NEET Result 2024 Live: क्या नीट के परिणाम रद्द होंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा सचिव? यहां जानें
{"_id":"666424669affcad58e09200e","slug":"neet-2024-result-controversy-education-ministry-to-set-up-a-committee-for-reviewing-neet-results-read-here-2024-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"NEET Result 2024 Live: क्या नीट के परिणाम रद्द होंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा सचिव? यहां जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 08 Jun 2024 05:30 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:30 PM IST
खास बातें
NEET Result 2024 Controversy Live: नीट यूजी रिजल्ट पर बढ़ते विवाद को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें, शिक्षा सचिव ने कहा कि 'कमेटी जांच कर रही है, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। सभी ताजा अपडेट नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
NEET Result 2024 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
लाइव अपडेट
05:11 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Live: एम के स्टालिन ने भी नीट यूजी परिणाम का किया विरोध
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी नीट यूजी परिणाम का विरोध करते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा सामाजिक न्याय और संघवाद के खिलाफ है।04:58 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Live: शिक्षा मंत्री ने क्हया सन मुश्रीफ ने कहा?
महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, "संभवतः पैसे लेकर नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। नतीजे ऐसे हैं कि महाराष्ट्र का कोई भी छात्र राज्य के सरकारी या निजी कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाएगा।"
विज्ञापन
04:52 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Controversy Live: नीट यूजी विवाद पर महाराष्ट्र सरकार ने क्या कहा?
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने आयेजित नीट यूजी परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग की। इन्होंने आरोप लगाया गया कि नीट यूजी के नतीजों ने राज्य के छात्रों के साथ अन्याय किया है।04:35 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Live: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीट उत्तर कुंजी से संबंधित याचिका पर एनटीए का रुख मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नीट- यूजी उम्मीदवार द्वारा दायर याचिका पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का रुख मांगा, जिसमें उत्तर कुंजी में दो सही उत्तर वाले प्रश्न के संबंध में शिकायत की गई थी।04:01 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Controversy Live: एनटीए ने कहा परीक्षा की अखंडता से समझौता नहीं किया
यह मुद्दा 4,750 में से छह केंद्रों और 24 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 1,600 तक सीमित था। एनटीए प्रमुख ने कहा, पूरे देश में परीक्षा की अखंडता से समझौता नहीं किया गया03:56 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Live: एनटीए ने अनियमितता से इनकार किया
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई उम्मीदवारों ने अंकों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया है, जिसके कारण रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंक हासिल की है, जिसमें एक ही परीक्षा केंद्र के छह उम्मीदवार शामिल हैं।हालांकि, एनटीए ने किसी भी अनियमितता से इनकार किया और कहा कि एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय बर्बाद करने के लिए अनुग्रह अंक छात्रों के उच्च अंक प्राप्त करने के कुछ कारण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:47 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Controversy Live: एनटीए ने क्या कहा?
एनटीए ने स्पष्ट किया कि आगे कोई भी निर्णय उठाए गए मुद्दों की फिर से जांच करने के लिए गठित उच्च शक्ति समिति की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।03:37 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Live: एनटीए डीजी ने क्या कहा?
एनटीए डीजी ने कहा कि, जैसे ही उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया, 44 उम्मीदवारों को 715 से 720 अंक मिले और टॉपर्स की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई।03:22 PM, 08-Jun-2024
NEET 2024 Result Controversy Live: एनटीए महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने क्या कहा?
एनटीए महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने कहा, छह केंद्रों के लगभग 1,600 अभ्यर्थियों को गलत प्रश्नपत्र वितरित किए गए और दो से तीन अभ्यर्थियों को ओएमआर फटा हुआ मिला, जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने के लिए कम समय मिला।
हमारा निर्देश है कि अगर परीक्षा देर से शुरू होती है तो अभ्यर्थियों को पूरा समय दिया जाए, जो कि ज्यादातर केंद्रों पर हुआ है, लेकिन कुछ केंद्रों पर परीक्षा इस तरह आयोजित की गई कि उन्हें (छात्रों को) पर्याप्त समय मिल सके। संबंधित अभ्यर्थी माननीय उच्च न्यायालय में जाकर पुन: परीक्षा अथवा प्रतिपूरक अंक दिलाने का अनुरोध किया।
हमने एचसी को जवाब दिया कि हमने समय के नुकसान के मुद्दे को देखने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है जिसने सिफारिश की है कि उन्हें (छात्रों को) समय के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
हमारा निर्देश है कि अगर परीक्षा देर से शुरू होती है तो अभ्यर्थियों को पूरा समय दिया जाए, जो कि ज्यादातर केंद्रों पर हुआ है, लेकिन कुछ केंद्रों पर परीक्षा इस तरह आयोजित की गई कि उन्हें (छात्रों को) पर्याप्त समय मिल सके। संबंधित अभ्यर्थी माननीय उच्च न्यायालय में जाकर पुन: परीक्षा अथवा प्रतिपूरक अंक दिलाने का अनुरोध किया।
हमने एचसी को जवाब दिया कि हमने समय के नुकसान के मुद्दे को देखने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है जिसने सिफारिश की है कि उन्हें (छात्रों को) समय के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
03:11 PM, 08-Jun-2024
कमेंट
कमेंट X