UP Election 2022 Live : भाजपा प्रवक्ता ने कहा- एआईएमआईएम और सपा एक ही टीम, अलग-अलग होने का नाटक बंद करें
{"_id":"61d1566c86a33d513f529ff9","slug":"when-is-up-election-2022-live-up-chunav-date-aachar-sanhita-survey-up-me-election-kab-hai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live : भाजपा प्रवक्ता ने कहा- एआईएमआईएम और सपा एक ही टीम, अलग-अलग होने का नाटक बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 02 Jan 2022 07:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:12 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:12 PM, 02-Jan-2022
शहजाद पूनावाला ने सपा और एआईएमआईएम पर हमला बोला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम पर जमकर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि ये दोनों एक ही टीम है। केवल अलग-अलग दिखने का नाटक करते हैं। इन लोगों को ये नाटक बंद कर देना चाहिए।
पूवानावाला ने कहा, 'अखिलेश यादव कहते हैं कि जिन्ना महान हैं। अखिलेश यादव के वक़्त जो यूपी के होम सेक्रेटरी थे उनको कमरे से बाहर सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वो राम मंदिर कैसे बने इसपर चर्चा चाहते थे।'
06:39 PM, 02-Jan-2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भाजपा सरकार पर हमला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विकास के ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ से ‘गुजरात मॉडल’ काफी पीछे छूट गया है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि ‘गुजरात मॉडल’ महज एक छलावा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल रविवार को वाराणसी के लोहता कोरोता मैदान में सरदार सेना की जनहित संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज पूरे देश-दुनिया में है। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है। कहा कि भाजपा के ‘गुजरात मॉडल’ का झूठ जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन
05:57 PM, 02-Jan-2022
शिक्षामंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी के 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे पर भाजपा ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अखिलेश पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया, 'चालीस साल कांग्रेस सत्ता में रही, बसपा रही, तीन तीन बार सपा ने शासन किया, अखिलेश जी खुद पांच साल मुख्यमंत्री रहे। क्यों नहीं बिजली फ्री कर दी ? जब सत्ता में रहे तो आज़म खान के रामपुर और खुद के गांव सैफई के अलावा पूरे प्रदेश में बिजली की हालत 'आई नहीं कि गयी' वाली थी।'
04:50 PM, 02-Jan-2022
अखिलेश का पलटवार, कहा- भाजपा नारी विरोधी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'माननीय ‘हाथरस’ हो या ‘उन्नाव’ सदैव नारी उत्पीड़कों का साथ देते दिखे हैं। भाजपाई मानसिकता नारी-विरोधी रही है। घर-परिवारवाले ही माता, बहनों, बेटियों और बहुओं के मान का अर्थ समझते हैं। उत्तर प्रदेश की महिलाएं इसका जवाब बाइस के चुनाव में देंगी।'
04:01 PM, 02-Jan-2022
योगी का सपा पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बोले, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपनी ऊर्जा व प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इस भूमि का हजारों वर्षों का अपना इतिहास है। लेकिन पिछली सरकारों में इस क्षेत्र में बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हुआ। दंगों की शृंखला खड़ी कर यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास हुआ था।'
03:55 PM, 02-Jan-2022
कल बस्ती में रैली करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा कल यूपी के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बस्ती में जन विश्वास यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:45 पर नड्डा बस्ती के सक्सेरिया इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:55 PM, 02-Jan-2022
केजरीवाल ने कहा- पिछली सरकारों ने केवल श्मशान और कब्रिस्तान बनवाए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के स्मृति उपवन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार सहित पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने कहा था कि कब्रिस्तान बनना चाहिए तो श्मशान भी बनना चाहिए। पुरानी सरकारों ने यूपी में शमसान व कब्रिस्तान बनवाए। हमें यूपी में मौका दो हम स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना के दौरान जनता की मदद नहीं की। लोग ऑक्सीजन की कमी से सड़कों पर मरते रहे और सरकार उन्हें न इलाज दे सकी और न ही ऑक्सीजन। दुनिया का सबसे खराब कोरोना प्रबंधन यूपी में हुआ।
02:16 PM, 02-Jan-2022
सतीश मिश्र ने कहा- सपा ने 134 दंगे करवाए
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों में इस सरकार के लिए बहुत गुस्सा है। लोग इस सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहते हैं।
मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार भी लोगों ने देखी है। इनकी सरकार आते ही पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट, बलात्कार, दंगे होते हैं। मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहे थे और सपा के नेता नाच-गाना देख रहे थे। सपा ने 134 दंगे यूपी में करवाया। इनके साथ भाजपा के लोग मिले हुए हैं। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। समाजवादी पार्टी ने बाबरी विध्वंस करवाने वाले कल्याण सिंह को अपनी पार्टी में लिया।
02:03 PM, 02-Jan-2022
लखनऊ में सतीश चंद्र मिश्र की रैली
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव और सांसद सतीश चंद्र मिश्र लखनऊ में रैली कर रहे हैं। यहां सरोजनी नायडू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस रैली में उन्होंने भाजपा, सपा पर जमकर निशाना साधा।
01:28 PM, 02-Jan-2022
ओवैसी ने कहा- मेरी गर्दन की फिक्र न करो
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक रैली को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रैली में ओवैसी ने कहा, 'मेरी गर्दन की फिक्र न करो। मैं तो अपनी जान को अपने रब के हवाले कर दिया हूं। जब वक्त आएगा चला जाऊंगा। इस दुनिया में कोई नहीं टिकेगा।'
आगे उन्होंने कहा, 'मैं इन लोगों से कह रहा हूं ये जान से मारने की धमकी मुझे मत दो। मैं जब 12 साल का था, तब संघ परिवार के 15-20 लोग हमारे घर के पास आकर नारा लगाते थे कि मुसलमान या तो पाकिस्तान या फिर कब्रिस्तान। हमारे ताया जब उनके पीछे जाते थे, तो सारे भाग खड़े होते थे।'