फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: पीएम मोदी ने किया रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बोले- लोगों ने सुधार की उम्मीद छोड़ दी थी

Mon, 15 Nov 2021 04:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Nov 2021 04:53 PM IST
खास बातें

Rani Kamalapati Station (रानी कमलापति स्टेशन) Inauguration Live Updates: मध्यप्रदेश का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला विश्वस्तरीय मॉडल स्टेशन है, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तर्ज पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आज के दिन को भोपाल, मध्यप्रदेश और देश के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों ने रेलवे की सुविधाओं में सुधार की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन हम उन उम्मीदों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:33 PM, 15-Nov-2021
मोदी ने कहा कि बीते सात वर्षों में हर साल औसतन ढाई हजार किमी ट्रैक कमीशन किया गया है। इससे पहले के वर्षों में यह 1500 किमी के आसपास ही होता था। रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण की रफ्तार पांच गुना तक बढ़ गई है। देश के मजबूत होते रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ किसानों, छात्रों, व्यापारियों और उद्यमियों को होता है। अब किसान रेलवे के जरिए अपनी उपज देश के कोने-कोने में भेज सकते हैं, रेलवे उन्हें इसमें छूट भी दे रहा है।
04:31 PM, 15-Nov-2021

आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर रहा देश: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश आने वाले वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड निवेश को कर ही रहे हैं यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये काम समय से पूरे हों। उन्होंने कहा कि बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को समझा जा रहा है और इसके लिए निवेश भी बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
04:28 PM, 15-Nov-2021

बेहतर सुविधाएं देना करदाताओं का सही सम्मान: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की देश के करदाताओं को और मध्यमवर्ग को हमेशा उम्मीद रही है। यही इन करदाताओं का सही सम्मान है। रेलवे स्टेशनों के पूरे ईकोसिस्टम को इसी तरह से बदलने के लिए आज देश के 175 से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और नई ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है।
04:25 PM, 15-Nov-2021

प्लानिंग के साथ समय पर काम पूरा करने पर जोर: मोदी

मोदी ने कहा कि एक समय था जब रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को ड्राइंग बोर्ड से जमीन पर उतरने में सालों-साल लग जाते थे। मेरे सामने कई प्रोजेक्ट ऐसे आए जो 35 साल पहले घोषित कर दिए गए थे लेकिन अभी तक पूरे नहीं हो पाए। रेलवे में जितनी जल्दी नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग की है उतनी ही गंभीरता उन्हें समय पर पूरा करने की भी है।
04:21 PM, 15-Nov-2021

लोगों ने छोड़ दी थी सुधार की उम्मीद: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे की स्थिति एक समय में इतनी बिगड़ गई थी कि लोगों ने इस बात को मान लिया था कि इसमें सुधार नहीं होने वाला और सुधार की उम्मीदें छोड़ दी थीं। लेकिन जब देश ईमानदारी से संकल्पों की सिद्धि से जुड़ता है तो सुधार आता ही आता है, परिवर्तन होता ही होता है। यह हमने बीते वर्षों में लगातार देखा है।
04:17 PM, 15-Nov-2021

पहले लोग रेलवे को केवल कोसते थे: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपने किस तरह सच होते हैं भारतीय रेलवे इसका उत्तम उदाहरण बन रहा है। छह-सात साल पहले जिसका पाला रेलवे से पड़ता था वह इसे कोसते हुए ही नजर आता था। स्टेशनों पर गंदगी, ट्रेनों की लेटलतीफी, स्टेशनों पर बैठने और खाने पीने की असुविधा, सुरक्षा की भी चिंता व दुर्घटना का डर जैसी समस्याएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 15-Nov-2021

गोंडवाना के गौरव से जुड़ा भारतीय रेल का गौरव

प्रधानमंत्री ने कहा कि भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का केवल कायाकल्प ही नहीं हुआ है बल्कि किन्नौरगढ़ की रानी कमलापति का इससे नाम जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना के गौरव से आज भारतीय रेल का गौरव भी जुड़ गया है। यह सब ऐसे समय में हुआ है जब आज देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। मैं सबको इसकी बधाई देता हूं।
04:09 PM, 15-Nov-2021

आज का दिन बहुत अहम: पीएम मोदी

स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भोपाल के लिए, मध्यप्रदेश के लिए और पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास व वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है।
04:04 PM, 15-Nov-2021

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी का दिया धन्यवाद 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रानी कमलापति वह गोंड समाज की शान थीं। वह आखिरी हिंदू रानी थीं।
03:59 PM, 15-Nov-2021

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां हरी झंडी दिखाकर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed