फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 13-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 13 February 2025

लाइव अपडेट

11:21 PM, 13-Feb-2025

Gwalior Kidnapping: मां की आंख में मिर्च डालकर छीन ले गए बच्चा, दिनभर घुमाया, रात में ईंट भट्टे के पास छोड़ा

Gwalior Kidnapping: A six-year-old child was kidnapped in broad daylight
ग्वालियर में अपहृत 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता को पुलिस ने मुरैना के बंशीपुरा गांव से सुरक्षित बरामद किया। बदमाश मां की आंखों में मिर्च डालकर उसे उठाकर ले गए थे। एक ई-रिक्शा चालक ने बच्चे को पहचानकर सरपंच को सौंपा। मुख्यमंत्री ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। और पढ़ें
10:48 PM, 13-Feb-2025

MP: महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी से आरंभ होगा विक्रमोत्सव-2025, प्रदेश के 48 शिवरात्रि मेलों का होगा शुभारंभ

MP: Mahashivratri festival will start from February 26, Vikramotsav-2025, 48 Shivratri fairs of the state will
"विक्रमोत्सव पर प्रदेश भर में महाशिवरात्रि मेलों का शुभारंभ होगा। उज्जैन में होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में विंटेज कार, स्पोर्टस बाइक और जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर 84 महादेव की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
10:39 PM, 13-Feb-2025

Agar Malwa News: ऑटो में मिनी बस की तरह सवारी ले जा रहा था ऑटो चालक, पुलिस ने रोका, फिर ये हुआ

The auto driver was taking passengers in the auto like a mini bus, the police stopped him, then this happened
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में एक ऑटो चालक ने 5 सीटर ऑटो में 15 सवारी बैठाकर उनकी जान खतरे में डाली। यातायात पुलिस ने उसे रोका, यात्रियों को उतारा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1,000 रुपये का चालान किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  और पढ़ें
10:39 PM, 13-Feb-2025

विवादित पोस्टर: सनातनी हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील, विरोध के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने हटवाया

Controversial poster: Appeal to Sanatani Hindu workers to get work done, Bhopal district administration remove
भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर एक विवादित पोस्टर ने शहर में हंगामा मचा दिया। इस पोस्टर में केवल हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील की गई थी, जिसमें विभिन्न पेशेवर कामों के लिए हिंदू श्रमिकों के नाम और संपर्क जानकारी प्रकाशित की गई थी। पोस्टर को लेकर मुस्लिम समाज ने कड़ी आपत्ति जताई, यह आरोप लगाते हुए कि यह समाज में दरार पैदा करने की कोशिश है। और पढ़ें
10:33 PM, 13-Feb-2025

Shahdol News: जीतू पटवारी बोले-हम भी जीआईएस का स्वागत करते हैं, पर स्थानीय लोगों को मिले 75% रोजगार

जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे, बगिया चौक से बाइक रैली में शामिल होकर कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। और पढ़ें
10:22 PM, 13-Feb-2025

Jabalpur News: जबलपुर में धराया 'कार वाला' डकैत गिरोह, कार से आकर छीनते थे वाहन-मोबाइल और रुपये, पांच गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने पांच सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया, जो कार से आकर मोबाइल, दोपहिया वाहन और रुपये लूटकर फरार हो जाते थे। गिरोह में तीन युवक और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने डकैती का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने नशे की हालत में वारदात करने की बात कबूली।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 13-Feb-2025

MPPSC: दिव्यांग कोटे से बनी महिला अधिकारी, फिर डांस कैसे? भर्ती घोटाले का नया खुलासा

MPPSC Recruitment Scam Disabled Quota Controversy Priyanka Kadam Dance Video Viral
Indore News: MPPSC भर्ती 2022 में दिव्यांग कोटे से चयनित प्रियंका कदम के डांस वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने भर्ती में धांधली का आरोप लगाया, जिसके बाद निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। और पढ़ें
10:02 PM, 13-Feb-2025

Bhopal: भारत भवन में फिर प्रारंभ होगा रंगमण्डल, CM बोले-कलाओं से हमारी संस्कृति,प्रदेश की 15 हस्तियां सम्मानित

Bhopal: Rangmandal will start again in Bharat Bhavan, CM said- Our culture is based on arts, 15 personalities
संस्कृति विभाग द्वारा कला, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय "राज्य शिखर सम्मान" अलंकरण समारोह में सीएम ने 9 विधाओं की 15 प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया। इस दौरान रंगमण्डल को फिर प्रारंभ  करने की घोषणा की। और पढ़ें
09:50 PM, 13-Feb-2025

Sehore news: कुबेरेश्वर धाम पर 14 स्थानों पर 100 एकड़ में होगी पार्किंग, धाम तक आने के लिए ऑटो का किराया तय

Sehore news: There will be parking in 100 acres at 14 places at Kubereshwar Dham
कुबेरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या को देखते हुए कथा स्थल के नजदीक 14 स्थान पर 100 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।  और पढ़ें
09:07 PM, 13-Feb-2025

GIS: 15 प्राइवेट जेट इंदौर में उतरेंगे, शीर्ष उद्योगपतियों के स्वागत के लिए तैयार है इंदौर

Indore News: भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर में आयोजित "इंदौर संवाद" कार्यशाला में उद्योगपतियों को आमंत्रित कर निवेश के लिए मध्यप्रदेश की विशेषताओं को उजागर किया गया।   और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed