Lok Sabha Election 2024: जयपुर में बोले PM; ये जोश 4 जून का संकेत दे रहा है, दाल-बाटी-चूरमा, वोटर हमारा सूरमा
{"_id":"660b8c18a0f769a5c2056f66","slug":"lok-sabha-election-2024-prime-minister-narendra-modi-will-address-a-public-meeting-today-at-2-pm-in-kotputli-2024-04-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: जयपुर में बोले PM; ये जोश 4 जून का संकेत दे रहा है, दाल-बाटी-चूरमा, वोटर हमारा सूरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 02 Apr 2024 04:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 04:58 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के चुनावों की तिथि नजदीक आते-आते सियासी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। राजस्थान में स्टार प्रचारकों के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर ग्रामीण लाेकसभा सीट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान, कांग्रेस का मलतब है देश की हर बीमारी की जड़।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:53 PM, 02-Apr-2024
भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है
10 साल में जो हुआ वह तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे ले जाना है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है। मैं जब विकसित भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस और इंडी अलाइंस के लोग जमकर मोदी को गाली देते हैं, लेकिन राजस्थान के लोग जानते ही हैं... दाल बाटी चूरमा, वोटर हमारा सूरमा। मोदी तो देश की वोटर की ताकत से दिन रात दौड़ता है। आपके लिए दौड़ता है।

04:43 PM, 02-Apr-2024
आपका सपना ही मोदी का संकल्प है
आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। साथियों पिछले सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं मोदी ने उसे पूजा है। कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा। मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के हाथों में पीएम किसान सम्मान निधि 20000 करोड़ रुपए भेजे। कांग्रेस को कभी श्रमिकों को पूछने की फुर्सत नहीं मिली। हमनें एन वन राशन कार्ड की सुविधा दी। उनके लिए पेंशन योजनाएं चलाईं
विज्ञापन
04:40 PM, 02-Apr-2024
04:37 PM, 02-Apr-2024
मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठता हूं, मैं उनके निशाने पर हूं
क्योंकि मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठता हूं मैं उनके निशाने पर हूं मैं जनता जनार्दन से पूछना चाहता हूं क्या मुझे उनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए की नहीं चाहिए? भ्रष्टाचारियों को देश में उजागर करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए ? उनके भ्रष्टाचार को खोल करके रखना चाहिए कि नहीं रखना चाहिए? वह मुझे गालियां देते हैं। मैं कहता हूं कि क्या परिवार है तो आपको भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल गया है क्या?
04:32 PM, 02-Apr-2024
वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ
मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आप मुझे बताइए भ्रष्टाचार जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए? भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? भ्रष्टाचारियों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? वह कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ। जनता के दरबार में हार चुका इंडी अलाइंस कैसे मनसूबे पाल चुका है इसकी झलक लगातार देखने को मिल रही है। देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए आपकी आने वाली संतान सुखी और समृद्ध हो इसके लिए बीजेपी की मजबूत सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है।
04:27 PM, 02-Apr-2024
सारे भ्रष्टाचारी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं
2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीट देने का फैसला कर चुका है। साथियों 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व्यवस्था बनाने का चुनाव है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। ये समृद्धि की संकल्प का चुनाव है। जल पहुंचने का चुनाव है, लेकिन भाइयों बहनों कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन देश के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए सारे भ्रष्टाचारी मिलकर काम कर रहे हैं।

04:22 PM, 02-Apr-2024
इतना बड़ा जल सैलाब आपके उत्साह आपका जोश 4 जून का संकेत दे रहा है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े हैं और जयपुर का जलवा तो मैंने कुछ दिन पहले ही देखा। जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे तब पूरी दुनिया में जयपुर का मिजाज देखा। साथियों 2019 में मेरी राजस्थान की पहली चुनावी सभा शुरू हुई थी, अब 2024 में भी क्षेत्र से चुनावी सभा की शुरुआत हो रही है।
04:12 PM, 02-Apr-2024
चुनाव के बाद 25 कमल के फूल भेजे जाएंगे
2014 में 25 सीट जीत करके गए थे 2019 में भी 25 जीत करके गए थे यह इस बार भी कोई भी बूथ ऐसा नहीं होगा जिस पर हमारे कमल का फूल नहीं मिलेगा। इस बार भी 25 फूल भेजे जाएंगे।
04:09 PM, 02-Apr-2024
मोदी जी ने राजनेताओं को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब पहली सभा राजस्थान में हुई है। मैं निश्चित रूप से कहना चाहता हूं कि यह सभा आजादी के बाद कोटपूतली में पहली सभा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करता हूं। राजस्थान की जनता की तरफ से बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करना चाहता हूं और निवेदन करना चाहता हूं कि 2014 से पहले इस देश की स्थिति के बारे में आपको सोचना पड़ेगा। मित्रों मैं कहना चाहता हूं कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन राजनीतिक पार्टियों को और राजनेताओं को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है।
04:09 PM, 02-Apr-2024
भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले कहा कि मैं दुनिया के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री का अपने स्थान पर खड़े होकर अभिनंदन करता हूं।