फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: छिंदवाड़ा पहुंचे जेपी नड्डा, कहा- अंधेरा देखा होगा तो उजाले का महत्व समझोगे

Fri, 12 Apr 2024 05:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Apr 2024 05:19 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर हैं। सीधी में सभा करने के बाद अब वे छिंदवाड़ा में सभा करेंगे। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा।   

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live JP Nadda Chhindwara visit BJP vs Congress Candidates Rally Update  in Hindi
मप्र लोकसभा चुनाव लाइव: जानिए प्रदेश में क्या चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:02 PM, 12-Apr-2024
छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा में गरजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जेपी नड्डा के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी और हमारी लड़ाई एक है। कमलनाथ कहते हैं, हम 45 साल से यहां तपस्या कर रहे हैं। लेकिन आप तपस्या नहीं, समस्या कर रहे हो।छिंदवाड़ा में आज तक जितने भी सांसद बने हैं वह बाहर के ही बने हैं। कांग्रेस छिंदवाड़ा के व्यक्ति को सांसद नहीं बनने देती। यहां का हर नागरिक साथ है, हम सब मिलकर तय करें, "अबकी बार छिंदवाड़ा पार"। हम सबने तय कर लिया है। छिंदवाड़ा में कमल खिलकर रहेगा। सीएम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा के अंदर जो विकास कार्य आवश्यक हैं, उसे भाजपा की सरकार पूरा करेगी। 
04:28 PM, 12-Apr-2024
विपक्ष पर साधा निशाना
पहले राजनीति होती थी धर्म को लेकर, इलाके को लेकर, अगड़े-पिछड़े की होती थी। भाई से भाई को लड़ाने का काम करता थी कांग्रेस। अब विकास की बात पर राजनीति हो रही है। मोदीजी ने तस्वीर बदली है। लोग विकास से जुड़ना चाहते हैं। अब न धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न ही वोट बैंक की पॉलिटिक्स के आधार, अब राजनीति हो रही है तो विकासवाद की हो रही है। रिपोर्ट का्ड की राजनीति हो रही है. आपने देखा होगा कि विपक्ष बौखलाया हुआ है। वे नए-नए तरीके से समाज को विघटित करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी-अभी इंडी गठबंधन ने आवाज उठाई कि जातिगत जनगणना होना चाहिए। भाजपा इसके विरोध में नहीं हैं, पर उनका मकसद जातियों में बांटना है। 

विज्ञापन
04:19 PM, 12-Apr-2024
छिंदवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी शासन में बदली है देश की स्थिति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने वीरांगनाओं के नमन कर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने मप्र के दो रूप देखे, एक रूप वो था, जिसमें इस इलाके के नेता नेतृत्व किया। तब बीमारू राज्य था। आज मुझे खुशी है यही बीमारू राज्य 20 साल के भाजपा के राज्य में अग्रणी राज्य बन गया। इस राज्य को बढ़ाने में भारत सरकार ने, पीएम मोदी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसको आगे बढ़ाया है। जब मैं ये बात करता हूं तो देखें कि 2014 के पहले की देश की तस्वीर देखें। जब तक आपको अंधेरे का अंदाजा नहीं होगा, तब तक उजाले का महत्व नहीं समझेंगे। जब तक विनाश नहीं देखा, तब तक विकास समझ नहीं आया। जब तक आपने अमावस की काली रात नहीं देखी, पूरमासी का महतव समझ नहीं आता। पहले आए दिन घोटाले होते थे। आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं। नीतियां एयरकंडीशंड रूम में बना करती थीं। जिसे हकीकत से कोई लेना देना नहीं था। विकास से कोई वास्ता नहीं था। किसान आत्महत्या करते थे। युवाओं को भटकते देखा। हमने दस साल मोदीजी के भी देखे। ये दस साल विकास के थे, ये दस साल हमने किसानों को मजबूत होते देखा, महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा।   
02:26 PM, 12-Apr-2024
गाड़ियां ले जाने की नहीं थी परमिशन
नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई। 50 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ ग्वालियर से भोपाल के लिए निकले मितेंद्र दर्शन सिंह के काफिले को पुलिस ने रोका। पुलिस ने कहा कि आचार संहिता में बगैर परमिशन के इतनी गाड़िया नहीं ले जा सकते। इस बात पर मितेंद्र और पुलिस अफसरों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान पुलिस ने वीडियो भी बनाये और लेकिन बाद में नरम पड़ गई। मितेंद्र ने सीएसपी के पैर छुए तो उन्होंने कहा मेरे नहीं अपने माता-पिता के पैर छुआ करें, नमस्कार तक ठीक है।  

12:33 PM, 12-Apr-2024
जवान को आदेश, जहां गोली चले वहीं भून डालो
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- 10 साल पहले पाकिस्तान जब पुंछ में गोली चलता था तो वो नगरोटा सेंटर पर रिपोर्ट करते थे। नगरोटा चंड़ी मंदिर को रिपोर्ट करता था और चंड़ी मंदिर दिल्ली में रिपोर्ट करता था और वहां से आदेश आता था अभी रुको, अभी रुको। जब से मोदीजी पीएम बनें हैं, आपके यहां से गए हुए जवान को आदेश है, जहां गोली चले वहीं भून डालो। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा की घटना तो देश के पीएम ने खुले मंच से कहा- पाकिस्तान तुमने गलती कर दी है, खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा। 10 दिन के अंदर एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जितने हमारे खिलाफ चल रहे थे सभी को ध्वस्त कर दिया। देश हर दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। इसलिए ये नारा सही है अबकी बार 400 पार। एक क्लिक पर नड्डा के भाषण की बड़ी बातें...
12:19 PM, 12-Apr-2024
अब मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है
जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले गणेशजी भी चाइना से आते थे। अब आप जो गणेशजी लाकर दिवाली पर लाकर पूजा करते हैं, वो भारत में बन रहे हैं। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट में ढाई गुना की वृद्धि कर गया है। 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। पहले आपके पास मेड इन चाइना का मोबाइल होता था और अब आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है है। पीएम मोदी ने हर दृष्टि से विकास को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 12-Apr-2024
अब बांटने की राजनीति नहीं चलेगी 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा-  पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब वोट बैंक और लोगों को लोगों को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी, अब विकास की राजनीति होगी। बताना होगा आने क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बांटकर राजनीति की जाती थी।  
12:12 PM, 12-Apr-2024
सीधी में सभा संबोधित कर रहे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधी के बहरी सिंहावल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में सभा करने आए हैं। सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है।   
11:52 AM, 12-Apr-2024
महादेव के दर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और फिर जनसंपर्क की शुरुआत की। 

11:04 AM, 12-Apr-2024
तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से   
तीसरे चरण में ग्वालियर,  मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर मतदान होगा। इस सीटों पर भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के प्रत्याशी शुक्रवार 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।  22 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है। सात मई को मतदान होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed