फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: केजरीवाल ने पंजाब के मतदाताओं से मांगे पांच साल, चन्नी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 29 January 2022
घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:48 PM, 29-Jan-2022

अमरिंदर सिंह की पार्टी ने सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने सात सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। कैप्टन की पार्टी भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।  

 
04:06 PM, 29-Jan-2022

चन्नी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर के मोरिंडा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
03:57 PM, 29-Jan-2022

केजरीवाल का चुनावी वादा- पंजाब में 24 घंटे बिजली-पानी, 5 साल कोई नया टैक्स नहीं

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि बिजली 24 घंटे करेंगे, 24 घंटे पीने के पानी का इंतजाम करेंगे, अगले 5 साल पंजाब में कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे और कोई टैक्स नहीं बढ़ाने वाले, पंजाब में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे, बाजारों को विकसित किया जाएगा।
03:51 PM, 29-Jan-2022

केजरीवाल ने पंजाब के मतदाताओं से मांगे पांच साल

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल जालंधर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया, उन्होंने जो करना था वो कर लिया। इनको और 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है, आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है इसलिए 5 साल के लिए आप एक मौका मांग रही है। केजरीवाल ने कहा कि शहरों को लेकर हम 10 गारंटी लेकर आए हैं, पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा किया जाएगा, डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विस, बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, अस्पतालों को अच्छा करेंगे और हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, शहरों में सरकारी स्कूलों को अच्छा करेंगे। 
 
02:59 PM, 29-Jan-2022

उत्तरकाशी में धामी का चुनाव प्रचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौर क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब से यहां पहुंचा हूं लोगों में उत्साह देख रहा हूं। आप अपने-अपने क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधि हैं, आपको पार्टी की बात लोगों तक पहुंचानी है। 
02:12 PM, 29-Jan-2022

मजीठिया में दम है तो केवल अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ें: सिद्धू

अमृतसर पूर्व सीट से नामांकन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने केवल अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर मजीठिया में दम है तो वो मजीठा सीट छोड़कर सिर्फ यहां से चुनाव लड़ें। मजीठिया ने सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से नामांकन करने के साथ ही अपनी परंपरागत सीट मजीठा से भी अकाली उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 29-Jan-2022

लोग बदलाव चाहते हैं: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर जिले की धूरी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने नामांकन दायर किया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे लोगों का प्यार मिलेगा। लोग बदलाव चाहते हैं। 
11:56 AM, 29-Jan-2022

नामांकन करने पहुंचे भगवंत मान

संगरूर से आप सांसद भगवंत मान विधानसभा चुनाव के लिए धुरी सीट से नामांकन करने पहुंच गए हैं। आप ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 
11:40 AM, 29-Jan-2022

मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौर में मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद धामी ने कहा कि मनकामेश्वर धाम में आकर भगवान से प्रार्थना की है कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, ये बिना किसी बाधा के संपन्न हो। महामारी चल रही है, इसपर नियंत्रण हो, सभी लोग स्वस्थ रहें। 

 
11:26 AM, 29-Jan-2022

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का नामांकन

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व विधानसभा से नामांकन कर दिया है। इस चुनाव में ये सीट पंजाब की सबसे हॉट सीट है। यहां से अकाली दल ने बिक्रम जीत सिंह मजीठिया को उम्मीदवार बनाकर कर मुकाबला रोमांचक कर दिया है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed