फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: कांग्रेस पर मैराथन विजेताओं को टूटी स्कूटी देने का आरोप, भाजपा ने प्रियंका पर साधा निशाना

Tue, 04 Jan 2022 07:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 04 Jan 2022 07:30 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। ऐसे में सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Assembly Election 2022 Date, CM Yogi Adityanath Speech from Aligarh News In Hindi
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:54 PM, 04-Jan-2022
कांग्रेस की ओर से प्रदेश के कई जिलों में करवाई जा रही 'लड़की हूं,लड़ सकती हूं' मैराथन पर सवाल उठने लगे हैं। सुबह बरेली में भगदड़ मचने से तीन छात्राएं घायल हो गईं तो शाम तक इनाम में घोटाला करने का आरोप लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युंजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें टूटी हुई स्कूटी दिख रही है। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस ने लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया।जीतने वाली लड़की को स्कूटी दी जो टूटी हुई थी और जिसका लॉक भी नहीं लगता था। भ्रष्टाचार और कांग्रेस.. सत्ता के साथ भी और बाद भी।' 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'एक हज़ार बसों की फर्जी सूची और अब गांधी की ओर से बेकार स्कूटी। पहले गरीबों के साथ और अब लड़कियों के साथ फर्जीवाड़ा। कांग्रेस और फर्जीवाड़ा का हाथ एक साथ।'
07:28 PM, 04-Jan-2022
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है। उन्होंने ट्विट कर कहा, 'नाम बदलने वाले उत्तर प्रदेश के जो माननीय अलीगढ़ में विद्युत परियोजना का सही नाम तक नहीं ले पाए, वो भारी बिजली बिलों से जनता को केवल करंट ही दे सकते हैं, राहत भरी बिजली नहीं।' 
विज्ञापन
03:43 PM, 04-Jan-2022
चुनावी रैलियों पर लग सकती है रोक
देश में कोरोना संकट को देखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लग सकती है। चुनाव आयोग की एक अहम बैठक चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें चुनावी रैलियों को लेकर गाइडलाइन पर आयोग कोई अहम फैसला ले सकता है।  
03:07 PM, 04-Jan-2022
कांग्रेस ने किया पलटवार
मैराथन को लेकर भाजपा की तरफ से उठाए गए सवालों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैराथन में लड़कियों की भीड़ देखकर भाजपा डर गई है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों ने प्रियंका गांधी को अपना समर्थन दिया है। 
03:07 PM, 04-Jan-2022
भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला
बरेली में कांग्रेस की मैराथन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' में मची भगदड़ पर भाजपा महिला मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा की महिला मोर्चा ने इस हादसे पर लिखा, 'झांसी में पिटवाया, लखनऊ में भूखे घुमाया, बरेली में कुचलवाया। हम बच्चियों के साथ हुई इस घटना की निंदा करते हैं। प्रियंका जी, क्या हुआ 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाले भाषण का? राहुल गांधी जी क्या आपको इस तरह की राजनीति करने में शर्म नहीं आती? 
01:28 PM, 04-Jan-2022
कांग्रेस की भगदड़, कई लड़कियां घायल
बरेली में कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में भगदड़ की स्थिति हो गई। दौड़ शुरू होते ही कई लड़कियां नीचे गिर गईं। इसमें कई लड़कियों को चोट लगी है। बरेली पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चियों को चोट आई थी। अब स्थिति सामान्य है। उधर, इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 

पूनावाला ने लिखा, 'कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाई गई। क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?'
   
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 04-Jan-2022
कांग्रेस ने कहा, बेटियां अब सहने को तैयार नहीं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। ट्विट कर कहा, 'जिस गुंडाराज में महिला नेताओं की साड़ी खींचने वाले, गोली मारने वाले हैवान पाले हों, वहां लड़कियों को लड़ना पड़ेगा। स्मृति ईरानी जी, अब 'पुराने जमाने की सास' चाहे जितना कहे कि 'बेटी सह लो', बेटियां सहने को तैयार नहीं हैं, इसलिए वे #लड़की_हूं_लड़_सकती_हूँ का नारा बुलंद कर रही हैं।'
11:11 AM, 04-Jan-2022
भाजपा को बड़ा झटका
चुनाव से ठीक पहले बहराइच में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां नानपारा विधानसभा की विधायक माधुरी वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। 
11:06 AM, 04-Jan-2022
सीएम योगी के बयान पर भड़के सुरजेवाला
राहुल गांधी को एक्सीडेंटल हिंदू बताने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम योगी पर हमला बोला है। ट्विट कर उन्होंने लिखा, 'एक्सीडेंटल योगी हैं, इंटेनशनल भोगी। ऊलजलूल व ऊटपटांग बातें हार की निशानी है।'
09:37 AM, 04-Jan-2022
अखिलेश ने कहा, श्री कृष्ण हमारे सपने में आते हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर दिन श्री कृष्ण मेरे सपने में आते हैं और कहते हैं कि हमारी सरकार बनने जा रही है। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रात में हमारे सपने में आए थे भगवान श्री कृष्ण जी। कह रहे थे आपकी सरकार बनने जा रही है। एक बार नहीं आए, हर दिन आते हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब हमारे सपने में आकर यह नहीं कहें कि आपकी सरकार बनने जा रही है।'

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। अब उन्हें कोई पास नहीं करा सकता है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed