Ujjain Shahi Masjid Row: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोनों पक्षों में समझौते से हुआ मामले का निराकरण; जानें कैसे
{"_id":"6aba147872a2d2fc6f0b7533","slug":"ujjain-shahi-masjid-row-live-stone-pelting-after-demolition-women-protest-on-road-updates-in-hindi-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Shahi Masjid Row: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोनों पक्षों में समझौते से हुआ मामले का निराकरण; जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 28 Sep 2026 04:07 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:07 PM IST
खास बातें
इंदौर हाई कोर्ट में सोमवार को उज्जैन की एक मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का समाधान हो गया। इसके बाद न्यायालय ने समझौते की शर्तों को स्वीकार करते हुए याचिका का निराकरण कर दिया।
विज्ञापन
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:05 PM, 28-Sep-2026
हाईकोर्ट में निकला समाधान
इंदौर हाई कोर्ट में सोमवार को उज्जैन की एक मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का समाधान हो गया। मस्जिद के निर्माण से जुड़े हिस्से को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। याचिका में करीब साढ़े 9 फीट निर्माण हटाने की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई के दौरान आपसी सहमति से करीब तीन फीट हिस्सा हटाने और एक दुकान तोड़ने पर सहमति बनी। अदालत द्वारा याचिका का निराकरण किए जाने के बाद अब समझौते के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
03:34 PM, 28-Sep-2026
घोड़े पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने लिया क्षेत्र का जायजा
क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा पूरे क्षेत्र का घोड़े पर सवार होकर भ्रमण करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी रखते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।
विज्ञापन
02:18 PM, 28-Sep-2026
30 सितंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
शाही मस्जिद से जुड़े मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी। सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने के बीच उज्जैन में प्रशासन और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।02:06 PM, 28-Sep-2026
क्या बोले एसपी प्रदीप शर्मा?
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी की सहमति व सहयोग से सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में आने वाले मस्जिद के हिस्से को हटाया जा रहा है। यह कदम आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले एक समूह पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शांति भंग करने की कोशिश में जिले के बाहर से आए पांच लोगों को सीमा पर ही गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।02:02 PM, 28-Sep-2026
एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष गिरफ्तार
एआईएमआईएम के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल मोहसिन अली खान उज्जैन के नागझिरी थाने में हैं।02:00 PM, 28-Sep-2026
आसपास के स्कूल और बाजार बंद
शाही मस्जिद के आसपास स्थित सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। इससे क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 28-Sep-2026
क्या बोले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद?
क्या बोले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद?
- फोटो : Amar Ujala
मस्जिद आजादी से पहले से मौजूद होने का दावा
कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि संबंधित मस्जिद आजादी से पहले से वहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को लेकर प्रशासन और समाज के बीच बातचीत के जरिए ऐसा समाधान तलाशा जाना चाहिए, जिससे विवाद और तनाव की स्थिति न बने।
मंदिर-मस्जिद दोनों को बचाने की तैयारी होनी चाहिए थी
मसूद ने हनुमान मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन को पहले से ऐसी तैयारी करनी चाहिए थी, जिससे मंदिर और मस्जिद दोनों को हटाने की स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ संभालने की जरूरत है।
हाईकोर्ट में आज सुनवाई
मसूद ने बताया कि उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़े मामले में इंदौर हाईकोर्ट की युगलपीठ में सोमवार दोपहर एक बजे सुनवाई प्रस्तावित है। उनके अनुसार, अर्जेंट हियरिंग के लिए मस्जिद कमेटी की ओर से अदालत का रुख किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले एकलपीठ में दायर याचिका खारिज हो चुकी है और अब उसके खिलाफ अपील पर सुनवाई होनी है।
01:04 PM, 28-Sep-2026
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद
पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। समझाइश के बाद दोबारा पथराव होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आईजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।12:57 PM, 28-Sep-2026
ड्रोन व्यू में दिखी शाही मस्जिद
ड्रोन व्यू में दिखी शाही मस्जिद
- फोटो : Amar Ujala
12:56 PM, 28-Sep-2026
