Jul-2023
स्वागत में पहनाई पगड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital
मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकार्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने साफा पहनाया और सीपी जोशी ने दुपट्टा पहना कर किया प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
05:41 PM, 08-Jul-2023
प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एक्स्प्रेस -वे के मामले में राजस्थान ने डबल सेंचुरी मार दी है। राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं इसलिए हम यह विकास कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed