Kamalnath News Live: कमलनाथ आज BJP में जाएंगे? विजयवर्गीय बोले- उनके लिए मध्य प्रदेश भाजपा के दरवाजे बंद हैं
Kamal Nath Joins BJP Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मध्य प्रदेश की सियासत में आज बड़ा दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ आज शाम को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यहां पढ़िए, पल-पल की बड़ी अपडेट...
लाइव अपडेट
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनकी टीम कांग्रेस विधायकों से फोन पर लगातार संपर्क कर रहे हैं। कई लोगों को भोपाल बुलाया जा रहा है। टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि वे पीसीसी चीफ के बुलावे पर वे भोपाल पहुंच रहे हैं।
मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें दो दिन से चल रही हैं। वहीं, अब चर्चा है कि कमलनाथ राजनीति से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं, उनके बेटे और बहू भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। एक क्लिक पर पढ़ें खबर...
भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के दरवाजे बंद हैं। अगर, दिल्ली कोई विचार करती है तो इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते। लेकिन, मप्र में हम लोगों ने निर्णय लिया है कि हम उन्हें भाजपा में नहीं आने देंगे।
पिता CM बने तो गढ़ बचाने राजनीति में आए उद्योगपति नकुल, मोदी लहर में भी बने सांसद, अब भाजपा में जाएंगे?
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- कमलनाथजी से मेरी लगातार चर्चा हो रही है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की लगातार चर्चा हो रही है। मुझे नहीं लगता कि वो पार्टी छोड़ेंगे, ऐसा कौनसा पद है जो उन्हें नहीं मिला। वे कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्हें हम इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कहते थे। आईटी और ईडी का जो दबाव सब पर है वो उनपर भी है। लेकिन, उनका चरित्र ऐसा नहीं है कि वो ऐसे किसी दबाव में आएंगे।
मप्र में फिर महा पलटी की पटकथा तैयार? BJP का हो सकता है 'नाथ' परिवार, चार साल पहले भी ऐसा ही हुआ था
कमलनाथ दिल्ली स्थित बंगले से कुछ देर पहले बाहर निकले हैं। इस दौरान मीडिया ने उनसे भाजपा में जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कल वाली बात ही दोहराई। कमलनाथ ने कहा- 'मैंने कल ही कहा था कि अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा। मैंने किसी से बात नहीं की है।
#WATCH | On being asked if he is joining the BJP, former Madhya Pradesh CM and Congress leader Kamal Nath says "I said yesterday that if there is something like that, I will inform you all. I did not talk to anyone..." pic.twitter.com/7fWvqK3cUn
— ANI (@ANI) February 18, 2024
कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें मप्र की राजधानी भोपाल में भी तेज होती दिख रही हें। अटकलों के बीच कांग्रेस आलाकमान अलर्ट हो गया। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे कांग्रेस विधायकों को मनाने में जुट गए हैं। इससे पहले दोनों के बीच जीतू पटवारी के निवास पर बंद कमरे के बैठक हुई। कई कांग्रेस विधायकों को फोन बंद बताए जा रहे हैं।
कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों को कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने अफवाह बताया। उन्होंने कहा- 'मैंने कमल नाथ की कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है, यह संभव नहीं है कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। यह सब मीडिया की अटकलें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। पीसी शर्मा ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार उनसे (कमलनाथ) बात कर रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की अटकलों में मुझे कोई दम नहीं दिख रहा है।'
#WATCH | On former MP CM and Congress leader Kamal Nath, Madhya Pradesh Congress leader PC Sharma says, "I have seen Kamal Nath's working style very closely, it is not possible that he will leave Congress and join the BJP... It's all media speculation and he has also said that… pic.twitter.com/COhgdkxeSy
— ANI (@ANI) February 18, 2024
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश से कमलनाथ के भाजपा में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- 'मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमलनाथ की नहीं'
#WATCH भदोही, उत्तर प्रदेश: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमलनाथ की नहीं..." pic.twitter.com/jBu7PurKaU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2024
रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद कमलनाथ समर्थक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर जय श्री राम लिखा। उनके बायो में भी कहीं कांग्रेस का जिक्र नहीं हैं। बता दें कि वर्मा पहले ही कह चुके हैं कि जहां कमलनाथ जाएंगे, उन्हें भी वहां जाना पड़ेगा।
कमलनाथ के आज भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच उनके समर्थक नेताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कमलनाथ ने बड़े समर्थक माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को ही दिल्ली जाने की बता कही थी। उन्होंने कहा था रविवार सुबह दिल्ल पहुंचकर कमलनाथ से मुलाकात करूंगा। मैं उनके साथ 40 साल से जुड़ा हूं। वे जहां जाएंगे, मुझे भी वहां जाना ही पड़ेगा। मैं उनसे सामूहिक निर्णय लेने का अनुरोध करूंगा। सज्जन सिंह वर्मा कुछ देर पहले दिल्ली पहुंच गए हैं।