फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election 2022 Live: प्रियंका गांधी के नारे को भाजपा ने नया रूप दिया, स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बड़ी बात

Tue, 21 Dec 2021 03:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 21 Dec 2021 03:26 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल है। इन राज्यों में चुनावी हलचल बढ़ी हुई है। राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Election 2022 Live Updates: UP Vidhan Sabha Chunav 2022, Punjab, Goa, Uttarakhand, Manipur Pre-election Coverage News in Hindi
स्वतंत्र देव और प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:21 PM, 21-Dec-2021
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' को भाजपा ने नया रूप दे दिया है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इसे प्रधानमंत्री की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं से जोड़ दिया है। लिखा,  'लड़की हूं…अब मैं पढ़ भी सकती हूं, आगे बढ़ सकती हूं और विश्व का नेतृत्व कर सकती हूं।'

स्वतंत्रदेव सिंह ने आगे लिखा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज हमारे देश की बहन-बेटीयां इस नारे को आत्मसात करते हुए हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।' 
11:08 AM, 21-Dec-2021

राहुल ने पीएम पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया, '2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।'
 
विज्ञापन
10:45 AM, 21-Dec-2021
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेतीं एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले। - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और संघ प्रमुख मोहन भागवत की फोटो पर उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। अब समाजवादी पार्टी ने एक नई फोटो शेयर करके कांग्रेस पर पवलटवार किया है। इस फोटो में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एनसीपी नेता सुप्रिया सुले आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहीं हैं, पास में ही एनसीपी चीफ शरद पवार भी खड़े हैं।

फोटो के साथ समाजवादी पार्टी ने लिखा, 'राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस! जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ?' 
 

एक दिन पहले ही भागवत और मुलायम की फोटो हुई थी वायरल
इससे पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एकसाथ फोटो वायरल हुई थी। इसमें दोनों बैठकर किसी मुद्दे पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फोटो को शेयर करके यूपी कांग्रेस ने सपा पर हमला किया था। लिखा था, '"नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है?'
10:15 AM, 21-Dec-2021

Election 2022 Live: प्रियंका गांधी के नारे को भाजपा ने नया रूप दिया, स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बड़ी बात

केशव पर कांग्रेस का पलटवार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बताने पर निशाना साधा है। ट्विट करके कहा, 'जैसे सोनिया गांधी और राजीव गांधी के एक पुत्र राहुल गांधी हैं, उसी तरह हिंदू और हिंदुत्व एक ही है।' 

अब कांग्रेस ने केशव मौर्य पर पलटवार किया है। यूपी कांग्रेस ने ट्विट किया, 'जैसे मुख्यमंत्री के लिए "कुर्सी" और उपमुख्यमंत्री के लिए "स्टूल" अलग-अलग हैं, वैसे ही हिन्दू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं।' 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed