फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Assembly Session 2026: विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ कांग्रेस; झूठ के आलावा कुछ नहीं है बजट-जूली

Tue, 17 Feb 2026 05:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 05:38 PM IST
खास बातें

Rajasthan Assembly Session 2026: मंगलवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग करता रहा। प्रतिपक्ष नेता टेकाराम जूली ने कहा कि बजट में कुछ खास नहीं है। 

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session Live Updates: House to Begin with Question Hour, Final Day of Budget Debate Today
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:41 PM, 17-Feb-2026

 बजट में झूठ के आलावा कुछ नहीं-नेता प्रतिपक्ष टेकाराम जूली


 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टेकाराम जूली ने कहा कि  बजट में झूठ के आलावा कुछ नहीं । जिस प्रकार का प्रवचन यहां पर तीन घंटे तक दिया गया। वह सीएम ने स्पेशल डायरेक्शन दी थी कि इतना पढ़ें कि पूरे प्रदेश में लगे कि बजट आया है। लेकिन हालत यह थी कि चार-पांच मंत्री अपनी नींद पूरी कर रहे थे। ऐसा नीरस बजट प्रदेश की जनता ने कभी नहीं देखा। अबकी बार तो बजट का थैला भी भगवा कर दिया। 
05:31 PM, 17-Feb-2026

कांग्रेस बीजेपी विधायक एमएलए गोपाल शर्मा पर कार्यवाही की मांग पर अड़ी

विधनसभा की कार्यवाही छठवीं बार पांच बजे के लिए स्थगित की गई। इसके बाद सदन फिर से शुरु हुआ। आसन पर सभापति अर्जुन जीणगर ने प्रतिपक्ष के लोगों को सीटों पर जाने के लिए कहा लेकिन प्रतिपक्ष के विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे। इसके बाद सभापति ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी। ये दिन में 7वीं बार कार्यवाही स्थगित हुई है। शाम 5 बजे बजट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होना था लेकिन कांग्रेस बीजेपी विधायक एमएलए गोपाल शर्मा पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कार्यवाही नहीं हुई तो न नेता प्रतिपक्ष भाषण देंगे और न ही वित्त मंत्री का जवाब आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
02:57 PM, 17-Feb-2026

विधायक गोपाल शर्मा के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कांग्रेस लाने की तैयारी में है । कांग्रेस के सचेतक रफीक खान इससे पहले गोपाल शर्मा के खिलाफ स्पीकर को आधिकारिक शिकायत भी कर चुके हैं। कांग्रेस ने स्पीकर से मिलकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है । कांग्रेस ने विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा की स्पीकर जब तक कार्यवाही नहीं करते हम सदन नहीं चलने देंगे।
02:19 PM, 17-Feb-2026

ढाई बजे तक स्थगित हुई कार्रवाई

विधानसभा में आज हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान गौ माता को बड़ा मुद्दा बनाया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इस विषय की उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस ने जयपुर में सामने आए गौ हत्या के मामले का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि एक विधायक के हस्तक्षेप के कारण आरोपी को छोड़ दिया गया, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

12:04 PM, 17-Feb-2026

गाय से जुड़े सवाल पर गर्माया सदन

गाय से जुड़े मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। इस बीच बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

सदन स्थगित होने के बाद गोपाल शर्मा आक्रोशित होकर कांग्रेस विधायकों की ओर बढ़े। इस पर कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें अपनी सीट पर जाने को कहा। स्थिति तनावपूर्ण होते देख अन्य विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने भी गोपाल शर्मा को फटकार लगाते हुए अपनी सीट पर लौटने के निर्देश दिए। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए सदन की कार्रवाई बाधित रही।
 
11:37 AM, 17-Feb-2026

मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से आज जयपुर में विधानसभा घेराव किया जा रहा है। ‘मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ, नशा मुक्त राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर मनरेगा और खेल बजट में कटौती के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि खिलाड़ियों और मजदूरों की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

22 गोदाम पर जुटे कार्यकर्ता

विधानसभा घेराव से पहले सुबह 11 बजे से जयपुर के 22 गोदाम क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान कर रहे हैं। कार्यक्रम में युवा खिलाड़ी, मनरेगा मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की संभावना है, जिससे आंदोलन को और बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि मनरेगा व खेल बजट में की गई कटौती वापस ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 17-Feb-2026

Rajasthan Assembly Session 2026: विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ कांग्रेस; झूठ के आलावा कुछ नहीं है बजट-जूली

आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी।  मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभाग, चिकित्सा, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब सदन में होंगे।

विधायक श्री चंद कृपलानी अनुसूचित क्षेत्र में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2022 के तहत कार्यरत 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त कर सेवा से कार्यमुक्त किए जाने से उत्पन्न स्थिति के समाधान को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। विधायक रतन देवासी प्रदेश में विधायक स्थानीय निधि से महापुरुषों, भारत रत्न और समाज सुधारकों की प्रतिमाएं स्थापित करने हेतु गाइड लाइन बनाने से संबंधित मामले पर ग्रामीण विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वर्ष 2026-27 का आउटपुट-आउटकम बजट सदन के पटल पर रखेंगी। प्रश्न एवं संदर्भ समिति का वर्ष 2025-26 का प्रतिवेदन सभापति संदीप शर्मा द्वारा सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र स्थित डायट परिसर की शिक्षा विभाग की भूमि को खेल मैदान के रूप में आरक्षित कराने संबंधी याचिका सदन में प्रस्तुत की जाएगी।

बजट पर बहस का अंतिम दिन

आज बजट पर चर्चा का अंतिम दिन है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बजट पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन में जवाब पेश करेंगी।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed