Election 2022 Live: प्रियंका गांधी के नारे को भाजपा ने नया रूप दिया, स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बड़ी बात
Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल है। इन राज्यों में चुनावी हलचल बढ़ी हुई है। राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
स्वतंत्रदेव सिंह ने आगे लिखा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज हमारे देश की बहन-बेटीयां इस नारे को आत्मसात करते हुए हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।'
राहुल ने पीएम पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया, '2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।'2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2021
Before 2014, the word ‘lynching’ was practically unheard of. #ThankYouModiJi
फोटो के साथ समाजवादी पार्टी ने लिखा, 'राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस! जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ?'
राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 21, 2021
जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद।
इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ? @INCUttarPradesh https://t.co/DtuDl75BiS pic.twitter.com/QwehgvYnbx
एक दिन पहले ही भागवत और मुलायम की फोटो हुई थी वायरल
इससे पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एकसाथ फोटो वायरल हुई थी। इसमें दोनों बैठकर किसी मुद्दे पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फोटो को शेयर करके यूपी कांग्रेस ने सपा पर हमला किया था। लिखा था, '"नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है?'
Election 2022 Live: प्रियंका गांधी के नारे को भाजपा ने नया रूप दिया, स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बड़ी बात
केशव पर कांग्रेस का पलटवारउत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बताने पर निशाना साधा है। ट्विट करके कहा, 'जैसे सोनिया गांधी और राजीव गांधी के एक पुत्र राहुल गांधी हैं, उसी तरह हिंदू और हिंदुत्व एक ही है।'
अब कांग्रेस ने केशव मौर्य पर पलटवार किया है। यूपी कांग्रेस ने ट्विट किया, 'जैसे मुख्यमंत्री के लिए "कुर्सी" और उपमुख्यमंत्री के लिए "स्टूल" अलग-अलग हैं, वैसे ही हिन्दू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं।'