फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election Result Live: अशोक गहलोत ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा जुटी नई सरकार के गठन में

Sun, 03 Dec 2023 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 07:10 PM IST
खास बातें

Rajasthan Election 2023 Result, Vote Counting Live Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले स्पष्ट बहुमत और कांग्रेस की हार के बाद अशोक गहलोत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत शाम करीब सवा छह बजे इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। 

विज्ञापन
Rajasthan Chunav Result Live Updates: RJ Assembly Election Vote Counting BJP Congress Win Lose Seats News
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:08 PM, 03-Dec-2023
कांग्रेस के मंत्री और विधायक जो हारे
मंत्री जो हारे

बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजनलाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया और सुखराम विश्नोई।

विधायक जो हारे
रघु शर्मा, बाबूलाल नागर, वीरेंद्र चौधरी, कृष्णा पूनिया, वेद प्रकाश सोलंकी, गोपाल मीणा, ओमप्रकाश हुडला, महादेव सिंह-खंडेला, खुशवीर सिंह, संयम लोढ़ा-सिरोही, गंगादेवी, राजकुमार शर्मा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, इंद्रराज गुर्जर, नसीम अख्तर, मंजू देवी, विजय पाल मिर्धा, महेंद्र चौधरी, खुशवीर सिंह, मीना कंवर, मनीशा पंवार, रूपाराम, संयम लोढ़ा, प्रीति गजेंद्र शक्तावत, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी और सीपी जोशी।
07:02 PM, 03-Dec-2023
सीएम गहलोत ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Election Result Live: गहलोत ने दिया सीएम पद से इस्तीफा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने के बाद सीएम अशोक गहलोत अब अपना इस्तीफा दे दिया है। सीएम शाम करीब सवा छह बजे राजभवन पहुंचे। वहां सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है, बीजेपी जल्द ही अपने पर्यवेक्षकों को दिल्ली से जयपुर भेजेगी।

स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी
राजस्थान में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। इसके बाद अब सीएम फेस को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कल शाम को या परसों विधायक दल की बैठक हो सकती है। अब विधायक दल की बैठक का समय मुकर्रर करने की तैयारी की जा रही है। सीएम के चयन के लिए बीजेपी आलाकमान पर्यवेक्षक जयपुर भेजेंगे। उसके बाद विधायको की राय पर पार्लियामेंट्री बोर्ड सीएम का नाम तय करेगा।
विज्ञापन
06:56 PM, 03-Dec-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Election Result: सिरोही में नहीं चला कांग्रेस के विकास का दांव
सिरोही में विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत रविवार को घोषित किए गए चुनाव परिणाम में भाजपा ने तीन में से दो विधानसभा क्षेत्रों में जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों को एक एक बड़ा झटका लगा है। इसमें सिरोही विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा एवं रेवदर से लगातार चार बार से विधायक जगसीराम कोली चुनाव हार गए हैं। सिरोही विधानसभा में कांग्रेस का विकास का दांव भी नहीं चला।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े तथा जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। इस बार के चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत सिरोही विधानसभा की रही। इसमें भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी को 114224 तथा कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा को 78545 मत मिले। भाजपा के ओटाराम देवासी को  35679 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा से भाजपा के समाराम गरासिया लगातार तीसरी बार विजयी रहे।

इस चुनाव में समाराम ने कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को 13094 मतों से हराया। जबकि, लगातार 4 बार से विधायक एवं 5वीं बार चुनाव मैदान लड़ रहे विधायक जगसीराम कोली को कांग्रेस के मोतीराम कोली के सामने 2929 मतों से हार का सामना करना पड़ा। विजयी प्रत्याशियों को विधानसभावार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
06:49 PM, 03-Dec-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Election Result Live: भगवामय हुआ भीलवाड़ा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
भीलवाड़ा जिले में विधानसभा चुनाव 2023 में जिले की जनता ने एक बार फिर राज बदलकर रिवाज कायम रखा है। जिले की सातों सीटों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भीलवाड़ा शहर में तो निर्दलीय ने जीत दर्ज कराकर इतिहास रचा है। बाकी अन्य छहों सीटों पर भाजपा के जीत होने पर संपूर्ण जिले में भगवा हो गया है। भीलवाड़ा से निर्दलीय अशोक कोठारी को विचार परिवार का ही समर्थन था। कांग्रेस के राजस्व मंत्री रामलाल जाट तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राज बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर हार गये हैं। भाजपा के एक तरफा जीत होने पर संपूर्ण जिले में भाजपाईयों ने जश्न मनाया है।

भीलवाड़ा जिला मुख्यालय की सीट पर इस बार पहली दफा निर्दलीय अशोक कोठारी जीते हैं। कोठारी को विचार परिवार को खुला समर्थन रहा है। जीत के तुंरत बाद कोठारी हरिशेवा धाम पहुंचे तथा महामंडलेश्वर स्वामीहंसराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कोठारी ने कांग्रेस के ओमप्रकाश नाराणीवाल को 10778 मतों के अंतर से पराजित कर 70 हजार 95 मत प्राप्त किये हैं। यहां से वर्तमान विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को 55 हजार 625 मत मिले हैं।  

शाहपुरा जिला मुख्यालय की सुरक्षित सीट से भाजपा के लालाराम बैरवा ने कांग्रेस के नरेंद्र कुमार रेगर को 59298 मतों के अंतर से हराया। यहां पूर्व विस अध्यक्ष और भाजपा से बागी कैलाश मेघवाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। आसींद सीट से भाजपा के जब्बर सिंह सांखला दूसरी बार जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के हगामीलाल मेवाड़ा को 1526 मतों के अंतर से पराजित किया। सांखला को 74586 मत मिले हैं। यहां आरएलपी के धनराज गुर्जर 56904 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। मांडल सीट पर कांग्रेस के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को भाजपा के उदयलाल भड़ाणा ने कड़ी शिकस्त दी है।

भड़ाणा ने 126291 मत लेकर 35878 मतों के अंतर से जाट को हराया। सहाड़ा सीट से भाजपा के लादूलाल पितलिया ने 117203 मत प्राप्त कर कांग्रेस के राजेंद्र त्रिवेदी को 62519 मतों के अंतर से हराया है। मांडलगढ़ में भाजपा के वर्तमान विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के विवके धाकड़ को 8225 मतों के अंतर से हराया। शर्मा को 92630 मत मिले हैं। जहाजपुर में वर्तमान विधायक भाजपा के गोपीचंद मीणा ने दूसरी बार जीत दर्ज की। मीणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राज बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर को 580 मतों के अंतर से पराजित किया है।

06:33 PM, 03-Dec-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Election Result: जयपुर में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही लगा बड़ा झटका
जयपुर के सियासत मैदान भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े धुरंधर पराजित हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश पूनिया चुनाव हार गए। वहीं, गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवास को भी हार का सामना करना पड़ा। लिंक पर जाकर पढ़ें पूरी खबर...

Rajasthan Election Result: जयपुर में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही लगा बड़ा झटका, 19 सीटों पर क्या रहे नतीजे?

06:27 PM, 03-Dec-2023
Rajasthan Election Result Live: बांसवाड़ा की पांच सीटों पर कौन जीता
  • बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामानिया (INC)- जीते 
  • बागीदौरा - महेंद्र जीत सिंह मालवीय (INC)- जीते 
  • कुशलगढ़ - रमीला खडिया (INC)- जीते 
  • घाटोल - नानालाल निनामा (INC)- जीते 
  • गढ़ी - कैलाश मीणा (BJP)- जीते
विज्ञापन
विज्ञापन
06:08 PM, 03-Dec-2023
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
Rajasthan Election Results 2023 Live: राहुल गांधी बोले, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी
राजस्थान में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

 
 
06:07 PM, 03-Dec-2023
राजस्थान में अब तक जीतने वाले गुर्जर समाज से विधायक
1- सचिन पायलट - टोंक (INC)
2- धर्मपाल गुर्जर - खेतड़ी (BJP)
3- सुरेश गुर्जर - खानपुर (BJP)
4- हंसराज पटेल - कोटपूतली (BJP)
5- जसवंतसिंह गुर्जर - बाड़ी (BSP)
6- अशोक चांदना - हिंडौली (INC)
7- जवाहर बेढम - नगर (BJP)
8- उदयलाल भड़ाना - मांडल (BJP)
9- दर्शन गुर्जर - करौली (BJP)
पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी से एक भी गुर्जर प्रत्याशी नहीं जीत सका था

05:33 PM, 03-Dec-2023
मुरारीलाल मीणा जीते - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Election Result Live: 'ये मेरी नहीं, दौसावासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत'
दौसा में पांच विधानसभा की सीटों में मात्र दौसा विधानसभा क्षेत्र सेट एक ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस की लाज बची है। वरना लालसोट बांदीकुई महवा और सिकराय पर भाजपा काबिज हुई है। दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने विजय प्राप्त की है। मुरारीलाल मीणा ने अपनी विजय का श्रेय दौसा वासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह मेरी जीत नहीं दौसा कि विजय है। 



विकास और सामाजिक सद्भाव जीता है, वैमनस्यता की करारी हार है। कम अंतर से जीतने पर मंत्री मीणा ने कहा कि भाजपा ने विकास का रोड़ मैप नहीं दिखा कर धर्म और जाति के नाम पर दौसा कि भोली भाली जनता को भ्रमित जरूर किया है। जो देखने को मिला है, साथ ही पूरे चुनाव में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में फर्जी शिकायतों का अम्बार जरूर लगा दिया। अब सभी से अपील है कि चुनावी कड़वाहट को भूलकर दौसा को और आगे कैसे ले जा सकते हैं पर सब मिलकर कार्य करेंगे। 

05:22 PM, 03-Dec-2023


Rajasthan Election Result Live: प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बयान

  • राजस्थान की जनता का धन्यवाद करता हूं कि एक स्पष्ट बहुमत की सरकार प्रदेश को दी
  • राजस्थान की जनता में मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया न की दो महीने पहले दी जाने वाली गारंटी की
  • कार्यकर्ताओं के रात दिन मेहनत और प्रयास आगे के स्पष्ट बहुमत की सरकार राजस्थान में बनने जा रही है 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed