फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Rajasthan Visit Live: कहा- हम जो करें उसमें पूरी इमानदारी रखें, देश के हित में विचारों का विस्तार करें

Wed, 10 May 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 May 2023 05:27 PM IST
खास बातें

Today PM Modi Rajasthan Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में हैं। पीएम आबूरोड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में फेरबदल के चलते जनसभा को जल्द संबोधित करना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit PM Narendra Modi Will Launch Multiple Projects Worth Rs 5,500 CR Today in Rajasthan
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:58 PM, 10-May-2023

माउंट आबू के शांतिवन में पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा ब्रम्हाकुमारी से जुड़ाव हो रहा है। इसमें परमात्मा का आशीर्वाद और राजयोगिनी दादी से मेरा जुड़ाव भी है। फरवरी में ही मुझे जल जन अभियान से जुड़ने का मौका मिला था। आज यहां सुपर स्पेशलिटी ग्लोबल चैरिटेबल हॉस्पिटल का शिलान्यास हो रहा है। आज शिवमणि होम्स और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का भी काम शुरू हो रहा है। मैं इन सभी कार्यों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था और उनके सभी सदस्यों का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं ।

अपने विचारों और जिम्मेदारियों का विस्तार करें
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में भारत की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी का यह अमृत काल देश के हर नागरिक के लिए कर्तव्य काल है। इस कर्तव्य काल का मतलब है हम जिस भूमिका में है, उसका शत-प्रतिशत निर्वहन करें और उसके साथ-साथ समाज के हित में, देश के हित में अपने विचारों और जिम्मेदारियों का विस्तार करें। यानी हम जो कर रहे हैं उसे पूरी निष्ठा के साथ करते रहें। यही सोच रहे कि हम अपने देश के लिए और क्या ज्यादा कर सकते हैं। आप सभी इस कर्तव्य को करें। 

अध्यात्म के साथ साइंस और पढ़ाई के लिए भी समर्पित
ब्रह्माकुमारी एक आध्यात्मिक संस्था के तौर पर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। लेकिन साथ ही आप समाज सेवा से लेकर साइंस, एजुकेशन और पढ़ाने के लिए भी पूरी तरह समर्पित हैं। माउंट आबू में आपका ग्लोबल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर वाकई एक बहुत बड़ा उदाहरण है। मुझे बताया गया है कि यहां के आसपास के गांवों में रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इस क्षेत्र में आप सभी के प्रयास अभिनंदन के पात्र हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का ट्रांसफॉर्मेशन हो रहा है। पिछले नौ सालों में पहली बार देश के गरीब से गरीब को भी एहसास हुआ है, उसके लिए भी आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें बड़ी भूमिका आयुष्मान भारत योजना की है। आयुष्मान भारत योजना ने सरकारी ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों के दरवाजे भी गरीबों के लिए खोल दिए। योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है। इस योजना का लाभ देश के 4 करोड़ से ज्यादा गरीब उठा चुके हैं। अगर आयुष्मान भारत योजना नहीं होती, तो इसी इलाज के लिए उन्हें 80 हजार करोड़ रुपए अपनी जेब से खर्च करने पड़ते हैं। इसी तरह जन औषधि केंद्र पर मिल रही सस्ती दवाइयों की वजह से भी गरीब और मध्यम वर्ग के 20 हजार रुपए रुपए बचे हैं। 

 गरीबों की सेवा हो रही है
ब्रह्माकुमारी संस्थान की जितनी इकाइयां देश के गांव-गांव में हैं, अगर आप लोगों को जानकारी दें कि सरकार की तरफ से ऐसे जन औषधि केंद्र चलते हैं, जिनमें स्टैंडर्ड दवाइयां हैं, जो दवाइयां बाहर आपको 100 रुपए में मिलती हैं, वो जन औषधि केंद्र पर 10-12 रुपए में ही मिल जाती है। आप कल्पना कर सकते हैं गरीबों की सेवा हो रही है। आप लोगों को उसकी जानकारी देंगे तो सभी देश में आप के संपर्क में आए हुए लोग आपको हमेशा आशीर्वाद देंगे। पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में 20 से ज्यादा नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे। इसका लाभ आपके सुपर स्पेशलिटी ग्लोबल चैरिटेबल हॉस्पिटल को भी होने वाला है।
 

03:51 PM, 10-May-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के मुख्यालय पहुंच गए हैं। विश्वविद्यालय के शांतिवन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भी सभा को संबोधित करेंगे। पांच मिनट के मेडिटेशन के पहले वह ग्लोबल चैरिटेबल हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
03:39 PM, 10-May-2023
कांग्रेस ने सिरोही, बारां, जैसलमेर को पिछड़ा बताकर विकास नहीं किया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक जिस प्रकार की राजनीति की। उससे दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा अहित हुआ है। आदिवासी समाज ने वर्षों तक कांग्रेस पर भरोसा किया, लेकिन क्या मिला सिर्फ अभाव, असुविधा और अवसर हीनता मिली। सिरोही हो, जैसलमेर हो, करौली हो, बारां हो, इन जिलों में कांग्रेस के कुशासन के कारण विकास नहीं हुआ। कांग्रेस ने इन जिलों को पिछड़ा घोषित करके पल्ला झाड़ दिया। जबकि इन जिलों में ज्यादातर आदिवासी समाज ही था। आपने बीजेपी को अवसर दिया, तो हमने इन जिलों में विकास की आकांक्षा जताई। आकांक्षी जिला घोषित किया गया। आज सुबह ही मैंने नाथद्वारा में 5000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। 

गरीबी हटाओ का कांग्रेस का नारा देश का सबसे बड़ा घोटाला
मोदी ने जनसभा में लोगों से पूछा- देश का सबसे बड़ा फ्रॉड और घोटाला क्या था? 2G घोटाला, कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला सबके जवाब अलग-अलग घोटाले हो सकते हैं। लेकिन एक और बड़ा फ्रॉड और जबरदस्त धोखा जनता की भावनाओं पर और उनके जीवन पर 50 साल पहले हुआ। कांग्रेस द्वारा 50 साल पहले देश में गरीबी हटाने की गारंटी सबसे बड़ा फ्रॉड और घोटाला था। इसमें कांग्रेस और उसके नेता धन्य हो जाते और देश का नागरिक गरीब हो जाता। इसी मॉडल के कारण 2014 तक देश के 10 करोड़ गरीब लोगों के पास शौचालय नहीं था। करीब 50 करोड़ लोगों का बैंकों में खाता तक नहीं था। कांग्रेस के इसी फ्रॉड के कारण देश के लाखों गांव सड़क संपर्क से वंचित थे। आजादी के इतने दशकों बाद भी 16 करोड़ घरों में नल से जल नहीं पहुंच रहा था। कांग्रेस का 50 साल पहले गरीबी हटाओ का फ्रॉड शुरू होकर वर्षों तक हर चुनाव में भुनाया गया। गरीबों को बरसों तक तरसाया गया। 

पीएम ने गिनाई खामियां
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने देश के सामने इस फ्रॉड की सच्चाई बताई। 9 वर्षों में बीजेपी ने गरीब कल्याण के जो काम किए हैं, वह अब तक देश में जितनी भी कांग्रेस सरकारें बनी हैं, वह उनके काम से ज्यादा हैं। बीजेपी सरकार की मेहनत है, जिसकी वजह से आज देश के गरीबों के 50 करोड़ बैंक खाते खुले हैं। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने, 9 करोड़ नए परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचने लगा। राजस्थान के 40 लाख से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। लाखों लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिल रहा है। 19 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्के घर की सुविधा मिली है, जिनमें से अधिकतर हमारी माताओं बहनों के नाम पर हैं।

 
03:21 PM, 10-May-2023

मोदी बोले- राजस्थान में चल रहा राजनीतिक लड़ाई का भद्दा रूप और कुर्सी लूटने का खेल
पीएम नरेंद्र मोदी ने आबू रोड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्वार्थ की राजनीति का परिणाम राजस्थान को भी उठाना पड़ रहा है। पिछले पांच वर्षों से राजस्थान में आप लोग राजनीतिक लड़ाई का भद्दा रूप देख रहे हैं। जनता के हित के जगह यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है। यह कैसी सरकार है, जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। यह कैसी सरकार है, जहां विधायकों को अपने सीएम पर ही भरोसा नहीं है। सरकार के भीतर सब एक-दूसरे को अपमानित करने की होड़ लगा रखे हैं। कुर्सी पूरे पांच साल संकट में ही पड़ी रही, ऐसी राजस्थान सरकार में विकास की किसे परवाह होगी। इसलिए आज कांग्रेस शासन में राजस्थान में कानून और व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है, जिस राजस्थान में गंभीर अपराध सुनने में कम ही आते थे, वहां अब अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। 

वोट बैंक की गुलामी कर रही कांग्रेस- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अपने वोट बैंक की गुलामी कर रही कांग्रेस कुछ लोगों के तुष्टिकरण करने के लिए कार्रवाई करने से भी डर रही है। कांग्रेस सरकार के इस रवैया की राजस्थान की माताओं, बहनों बेटियों को सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। राजस्थान में महिलाओं से जुड़े अपराध चरम पर हैं। यहां तक की उन्हें तीज भी आशंका के बीच मनाने पड़ते हैं। 

कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के कारण जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपी छूटे- मोदी
पीएम ने कहा कि 2 दिन बाद 13 मई को जयपुर बम धमाकों की बरसी है। जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करके आतंकियों ने हम से अनेक स्वजन छीन लिए थे। आज भी उनके परिवार इस उम्मीद के साथ जी रहे हैं कि एक ना एक दिन उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने वही किया जिसके लिए कांग्रेस कुख्यात है। उसका इतिहास कुख्यात है। उसके कारनामे कुख्यात रहे हैं। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए हमेशा आतंकियों पर नरम रुख अपनाया है। कांग्रेस ने आतंकी विचारधारा के साथ खड़े होने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इसी सोच की वजह से राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जयपुर बम धमाके के केस में कमजोर पैरवी की, जिसके कारण धमाकों के आरोपी छूट गए। कांग्रेस अब लीपापोती की चाहे जितनी कोशिश करे, लेकिन उसकी सच्चाई पूरे देश के सामने आ चुकी है।
 

03:12 PM, 10-May-2023
'कर्नाटक के हक्की-पिक्की समुदाय के लोगों की जान कांग्रेस ने सूडान में खतरे में डाली'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के हक्की-पिक्की समुदाय के लोग जो सूडान में रह रहे हैं, वे गोलीबारी में फंसे हुए थे। लेकिन कांग्रेस ने उनका नाम जगजाहिर कर उनके जीवन को संकट में डाल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कांग्रेस ने इसलिए किया क्योंकि वह चाहती थी एक-आध हक्की-पिक्की समुदाय के लोगों को गोली लग गई तो वह कर्नाटक चुनाव में खेल कर लेगी। लेकिन शायद वह मोदी को पहचानती नहीं है। मोदी है तो मुमकिन है। हमारी सरकार उन लोगों को संकट से निकाल कर लाई।

'कोरोना के समय कांग्रेस मौके की तलाश में थी'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी का नुकसान करने के लिए और बीजेपी को नुकसान करने के लिए कांग्रेस देश का नुकसान करने से भी बाज नहीं आती है। जब देश में कोरोना महामारी आई और 100 साल का सबसे बड़ा संकट आया। तब भी कांग्रेस ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। वैक्सीन को लेकर लोगों को भड़काया। कांग्रेस चाहती थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो और वह मौके की तलाश में थे कि मोदी की गर्दन कैसे पकड़ें?  लेकिन मोदी इन लोगों की धमकी के आगे न झुका है न झुकता है। अगर मोदी झुकता है तो 140 करोड़ देशवासियों के सामने झुकता है। आप ही मेरे मालिक हैं।
02:56 PM, 10-May-2023
पीएम मोदी ने कहा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कल ही महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई है। पूरे देश ने माना और प्रताप के शौर्य को नमन किया है। युद्ध भूमि में बहुत से लोग राणा प्रताप का साथ दे रहे थे। अकबर के सामने झुकने को तैयार नहीं थे, महाराणा प्रताप के साथ आदिवासी समाज ने बढ़-चढ़कर साथ दिया था। उन्होंने अपने प्राण प्रिय धर्म के लिए प्राण प्रिय महाराणा प्रताप के लिए या तो मौत चाहिए या जीवन भर का सामर्थ्य चाहिए कहकर फिर से विजय प्राप्त करने का संकल्प लेकर काम किया।

गुजरात के यहां से सटे इलाके के लोगों और राजस्थान के हमारे आदिवासी समाज के लोग बाद में यहां से चल दिए थे और निकल कर के कुछ लोग महाराष्ट्र गए, कुछ कर्नाटक आ गए और उसमें कर्नाटक में आज भी वह गौरव से जीते हैं। वहां के लोग हक्की पिक्की समाज के नाम से जानते हैं और वह जड़ी बूटियों का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 10-May-2023
PM मोदी पहुंचे आबूरोड...
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मैं नवरात्र में आबूरोड आया था, तो आपसे बातचीत नहीं कर पाया था। क्योंकि कानून की वजह थी और नियम फॉलो करने का मेरी आदत है। लेकिन आप के दर्शन हो गए थे। सार्वजनिक जीवन में पल दो पल में जिंदाबाद और मुर्दाबाद शुरू हो जाता है, लेकिन वह दिन मेरे लिए यादगार और संस्कार वाला दिन है। यह आपका बड़प्पन और संस्कार और ऊंचाई है कि रात को इतनी संख्या में आप लोग इकट्ठे हुए और उन्हें मैं संबोधित नहीं कर पाया। मुझे लगा था कि आप गुस्सा होंगे, लेकिन आपने बड़प्पन दिखाया।

आज इतनी गर्मी में आप आशीर्वाद बरसाने आए हैं। मैं राजस्थान की धरा को और यहां के संस्कारी भाई बहनों को और आबू के विशेषकर भाई बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। मोदी ने कहा, 10 मई को 1857 में आज ही के दिन स्वतंत्र संग्राम की आंधी उठी, जिसने अंग्रेजी सत्ता को हिला कर रख दिया था।
 
01:17 PM, 10-May-2023
PM मोदी ने कहा...
पीएम नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में अपने संबोधन में कहा, राजस्थान को भी उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। मावली-मारवाड़ रेल गेज परिवर्तन की मांग भी कब से चल रही थी, यह पूरी हो रही है। अहमदाबाद-उदयपुर के भी पूरे रूट को ब्रॉडगेज में बदलने का काम पूरा हुआ है। नए रूट पर जो ट्रेन चल रही है, उसका बहुत लाभ उदयपुर और आसपास के लोगों को हो रहा है। पूरे रेलवे को मानव रहित फाटकों से मुक्त करने के बाद बहुत तेजी से पूरे नेटवर्क का हम बिजली करण कर रहे हैं। हम उदयपुर रेलवे स्टेशन की तरह ही देश के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं और उनकी कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं। हम माल गाड़ियों के लिए स्पेशल ट्रैक यानी फ्रेट कॉरिडोर बना रहे हैं।

मोदी ने कहा, पिछले नौ साल में राजस्थान का रेल बजट भी 2014 की तुलना में 14 गुना बढ़ा है। बीते नौ साल में राजस्थान के लगभग 75 परसेंट रेलवे नेटवर्क का बिजली करण किया जा चुका है। यहां गेज परिवर्तन और दोहरीकरण का बड़ा लाभ डूंगरपुर, उदयपुर चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही और राजसमंद जैसे जिलों को मिला है। वह दिन दूर नहीं, जब राजस्थान भी रेल लाइन के शत-प्रतिशत बिजली करण वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा। राजस्थान की बेहतर होती कनेक्टिविटी से यहां के टूरिज्म को और यहां के तीर्थ स्थलों में बहुत लाभ हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेवाड़ का यह क्षेत्र हल्दीघाटी की भूमि है। जो राष्ट्र रक्षा के लिए, राणा प्रताप के शौर्य, भामाशाह के समर्पण और पीर पन्नाधाय त्याग के लिए जाता है। इस मिट्टी के कण-कण में वीरता रची बसी है। कल ही देश में महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें पुण्य भाव से स्मरण किया है। अपनी विरासत की पूंजी को हमें अधिक से अधिक देश दुनिया तक ले जाना आवश्यक है।

'राजस्थान में कृष्ण सर्किट के तहत गोविंद देव जी-खाटू श्याम जी और श्रीनाथ जी का विकास'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत सरकार धार्मिक अलग-अलग सर्किट पर काम कर रही है। कृष्णा सर्किट के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण से जुड़े तीर्थों को उनसे जुड़े आस्था स्थलों को जोड़ा जा रहा है। राजस्थान में भी गोविंद देव जी जयपुर, खाटू श्याम जी रींगस सीकर और श्री नाथ जी नाथद्वारा के दर्शनों को आसान बनाने के लिए कृष्ण सर्किट का विकास किया जा रहा है। भारत सरकार सेवा भाव को भक्ति भाव मान कर दिन रात काम कर रही है। श्रीनाथ जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे हैं। इसलिए विकास कार्यों की आप सबको एक बार और बधाई देता हूं। मोदी ने भारत माता की जय के तीन बार नारे लगवाए।
01:03 PM, 10-May-2023
'लाखा बंजारा चुनाव में खड़ा हो जाए, तो ये नकारात्मक सोच वाले उसे भी हराने के लिए मैदान में आएंगे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और गुजरात के लोगों की जुबान पर लाखा बंजारा का नाम बार-बार आता है। पानी के लिए लाखा बंजारा ने अपना जीवन खपा दिया था। हालात यह है कि अगर पानी के लिए इतना काम करने वाले बावड़ी, तालाब बनवले वाले लाखा बंजारा, जिनका राजस्थान और गुजरात दोनों जगह नाम बोला जाता है। लेकिन आज हालत यह है कि यही लाखा बंजारा चुनाव में खड़ा हो जाए, तो ये नकारात्मक सोच वाले उसे भी हराने के लिए मैदान में आएंगे। उसके लिए भी पॉलिटिकल पार्टियों का जमघट खड़ा करेंगे।

पीएम ने कहा, दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी बहुत उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था, यह आप भली-भांति जानते हैं और यह मुश्किल सिर्फ आने जाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इससे खेती, किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना साल 2000 में अटल जी की सरकार ने शुरू की थी, इसके बाद 2014 तक लगभग 3 लाख 80 हज़ार ग्रामीण सड़कें बनाई गई। बावजूद उसके देश के लाखों गांव ऐसे भी हैं जो सड़क संपर्क से कटे हुए हैं। 2014 में हमने संकल्प लिया कि हर गांव तक पक्की सड़कें पहुंचा कर रहेंगे। पिछले 9 वर्ष में हमने लगभग 3.50 लाख किलोमीटर नई सड़के गांव में बनाई। इनमें से 70 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें यहां अपने इस राजस्थान के गांवों में बनी हैं।
12:45 PM, 10-May-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मेरे मित्र अशोक गहलोत कहकर संबोधित किया। मोदी ने आगे कहा, राजस्थान भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान के विकास से देश का भी विकास होगा। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी गति देता है। हम आने वाले 25 साल में विकसित भारत के संकल्प की जब बात करते हैं, तो उसके मूल में यही इंफ्रास्ट्रक्चर एक नई ताकत बनकर के उभर रहा है। आज देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर बने हैं। अभूतपूर्व निवेश हो रहा है, अभूतपूर्व गति से काम हो रहा है। रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड रुपए निवेश कर रही है। इस साल के बजट में भी भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपए खर्च करना तय किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed