फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashok Gehlot PC Live: मंत्री गुढ़ा की बर्खास्तगी पर CM गहलोत ने नहीं दिया जवाब, बिना नाम लिए पायलट पर बोला हमला

Sat, 22 Jul 2023 01:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 01:32 PM IST
खास बातें

Rajasthan CM Ashok Gehlot Press Conference Live Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जयपुर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है मणिपुर जल रहा है। 150- 200 लोग मारे गए, किसी को पता नहीं 500, 1000 भी मर गए होंगे। वहां का मु ख्यमंत्री कह रहा है आप तो एक घटना की बात कह रहे हो, ऐसी 100 से अधिक घटना में राज्य के अंदर हो चुकी है।

विज्ञापन
Ashok Gehlot Press Conference Live: Rajasthan CM in Jaipur on PM Modi Rajendra Gudha and Manipur Violence
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:30 PM, 22-Jul-2023
गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। देशवासी भी समझ गए हैं कि क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो उनका स्तर नहीं है।  प्रधानमंत्री अगर किसी मुख्यमंत्री के बेटे के बारे में बोलें तो यह उनका स्तर नहीं है। मेरा बेटा वैभव गहलोत जो काम कर रहा है वह बताने की जरूरत नहीं है। सबको पता है।
01:25 PM, 22-Jul-2023
सीएम अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर हमला बोला। आरपीएससी में सुधार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताओं में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि ये एक  संवैधानिक संस्था है। जिसे हम भंग नहीं कर सकते हैं। बतादें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरपीएससी को भंग करने की मांग की थी। गहलोत के इस जवाब को पायलट पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
01:21 PM, 22-Jul-2023
सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, सिर्फ गाली गलौज करो और झूठे आरोप लगाना ही भाजपा की रणनीति है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में हमनें 200 लोगों को पकड़ा है। प्रदेश में जितनी बढ़ी कार्रवाई हुई है, उनकी किसी राज्य में नहीं हुई। 
01:20 PM, 22-Jul-2023
मुख्यमंत्री के दोनों पैर एक साथ फ्रैक्चर होने पर पूछा गया सवाल तो उन्होंने कहा कि मेरे दोनों पैर एक साथ फ्रैक्चर होना रिसर्च का विषय है। सिटी स्कैन करने वाले डॉक्टर ने भी कहा कि यह रहस्य बना हुआ है कि आपके दोनों पैर एक साथ चोटिल कैसे हुए। डॉक्टरों ने बताया कि मेरी हड्डियां मजबूत है, बोन डेंसिटी अच्छी है।
01:17 PM, 22-Jul-2023
लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार भाजपा शासित प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश टॉप 5 में हैं। मैंने सभी थानों में स्वागत कक्ष बनवाए हैं। हर थाने में फरियादी की सुनवाई होती है।
हत्या और महिला अपराधों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जबकि पॉक्सो के मामलों में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। ये आंकड़े मेरे नहीं है एनसीआरबी के हैं और दोनों ही प्रदेश भाजपा शासित हैं। 
01:00 PM, 22-Jul-2023
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मुद्दा है। अभी प्रेस वार्ता दूसरे मुद्दे पर है। मिनिमम गारंटी के मुद्दे पर अभी हम बात रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 22-Jul-2023
गहलोत बोले-27 जुलाई की तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर आ रहे हैं। किसानों का सम्मेलन करने के लिए वो आ रहे हैं। मार्केटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। 20 हजार करोड़ रुपये देंगे। देशभर के 9 करोड़ किसान लोगों को प्रधानमंत्री डीबीटी करेंगे। 
12:45 PM, 22-Jul-2023
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता लगातार रटा-रटाया आरोप हमारी सरकार पर लगाते हैं, कि यहां महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़े हमारे पास भी हैं, उसको घुमा फिराकर झूठ भाजपा नेता बताते हैं। जो हमने नवाचार किए उसकी बात नहीं करते, नहीं सहेगा राजस्थान नाम रख दिया। इतना निकम्मापन क्यों दिखाया बीजेपी ने, साढ़े 4 साल में कोई इश्यू ही बना पाए।
12:45 PM, 22-Jul-2023
गहलोत बोले- राइट टू इनफार्मेशन की शुरूआत राजस्थान से हुई, राइट टू हेल्थ ही बना है। ये दूसरा कानून हमने बनाया, तीसरा कानून राइट टू इनकम भी राजस्थान बना रहा है। गहलोत ने कहा- पीएम को हमने पत्र लिखा है कि मनमोहन सिंह ने 4 कानून बनाये, 5वां कानून आप बनाओ-राइट टू सोशल सिक्योरिटी
12:42 PM, 22-Jul-2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन का हम रोजगार दे रहे हैं। 15 पर्सेंट प्रतिवर्ष इसमें बढ़ेगा। मिनिमम रोजगार की गारंटी हमारी सरकार ने दी है। हमारी सरकार आएगी। भारत सरकार पर हम लगातार दबाव बनाएंगे। हमारी सरकार नहीं बनी अलग बात है। लेकिन, हम चाहते हैं सोशल सिक्योरिटी को लेकर लगातार हम लोग इस बात को उठाए, भारत वासियों और प्रदेशवासियों को इसकी जरूरत है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed