फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Election 2024 Live: वैभव गहलोत के समर्थन में सभा करने जालौर पहुंचीं प्रियंका, कहा- जनता से कट गए हैं मोदीजी

Sun, 14 Apr 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 03:30 PM IST
खास बातें

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में सभा करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जालौर पहुंचीं। 

विज्ञापन
LS Election 2024 Live: Priyanka Gandhi reached Jalore to campaign in support of Vaibhav Gehlot
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:22 PM, 14-Apr-2024
कांग्रेस की विकास याेजनाएं बताईं

प्रियंका अपनी पूरी सभा में मोदी जी पर बोलते हुए दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक सत्ता पा जाने के बाद व्यक्ति जनता से कट जाता है और मोदी जी भी देश की जनता से कट गए हैं। वे कभी आसमान में उड़ते हैं, कभी समुद्र में डुबकी लगाते हैं, इस सबसे जनता को क्या लेना-देना। प्रियंका ने कहा कि पिछले दस सालों में देश में सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। जीएसटी से आम जनता को कोई फायदा नहीं है। प्रियंका ने कहा कि इनकी नीतियां बड़े-बड़े अरबपतियों के लिए है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता की परेशानियों को गहराई से समझा है। इसलिए हमने यह घोषणा की है कि केंद्र में जो तीस लाख पद खाली पड़े हैं, उन्हें भरेंगे। उन्होंने कहा कि स्नातक कर चुके बेरोजगारों को अप्रेंटिसशिप के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि पेपर लीक को रोकने के लिए पूरे देश में एक सख्त कानून लाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक परिवार की बड़ी महिला को एक लाख रुपये सालाना देने की बात की। शहरों में भी मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की सुविधा दी जाएगी। 

कांग्रेस की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे अर्जुन का ध्यान मछली की आंख पर था वैसे ही आप भी अपने ऊपर अपना ध्यान रखें और मोदीजी से हिसाब ामांगते हुए इनकी सरकार बदल डालिए।
02:56 PM, 14-Apr-2024
मोदी जी अपनी शेखी बघारते हैं- बोलीं प्रियंका

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत सबसे राम-राम करके की। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है, यहां आकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय एक तरह से हिसाब लेने का समय भी होता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कामों से भी जनता कुछ नाराज रही होगी इसलिये आपने भाजपा को चुना लेकिन नई सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई तमाम स्कीमों को बंद कर दिया।

आपने अपने प्रदेश में देखा है कि जनहित में चलाई गई विकास योजनाओं को बंद कर दिया गया है। ऐसे में 26 अप्रैल के चुनावों में सोच-समझकर वोट दें। उन्होंने कहा कि आजकल देश में चुनावों में अजीब सा माहौल बनाया जा रहा है। कहां-कहां की बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी अपने भाषण में अजीब-अजीब सी बातें करते हैं। हाल ही में राजस्थान की एक सभा में उन्होंने बाबा रामदेव जी के बारे में कहा कि उनका जन्म काश्मीर में हुआ है। कभी वे कबीरदास जी को गोरखनाथ जी से मिलवा देते हैं, कभी गटर से गैस बना देते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ देते हैं। मोदीजी उस जमाने में ई-मेल करने की बात करते हैं, जब ई-मेल था ही नहीं।
विज्ञापन
02:39 PM, 14-Apr-2024
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रियंका जी जो बात कहती हैं वो दिल से कहती हैं। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वे बातचीत करती हैं, लेकिन भाजपा ने मोदीजी के नाम पर जो कैंपेन चला रखा है उसने पार्टी और प्रत्याशी के नाम को पीछे कर दिया है। ये लोग लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं, संविधान को बदलना चाहते हैं। इसी के चलते भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। इंदिरा गांधी का सीना छलनी हो गया लेकिन उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया।
02:31 PM, 14-Apr-2024
डोटासरा ने मारवाड़ी अंदाज में मांगे वोट

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी जी की सारी गारंटियां फेल हो चुकी हैं। भाजपा किसानों को आतंकवादी, नक्सलवादी, माओवादी और जाने किन-किन नामों से संबोधित कर रही है। उन्होंने कहा कि 26 तारीख को इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। डोटासरा ने वैभव गहलोत के पक्ष में मतदान करने की बात करते हुए कहा कि ईवीएम मशीन में हाथ के निशान के आगे एक नीलो बटन आवेगो, वी नीला बटन ने अतरो जोर से दबाओ कि मशीन चूं बोले और जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत एमपी बने और भाजपा के केंडिडेट को मोरियो बोले।
02:22 PM, 14-Apr-2024
कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने सभा की शुरुआत करते हुए कहा कि नवरात्रि के समय में प्रियंका जी के आगमन से हम सबको बहुत ऊर्जा मिली है। पिछले दस सालों से भाजपा के सांसद होने के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 26 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
 
02:02 PM, 14-Apr-2024

LS Election 2024 Live: वैभव गहलोत के समर्थन में सभा करने जालौर पहुंचीं प्रियंका, कहा- जनता से कट गए हैं मोदीजी

कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में वोट मांगने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जालौर लोकसभा सीट के जालोर लोकसभा क्षेत्र के भीनमाल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। सभा की शुरुआत में चुनरी ओढ़ाकर प्रियंका का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed