फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaipur Accident: बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, 13 लोगों की जान गई; आठ गंभीर, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Mon, 03 Nov 2025 06:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 06:58 PM IST
खास बातें

Accident in Jaipur Today Live Updates: शहर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक कई गाड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Jaipur Raod Accident News Live Dumper Runs Over Vehicles, 3 Dead and Many Injured in Road Mishap
जयपुर के हरमाड़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:55 PM, 03-Nov-2025
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जयपुर, राजस्थान में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 

Prime Minister's Office tweets, "Pained by the loss of lives due to a mishap in Jaipur, Rajasthan. My thoughts are with those who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of… pic.twitter.com/a9umTxtRkY

— ANI (@ANI) November 3, 2025
04:27 PM, 03-Nov-2025
सात शव अलग-अलग अस्पताल में रखे
पुलिस के अनुसार  हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से सात के शव  एसएमएस अस्पताल में रखे गए हैं। चार शवों को कांवटिया अस्पताल में रखा गया है। एक शव सीकेएस अस्पताल मे रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे। 
विज्ञापन
04:08 PM, 03-Nov-2025
ट्रॉमा सेंटर के पसरा मातम
अस्पताल के बाहर ट्रॉमा सेंटर के गेट पर कई परिजनों को रोते हुए देखा जा सकता है। मृतकों के परिवार वाले वहां पहुंच रहे हैं। निवाई के रहने वाले हर सहाय मीणा ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना फोन पर मिली। उनके परिचित  सीकर काम से गए हुए थे। घर लौटते समय  वे हादसे का शिकार हो गए।  पूरी खबर पढ़िए-

 ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे पांच शव, उन्हें देख फूट-फूट कर रो पड़े परिजन; आठ गंभीर घायल

04:04 PM, 03-Nov-2025
घायल सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं  6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं इनका इलाज एस एम एस  अस्पताल में चल रहा है। दो घायल सीएसके अस्पताल में भर्ती हैं। दो घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें-
 स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने की 13 लोगों की मौत की पुष्टि; CM भजनलाल ने दिए निगरानी के निर्देश
 
04:00 PM, 03-Nov-2025
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि  जयपुर के हरमाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में बड़ी जनहानि का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ है। मैं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतजनों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करें। 
 
03:39 PM, 03-Nov-2025
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर के बाहर रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं रिश्तेदार और अन्य लोग उन्हें दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले निवाई निवासी महेश मीणा और सुरेश मीणा के भाई हरिराम मीणा और हरसहाय मीणा का कहना है कि फोन से हादसे से सूचना मिली थी। हमारे भाई सीकर से काम करके जयपुर लौट रहे थे और इस दौरान ही हादसे की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि उनके भाई शादी-ब्याह में पूड़ियां तलने का काम करते थे और वही काम करके वह जयपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 03-Nov-2025
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज सामने आया

हरमाड़ा रोड पर हुए इस भयानक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह यमदूत के रूप में आए तेज रफ्तार डंपर ने राह चलते लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को ट्रॉमा सेंटर भेजा है, जहां पर चिकित्सकों से घायलों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के निर्देश दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी बीएल यादव का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है कुछ घायलों को कांवटिया में भेजा गया है।

जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो आया सामने, देखें क्या बोले? 

03:10 PM, 03-Nov-2025
डंपर के नीचे से शव निकालने की मशक्कत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
13 हुआ मरने वालों का आंकड़ा

हादसा इतना भयावह था कि कई शव डंपर के नीचे फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराते हुए एक से एक फंस गईं। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 13 हो गया। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
02:44 PM, 03-Nov-2025

Jaipur Accident: बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, 13 लोगों की जान गई; आठ गंभीर, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

आज दोपहर वीकेआई रोड नंबर 14 के पास हुए हादसे में लोहा मंडी से आ रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर की ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक उसे काबू नहीं कर पाया और उसने लगातार 10 से ज्यादा गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया। कुछ बाइकें डंपर के नीचे फंस गईं, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: कार को टक्कर मारने के बाद पांच गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 10 लोगों की मौत

हरमाड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर यातायात डायवर्ट कर दिया है। डंपर को हटाने और मलबा साफ करने का काम जारी है। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed