फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 24-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 24 January 2025

लाइव अपडेट

11:09 PM, 24-Jan-2025

Jabalpur News: घाट फेस्टिवल कैंसिल होने पर मचे बवाल के बाद FIR, पुलिस ने किया आयोजकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

FIR filed after uproar over cancellation of Ghat Festival

लम्हेटा बाईपास के एम्बियंस लॉज में आयोजित घाट फेस्टिवल में कलाकारों के न पहुंचने और कार्यक्रम रद्द होने से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा और तोड़फोड़ की। आयोजकों पर टिकट के नाम पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें
11:02 PM, 24-Jan-2025

Jabalpur News: सिविल जज भर्ती परीक्षा-2022 पर हाईकोर्ट की रोक, अनावेदकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

High Court stays Civil Judge Recruitment Examination-2022
मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 पर अंतरिम रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा। याचिका में आरक्षित वर्ग को अंक रियायत न देने और अनारक्षित बैकलॉग पदों को संविधानविरोधी बताते हुए चुनौती दी गई। विसंगतियों पर सरकार ने कोई सुधार नहीं किया।  और पढ़ें
विज्ञापन
09:37 PM, 24-Jan-2025

Maihar: शराबबंदी के फैसले से मैहर में खुशी का माहौल, विपक्ष ने दी सीएम को चुनौती, जानिए वजह

एमपी के 17 धार्मिक स्थलों में शराब बंदी के एलान के बाद मैंहर में खुसी देखी जा रही है इससे न सिर्फ महिलाएं बल्कि नवयुवक भी अपनी खुसी जाहिर कर रहा है सीएम के इस फैसले पर सियासत भी गरमाई है ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे सडयंत्र बताया है । और पढ़ें
09:30 PM, 24-Jan-2025

Shahdol News: मामा ने तीर चला कर की भांजे की हत्या, डॉक्टरों ने सीने में धंसे तीर को मशक्कत के बाद निकाला

Shahdol Crime Uncle killed his nephew by shooting a bow and arrow
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में मामा-भांजे के विवाद में मामा बिहारी बैगा ने धनुष-तीर से भांजे दलेश बैगा की हत्या कर दी। घटना जंगली क्षेत्र डोगरा टोला में हुई। विवाद के बाद मामा ने तीर चलाकर भांजे की जान ले ली। आरोपी फरार है, पुलिस जांच जारी है।  और पढ़ें
09:19 PM, 24-Jan-2025

Indore News: चार साल से रेप कर रहा सौतेला पिता, टीचर ने किया खुलासा, तिहरे आजीवन कारावास की सजा

indore news rape case father daughter child abuse helpline
Indore News: परीक्षा देने आई बालिका को उदास देखकर टीचर ने उससे बात की, बालिका ने बताया पिता चार साल से रेप कर रहा। कोर्ट ने कहा पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। 
  और पढ़ें
09:19 PM, 24-Jan-2025

Betul School Bus Accident: बैतूल में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 12 मासूमों सहित दो महिलाएं घायल

Betul: School bus accident, 12 children and two women injured
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे और 2 महिलाएं घायल हो गए। बस में 30-40 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायल छात्रों का इलाज जारी है। बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप है, और वह फरार है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 24-Jan-2025

Indore: मुख्यमंत्री बोले- मुगल काल में कई बड़े राजाओं ने जनेऊ छिपाई, अहिल्या माता ने धर्म की ध्वजा फहराई

Indore: Chief Minister said- During Mughal period, many big kings hid their sacred thread, Ahilya Mata hoisted
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपने देश की पहचान मातृ सत्ता के आधार पर है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, लेकिन हम भारत माता की जय करते है। कोई अमेरिका, इंग्लैंड माता नहीं बोलता। इसलिए नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार हमेशा काम करेगी। और पढ़ें
09:00 PM, 24-Jan-2025

Bhopal: एमपी बोर्ड ने परीक्षा के टाइम टेबल में किया संशोधन, 19 मार्च को होने वाली परीक्षाएं अब 21 मार्च को

Bhopal: MP Board revised the exam timetable, exams scheduled for March 19 will now be held on March 21
एमपी बोर्ड ने  2025 परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार, 12वीं की नेशनल स्कूल क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क (NSQF) और दसवीं के विज्ञान का पेपर अब 19 मार्च की जहब 21 मार्च को होगा।। और पढ़ें
08:58 PM, 24-Jan-2025

MP Excise Policy: शराब दुकानें बंद होने के बावजूद बढ़ेगी कमाई, लाइसेंस फीस 20% बढ़ाई, नई श्रेणी के बार खुलेंगे

MP Excise Policy: Liquor ban in 17 religious cities, license fee of shops increased by 20%
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने 2025-26 की नई आबकारी नीति को मंजूदी दे दी। सरकार ने प्रदेश में धीरे—धीरे शराबबंदी की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इसके पहले चरण में 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई है।  इसके साथ ही, शराब व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। और पढ़ें
08:53 PM, 24-Jan-2025

Shivpuri: देश का पहला PM जनमन आवास मिला, अब राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड को देखने का मिलेगा मौका

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना, उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed